उत्तम ब्रह्मचर्य धर्म पूजन के साथ दशलक्षण महापर्व मनाया

Share :

मुजफ्फरनगर। दशलक्षण महापर्व पर जैन समाज ने उत्तम ब्रह्मचर्य धर्म पूजन करने के साथ अनंत चतुर्दशी के पावन पर्व पर भगवान वासुपुज्य का मोक्ष कल्याणक मनाया गया। इस दौरान सकल जैन समाज ने भक्तिभाव के साथ पूजन किया। जैन समाज के संभ्रांत लोगों को स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित करने के साथ बीते दस दिनों से चला आ रहा धार्मिक कार्यक्रम संपन्न हुआ। अनंत चतुर्दशी पर संपन्न हुए कार्यक्रमों की बेला में सुबह से शहर के सभी जैन मंदिरों में भक्तों की अच्छी खासी भीड़ रही। जैन दर्शन में कहा है कि मनुष्य का शरीर से हटकर अपनी आत्मा में दृष्टि लगाना उत्तम ब्रह्मचर्य है।
श्री दिगम्बर जैन अतिशय क्षेत्र वहलना के साथ मंगलवार को शहर के मौहल्ला प्रेमपुरी, जैन नगर, नई मंडी चौड़ी गली, अबूपुरा, पारसनाथ, मुनीम कॉलोनी, जैन मिलन विहार, सुरेंद्र नगर, अंबा विहार, रेनबो विहार सहित सभी जैन मंदिरों में उत्तम ब्रह्मचर्य धर्म की पूजा की गई। 18 सितंबर बुधवार को सम्पूर्ण जैन समाज क्षमावाणी पर्व मनाएगा, यानी जैन धर्म की परंपरा है कि पूरे वर्ष जाने अंजाने में यदि अपने वचन, अपनी वाणी या अपने द्वारा किए किसी गलत कार्य से यदि किसी का दिल दुखाया हो, किसी के मन को ठेस पहुंची हो, या जाने अंजाने में किसी जीव की हिंसा हुई हो, तो जैन समाज के लोग मन से वचन से काया से सभी से क्षमा याचना करते हैं।
वहीं बुधवार 18 सितंबर को क्षमावाणी दिवस पर परंपरागत शहर के श्री दिगम्बर जैन पंचायती मंदिर जैन नगर का वार्षिक रथ यात्रा महोत्सव हर्षाेल्लास के साथ मनाया जायेगा। यह शोभायात्रा नगर के मुख्य मार्गाे से होकर निकलेगी। उसके बाद दशलक्षण पर्व का समापन होगा। श्री दिगम्बर जैन मंदिर अतिशय क्षेत्र वहलना में अनंत चतुर्दशी के दिन श्री जी का प्रथम अभिषेक व शांतिधारा करने का सौभाग्य मुख्य रूप से विपिन जैन, संजय जैन, राजीव जैन, अभिषेक जैन पारस टीएम टी नावला परिवार व शशांक जैन आदर्श परिवार को प्राप्त हुआ। इस दौरान प्रबंध कमेटी द्वारा दर्शन करने को मुजफ्फरनगर बुलेटिन संपादक एवं भारतीय प्रेस परिषद के सदस्य अंकुर दुआ, नगर के चिकित्सक डॉ. विकास पंवार, दिल्ली की डायरेक्टर डॉ. गीता, आईएएस कु. संधी जैन, अर्जुन जैन, जैन बाल संस्कार की टीम पारस जैन, पवित्र जैन, स्पर्श जैन, संभव जैन, वंशू जैन का सम्मान किया गया। श्री दिगम्बर जैन मंदिर अतिशय क्षेत्र वहलना प्रबंध कमेटी के अध्यक्ष राजेश जैन, महामंत्री संजय जैन, कोषाध्यक्ष मनोज जैन, रोहित जैन, विप्लव जैन, वैभव जैन, आशीष जैन, चंद्र जैन, मनीष जैन, विजय जैन, अमन जैन, अमित जैन, शशांक जैन, अभिनव जैन, आशीष जैन, दिनेश जैन, गौरव जैन, विजय जैन इवान हॉस्पिटल, सतीश जैन आदि के साथ ही भारी संख्या में भक्तजन उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

मुजफ्फरनगर में पेस्टिसाइड विनिर्माता इकाइयों पर छापेमारी, 12 नमूने लिए, मचा हड़कंप

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। जनपद में किसानों को गुणवत्तायुक्त कीटनाशक उपलब्ध कराने के उद्देश्य से बुधवार को भारत सरकार और राज्य कृषि विभाग की संयुक्त टीम ने जनपद में स्थापित पेस्टिसाइड विनिर्माता इकाइयों का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान टीम ने पांच उत्पादन इकाइयों की जांच करते हुए कीटनाशकों के कुल 12 नमूने लिए, जिन्हें जांच के

श्री शिव महापुराण का यज्ञ भंडारे के साथ हुआ विश्राम

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। ज्ञात हो कि नगर के रामलीला टीला मुजफ्फरनगर में चल रही श्री शिव महापुराण कथा का द्वादश ज्योतिर्लिंग की पावन कथा गायन व यज्ञ भंडारे के साथ विश्राम हुआ। कथा व्यास गंगोत्री तिवारी मृदुल जी महाराज ने कहा कि भगवान शिव कलियुग के ऐसे देवता है जो अल्प आराधना मात्र से प्रसन्न हो

लक्सर कोतवाली पुलिस ने सुलझायी अंकित चौहान की गुमशुदगी की गुत्थी

हरिद्वार (रिपोर्टर)। लकसर थाना क्षेत्रांतर्गत शिवपुरी रायसी निवासी अंकित चौहान की गुमशुदगी की गुत्थी सुलझाते हुए पुलिस ने उसकी हत्या के आरोप में चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है। कारोबार व पारिवारिक रंजिश के चलते आरोपियों ने अंकित चौहान की हत्या करने के बाद सबूत मिटाने के लिए उसके शव को उसकी ही बाइक से

मल्ल्किार्जुन खड़गे की जनसभा में जा रहे कार्यकर्ताओं को रोके जाने के विरोध में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने किया प्रदर्शन

हरिद्वार (रिपोर्टर)। कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे की जनसभा में शामिल होने जा रहे पार्टी कार्यकर्ताओं को रोके जाने और पुलिस द्वारा कथित भेदभाव किए जाने के विरोध में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने शिवालिक नगर ब्लॉक अध्यक्ष मोहन सिंह राणा के नेतृत्व में शिवालिक नगर चौक पर प्रदर्शन किया और पुलिस कार्रवाई की निंदा की।

राष्ट्रभक्ति के उत्साह से गूंजा हरिद्वार, कैबिनेट मंत्री मदन कौशिक के नेतृत्व में निकली भव्य तिरंगा यात्रा

हरिद्वार (रिपोर्टर)। स्वतंत्रता दिवस के उपलक्ष्य में उत्तराखंड सरकार में कैबिनेट मंत्री एवं क्षेत्रीय विधायक श्री मदन कौशिक जी के नेतृत्व में भव्य तिरंगा यात्रा निकाली गई। हाथों में तिरंगा लेकर बड़ी संख्या में कार्यकर्ताओं, युवाओं एवं स्थानीय नागरिकों ने यात्रा में उत्साहपूर्वक सहभागिता की। तिरंगा यात्रा के दौरान पूरा क्षेत्र देशभक्ति के नारों और

महानगर कांग्रेस कमेटी हरिद्वार ने चंद्राचार्य चौक पर लोकतंत्र विरोधी भाजपा सरकार व पुलिस प्रशासन का फूंका पुतला

हरिद्वार (रिपोर्टर)। जिला महानगर कांग्रेस कमेटी हरिद्वार द्वारा चंद्राचार्य चौक पर लोकतंत्र विरोधी भाजपा सरकार व पुलिस प्रशासन का पुतला दहन कर विरोध प्रदर्शन किया गया।। विरोध प्रदर्शन को संबोधित करते हुए जिला महानगर कांग्रेस अध्यक्ष अमन गर्ग ने कहा कि हल्द्वानी में कांग्रेस पार्टी द्वारा आयोजित रैली में भाजपा सरकार के इशारे पर सरकारी

Advertisement
Cricket Score
Share Market
Gold Silver Price
Rashifal
सबसे ज्यादा पड़ गई