पीएम सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना के सम्बन्ध में मुख्य अभियन्ता विद्युत की अध्यक्षता में गोष्ठी का आयोजन

Share :

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। सेवा संकल्प अभियान के अन्तर्गत पीएम सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना के सम्बन्ध में बन्धन बैंकट हॉल में मुख्य अभियन्ता वी०के० गुप्ता की अध्यक्षता में गोष्ठी का आयोजन किया गया। गोष्ठी में वैण्डर तान्या इंटरप्राईजेज द्वारा माह सितम्बर 2026 में उनकी फर्म से जिन लाभार्थियों ने पीएम सूर्य घर योजना के अन्तर्गत सोलर संयंत्रों की स्थापना कराई गयी, उन 16 अदद लाभार्थियों को 32 इंची एलईडी टी०वी० गिफ्ट के रूप में अध्यक्ष द्वारा वितरण किये गये, अन्य लाभार्थियों को भी प्रशंसा पत्र वितरण किया गया। गोष्ठी में मुख्य अभियन्ता, अधीक्षण अभियन्ता विद्युत विभाग, अग्रणी जिला प्रबन्धक पीएनबी बैंक, परियोजना प्रभारी यूपीनेडा, वार्ड सभासद, जनपद के वैण्डर तान्या इंटरप्राईजेज के प्रोपराईटर, पीएम सूर्य घर योजना के लाभार्थी तथा अन्य गणमान्य व्यक्तियों ने प्रतिभाग किया।

पीएम सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना का शुभारम्भ प्रधानमंत्री जी द्वारा फरवरी 2024 में किया गया था। देश में उत्तर प्रदेश प्रथम स्थान पर है। गुजरात द्वितीय स्थान पर है। महाराष्ट्र तृतीय स्थान पर है। यह केन्द्र सरकार व राज्य सरकार की महत्वपूर्ण योजनाओं में से एक है। लाभार्थी इस योजना का लाभ 31 मार्च 2027 तक उठा सकते है। 31 मार्च 2027 के पश्चात् लाभार्थियों को अनुदान का लाभ प्राप्त नहीं होगा। इसलिए अधिक से अधिक लोगों को इस योजना का लाभ उठाना चाहिए। इस योजना के अन्तर्गत जनपद में अभी तक 25,703 आवेदन प्राप्त हुए है। 25462 वैण्डर सलेक्ट, 17067 लाभार्थियों के यहां सोलर संयंत्र स्थापित कराये गये है। 14500 लाभार्थियों को अनुदान प्राप्त हो चुका है। जनपद में अभी तक 50 मेगावाट सौर ऊर्जा का उत्पादन हो रहा है। जनपद में 189 वैण्डर्स कार्यरत है। वैण्डरों द्वारा प्रचार-प्रसार कर पीएम सूर्य घर योजना की प्रगति बढाई जा रही है। योजना के अन्तर्गत 03 कि०वाट संयंत्र स्थापना कराने पर रू0 1,08,000/- मात्र का अनुदान है तथा 02 कि०वाट पर रू0 90,000/- मात्र का अनुदान है। वर्तमान में जनपद में लगभग रू0 160 करोड का अनुदान लाभार्थियों के खाते में हस्तांतरण हो चुका है। 03 कि०वाट संयंत्र की कुल कीमत लगभग रू0 1,85,000/- मात्र है तथा 02 कि०वाट की कीमत लगभग रू0 1,35,000/- मात्र है। संयंत्र स्थापना के उपरान्त बिजली का बिल नहीं के बराबर आता है। अधिकतर लाभार्थी बैंको से ऋण लेकर योजना का लाभ उठाते है। बैंको द्वारा इस योजना में ऋण देने में रूचि नहीं ली जा रही है। जिस कारण इस योजना का लाभ आम जन को नहीं मिल पा रहा है।

पथरी क्षेत्र में ओलावृष्टि और बारिश से फसलें तबाह, किसानों ने उठाई मुआवजे की मांग

पथरी हरिद्वार (रिपोर्टर)। पथरी क्षेत्र में हुई भारी ओलावृष्टि और बारिश ने किसानों की कमर तोड़ दी है। गन्ने, व गेहूं की फसल के साथ-साथ सब्जी की फसल को भी भारी नुकसान पहुंचा है। खेतों में खड़ी फसलें जमीन पर बिछ गई हैं। नुकसान से किसानों में भारी रोष है। शुक्रवार को क्षेत्र में हुई

रोहालकी किशनपुर में बारिश और तेज हवा का कहर, घरों पर गिरे पंचायती पेड़; बिजली-पानी की आपूर्ति ठप

बहादराबाद रोहालकी किशनपुर (रिपोर्टर)। क्षेत्र में बारिश, बर्फबारी और तेज हवाओं के चलते रोहालकी किशनपुर में जनजीवन प्रभावित हो गया। मौसम खराब होने के कारण सड़क किनारे खड़े पंचायती पेड़ उखड़कर घरों पर गिर गए, जिससे रास्ता बाधित हो गया। वहीं, बिजली के खंभों पर पेड़ गिरने से बिजली की लाइनें और तार क्षतिग्रस्त हो

श्रीराम कॉलेज बना अंतर महाविधालय क्रॉस कंट्री विजेता

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। श्रीराम कॉलेज मुजफ्फरनगर ने मॉं शाकुम्भरी विश्वविद्यालय, सहारनपुर की अंतरमहाविद्यालय क्रॉस कंट्री (पुरूष) चौम्पियनसिप 2026 का खिताब अपने नाम कर महाविद्यालय का नाम रोशन किया। वही क्रॉस कंट्री (पुरूष) एकल प्रतियोगिता में प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय स्थान तथा क्रॉस कंट्री (महिला) एकल प्रतियोगिता में प्रथम स्थान प्राप्त कर महाविद्यालय का नाम रोशन किया।

गांव की सुख-शांति और खुशहाली के लिए निकाली ज्योति पदयात्रा

हरिद्वार (रिपोर्टर)। गांव की सुख-शांति, खुशहाली और समृद्धि की कामना को लेकर शुक्रवार को ग्रामीण हरिद्वार स्थित मां मनसा देवी मंदिर से मां भगवती की पवित्र ज्योति लेकर फलोदा गांव के लिए रवाना हुए। धार्मिक आस्था और श्रद्धा से जुड़ी इस पदयात्रा में शामिल श्रद्धालुओं ने मां के जयकारे लगाते हुए गांव की उन्नति, परिवारों

सीता जन्म और ताड़का वध की लीला का मंचन किया

हरिद्वार (रिपोर्टर)। श्री रामलीला कमेटी (बड़ी रामलीला) के रंगमंच पर सीता जन्म और ताड़का वध की लीला का भव्य मंचन किया गया। दादा गुरु भगवत शर्मा के कुशल मार्गदर्शन में राम, लक्ष्मण, विश्वामित्र, ताड़का, राजा जनक, किसान आदि पात्रों की भूमिका में कलाकारों ने प्रभावशाली अभिनय, शानदार संवाद अदायगी और भावपूर्ण प्रस्तुति से रामलीला देखने

नेपाल आपदा पीड़ितों की मदद को आगे आयी गोर्खाली महिला कल्याण समिति

हरिद्वार (रिपोर्टर)। नेपाल में आई भीषण बाढ़ से प्रभावित लोगों की मदद के लिए गोर्खाली महिला कल्याण समिति एक लाख सत्तर हजार रूपए की धनराशि जुटायी गयी है। एकत्र की गयी रकम को समिति पदाधिकारियों ने शुक्रवार को देहरादून स्थित गोर्खाली सुधार सभा कार्यालय पहुंचकर सभा के अध्यक्ष पदम सिंह थापा को सौंप दिया। पीड़ितों

Advertisement
Cricket Score
Share Market
Gold Silver Price
Rashifal