आंधी-तूफान एवं ओलावृष्टि से हुए नुकसान का आकलन कर प्रभावितों को राहत पहुंचाने के लिए जिलाधिकारी मयूर दीक्षित ने अधिकारियों को दिए निर्देश

Share :

हरिद्वार (रिपोर्टर)। जनपद हरिद्वार में आज सुबह अचानक मौसम में बदलाव आने के कारण कई क्षेत्रों में आंधी-तूफान एवं ओलावृष्टि से नुकसान होने की सूचना के दृष्टिगत जिलाधिकारी मयूर दीक्षित ने संबंधित अधिकारियों को तत्काल आवश्यक कार्रवाई करने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने अधिकारियों को प्रभावित क्षेत्रों का स्थलीय निरीक्षण करते हुए आंधी-तूफान एवं ओलावृष्टि से हुए नुकसान का आकलन करने तथा प्रभावित लोगों को नियमानुसार राहत उपलब्ध कराने के लिए आवश्यक कदम उठाने के निर्देश दिए।

जिलाधिकारी ने कहा कि मौसम में अचानक आए बदलाव के कारण जनपद के विभिन्न क्षेत्रों में किसानों की फसलों को नुकसान पहुंचने के साथ ही कई स्थानों पर पेड़ गिरने से भवनों एवं सड़क मार्गों पर भी प्रभाव पड़ा है। इससे कुछ स्थानों पर आवागमन बाधित होने की स्थिति उत्पन्न हुई है। उन्होंने संबंधित विभागों के अधिकारियों को निर्देशित किया कि प्रभावित क्षेत्रों में तत्काल कार्रवाई सुनिश्चित की जाए, ताकि आमजन को किसी प्रकार की असुविधा का सामना न करना पड़े। जिलाधिकारी ने संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए कि आंधी-तूफान के कारण जिन स्थानों पर पेड़ गिरने से सड़क मार्ग अवरुद्ध हुए हैं, वहां प्राथमिकता के आधार पर पेड़ों को हटवाते हुए यातायात एवं आवाजाही सुचारू कराई जाए। इसके साथ ही क्षतिग्रस्त भवनों एवं अन्य प्रभावित स्थलों का निरीक्षण कर नुकसान की स्थिति का आकलन किया जाए तथा आवश्यकतानुसार सुरक्षा एवं बचाव संबंधी कार्रवाई सुनिश्चित की जाए।

उन्होंने संबंधित उप जिलाधिकारियों इव कृषि विभाग के अधिकारियों को निर्देशित किया कि ओलावृष्टि एवं तेज आंधी के कारण किसानों की फसलों को हुए नुकसान का गंभीरता से आकलन किया जाए। प्रभावित क्षेत्रों में फसलों की क्षति का सर्वेक्षण कर नियमानुसार रिपोर्ट तैयार की जाए, ताकि पात्र प्रभावित किसानों को निर्धारित प्रावधानों के अनुसार मुआवजा एवं राहत उपलब्ध कराने के लिए आवश्यक कार्रवाई की जा सके। उन्होंने कहा कि फसलों को हुए नुकसान के आकलन में किसी प्रकार की लापरवाही न बरती जाए तथा संबंधित अधिकारी आपसी समन्वय के साथ कार्य करें।

पथरी क्षेत्र में ओलावृष्टि और बारिश से फसलें तबाह, किसानों ने उठाई मुआवजे की मांग

पथरी हरिद्वार (रिपोर्टर)। पथरी क्षेत्र में हुई भारी ओलावृष्टि और बारिश ने किसानों की कमर तोड़ दी है। गन्ने, व गेहूं की फसल के साथ-साथ सब्जी की फसल को भी भारी नुकसान पहुंचा है। खेतों में खड़ी फसलें जमीन पर बिछ गई हैं। नुकसान से किसानों में भारी रोष है। शुक्रवार को क्षेत्र में हुई

रोहालकी किशनपुर में बारिश और तेज हवा का कहर, घरों पर गिरे पंचायती पेड़; बिजली-पानी की आपूर्ति ठप

बहादराबाद रोहालकी किशनपुर (रिपोर्टर)। क्षेत्र में बारिश, बर्फबारी और तेज हवाओं के चलते रोहालकी किशनपुर में जनजीवन प्रभावित हो गया। मौसम खराब होने के कारण सड़क किनारे खड़े पंचायती पेड़ उखड़कर घरों पर गिर गए, जिससे रास्ता बाधित हो गया। वहीं, बिजली के खंभों पर पेड़ गिरने से बिजली की लाइनें और तार क्षतिग्रस्त हो

श्रीराम कॉलेज बना अंतर महाविधालय क्रॉस कंट्री विजेता

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। श्रीराम कॉलेज मुजफ्फरनगर ने मॉं शाकुम्भरी विश्वविद्यालय, सहारनपुर की अंतरमहाविद्यालय क्रॉस कंट्री (पुरूष) चौम्पियनसिप 2026 का खिताब अपने नाम कर महाविद्यालय का नाम रोशन किया। वही क्रॉस कंट्री (पुरूष) एकल प्रतियोगिता में प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय स्थान तथा क्रॉस कंट्री (महिला) एकल प्रतियोगिता में प्रथम स्थान प्राप्त कर महाविद्यालय का नाम रोशन किया।

गांव की सुख-शांति और खुशहाली के लिए निकाली ज्योति पदयात्रा

हरिद्वार (रिपोर्टर)। गांव की सुख-शांति, खुशहाली और समृद्धि की कामना को लेकर शुक्रवार को ग्रामीण हरिद्वार स्थित मां मनसा देवी मंदिर से मां भगवती की पवित्र ज्योति लेकर फलोदा गांव के लिए रवाना हुए। धार्मिक आस्था और श्रद्धा से जुड़ी इस पदयात्रा में शामिल श्रद्धालुओं ने मां के जयकारे लगाते हुए गांव की उन्नति, परिवारों

सीता जन्म और ताड़का वध की लीला का मंचन किया

हरिद्वार (रिपोर्टर)। श्री रामलीला कमेटी (बड़ी रामलीला) के रंगमंच पर सीता जन्म और ताड़का वध की लीला का भव्य मंचन किया गया। दादा गुरु भगवत शर्मा के कुशल मार्गदर्शन में राम, लक्ष्मण, विश्वामित्र, ताड़का, राजा जनक, किसान आदि पात्रों की भूमिका में कलाकारों ने प्रभावशाली अभिनय, शानदार संवाद अदायगी और भावपूर्ण प्रस्तुति से रामलीला देखने

नेपाल आपदा पीड़ितों की मदद को आगे आयी गोर्खाली महिला कल्याण समिति

हरिद्वार (रिपोर्टर)। नेपाल में आई भीषण बाढ़ से प्रभावित लोगों की मदद के लिए गोर्खाली महिला कल्याण समिति एक लाख सत्तर हजार रूपए की धनराशि जुटायी गयी है। एकत्र की गयी रकम को समिति पदाधिकारियों ने शुक्रवार को देहरादून स्थित गोर्खाली सुधार सभा कार्यालय पहुंचकर सभा के अध्यक्ष पदम सिंह थापा को सौंप दिया। पीड़ितों

Advertisement
Cricket Score
Share Market
Gold Silver Price
Rashifal