माता पिता की सेवा से बड़ा कोई तीर्थ नहीं: उमाकांतानंद सरस्वती

Share :

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। जूना अखाड़े के संत उमाकांतानंद सरस्वती जी ने कहा कि बाल कांड यानि बचपन और युवावस्था यानि अयोध्या कांड सुधर जाए तो जीवन का अंत समय भी सुधर जाता है। उन्होंने कहा कि माता पिता की सेवा से बड़ा कोई तीर्थ नहीं है। बचपन से संस्कार मिलें तो वृद्धावस्था में वृद्धाश्रम की आवश्यकता नहीं होती। माता पिता को वृद्धाश्रम में छोडने वाले यह भूल जाते हैं कि उन्हें भी इस अवस्था को प्राप्त होना है।

नई मंडी रामलीला भवन में छठे दिन अयोध्या कांड की कथा सुनाते हुए उन्होंने कहा कि बाल कांड अध्ययन और संस्कार सीखने का काल है। अयोध्या कांड युवावस्था का कांड है। जिसका बचपन संवर गया उसकी युवावस्था सुधर जाएगी। जिसने युवावस्था साध ली उसका बाकी जीवन तो सुधर ही जाएगा। जिसका बचपन और युवावस्था बिगड गई उसका शेष जीवन भी नहीं सुधर सकता। स्वामी जी ने कहा कि प्रभु भक्ति की कोई आयु नहीं है। जो लोग कहते हैं कि ईश्वर को कलयुग में नहीं पाया जा सकता वो गलत हैं। ऐसा होता तो मीरा, नानक, दादू, रज्जब जैसे संतों को ईश्वर नहीं मिलता। उन्होंने कहा कि अर्थ के बिना सब व्यर्थ है। शब्दों का अर्थ समझ ना आएं तो व्यर्थ है। ऐसे धन संपदा शरीर और समाज भी अर्थ है। उन्होंने कहा कि स्वार्थ भी जरूरी है। जो अपने शरीर, परिवार के स्वार्थ सिद्ध नहीं कर सकता वह परमार्थ कैसे सिद्ध करता है। मरने के बाद नहीं, शरीर रहते ही मोक्ष मिलता है। रामकथा धर्म, अर्थ, काम और मोक्ष सबका मार्ग दिखाती है।

स्वामी उमाकांतानंद सरस्वती ने कहा कि जीवन राम ही नहीं दो शक्तियों से चल रहा है। एक सुर शक्ति है दूसरी आसुरी शक्ति है। आसुरी शक्तियों का प्रभाव कुमार्ग पर ले जाता है। दैवीय शक्ति सद्मार्ग की ओर ले जाती है। आसुरी शक्तियां मंथरा की तरह कलह की ओर ले जाती हैं। सद्बुद्धि सुमार्ग और मंगल की ओर ले जाती है। पेट तो दो मुट्ठी आनाज से भर जाता है पर पेटी नहीं भरती। आदमी के पास खोपड़ी है जो कभी नहीं भरती। सिर्फ साधन धन दौलत वैभव से ही सुख मिलता तो आज धनिकों को नींद की गोली खाकर नहीं सोना पड़ता। उन्होंने कहा कि साधु वस्त्र या वेश से नहीं स्वभाव होता है। वो गृहस्थ भी हो सकता है। रामकथा कोई भी अच्छा वक्ता सुना सकता है लेकिन साधु कथा सुनाए तो वह सफल होती है। उन्होंने कहा कि भगवान राम की कथा जीवन मूल्यों व परिवार के अर्थ को समझाने वाली कथा है।

कथा का श्रवण करते नगर पालिका अध्यक्ष मीनाक्षी स्वरूप, भाजपा नेता गौरव स्वरूप, भाजपा नेत्री ममता अग्रवाल, भाजपा नेता अशोक बाटला, सुनील सिंघल मावे वाले, विनीत जायसवाल, अनिल कुमार गौतम, बृजेश कुमार, विनोद संगल, कमेटी के संरक्षक भीम सेन कंसल, अध्यक्ष संजय मित्तल, और मंत्री अशोक गर्ग, कोषाध्यक्ष आदित्य भरतिया, ब्रज गोपाल छारिया, कैलाश चंद ज्ञानी, ऋषिराज राही, राजीव अग्रवाल, अभिषेक कुच्छल, संजय जिंदल काका, प्रवीण कुमार,एडवोकेट विवेक गर्ग, राजेश गोयल, उपेंद्र मित्तल, विदित गुप्ता, राजेंद्र सिंघल, अनिल गोयल, सुभाष गुप्ता, नरेश गुप्ता, मुकेश गुप्ता एवं उपस्थित श्रद्धालुगण | कार्यक्रम का मंच संचालन भारत भूषण द्वारा किया गया |

ज्ञान को समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुँचाना ही सच्चा पुरुषार्थ : मोहन भागवत

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। देवभूमि शुकतीर्थ स्थित महर्षि शुकदेव आश्रम में वीतराग स्वामी कल्याण देव जी की पुस्तक ‘अभिनंदन’ के द्वितीय संस्करण के विमोचन हेतु राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के सरसंघचालक डॉ. मोहन भागवत जी प्रवास पर पधारे। कार्यक्रम का शुभारंभ स्वामी ओमानंद जी महाराज ने दीप प्रज्वलित कर किया। इस अवसर पर भागवतनगरी शुक्रताल एवं शुकतीर्थ ट्रस्ट

वसुंधरा रेजिडेंसी में श्रीमदभागवत कथा का आयोजन

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। ज्ञात हो कि वसुंधरा रेजिडेंसी के चल रही श्री मदभागवत कथा के द्वितीय दिवस में कथा व्यास गंगोत्री तिवारी मृदुल जी महाराज ने कहा कि जीवन में कर्म प्रधान होता है जो जैसा कर्म करता है उसे उसी प्रकार फल की प्राप्ति होती है। जीवन जो मनुष्य दुख पाता है लोग भगवान को

एमजी पब्लिक स्कूल में श्रद्धापूर्वक मनाई गई बाबू हरबंस लाल गोयल जी की पुण्यतिथि

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। एमजी पब्लिक स्कूल परिसर में सोमवार को विद्यालय के संस्थापक अध्यक्ष एवं समाजसेवी कर्मयोगी स्वर्गीय बाबू हरबंस लाल गोयल जी की 14वीं पुण्यतिथि श्रद्धा भाव के साथ मनाई गई। इस अवसर पर विद्यालय परिवार के सदस्यों ने उनकी प्रतिमा पर पुष्प अर्पित कर भावभीनी श्रद्धांजलि दी और समाजसेवा, शिक्षा तथा सनातन संस्कृति के

पुलिस झंडा दिवस पर एसएसपी सूरज कुमार राय ने किया ध्वजारोहण, पुलिसकर्मियों को लगाया पुलिस कलर

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)‌ पुलिस की गौरवशाली परंपरा, शौर्य, साहस और कर्तव्यनिष्ठा के प्रतीक पुलिस झंडा दिवस के अवसर पर सोमवार को मुजफ्फरनगर पुलिस लाइन में गरिमामय कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस दौरान वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक सूरज कुमार राय ने क्वार्टर गार्ड में पुलिस ध्वज फहराकर पुलिस बल की गौरवशाली विरासत के प्रति सम्मान प्रकट किया। कार्यक्रम

आईटीआई के हुनर को भी मिले आईआईटी जैसा सम्मान, कौशल ही विकसित भारत की सबसे बड़ी ताकत: मोदी

लखनऊ (रिपोर्टर)। राजधानी के इंदिरा गांधी प्रतिष्ठान में आयोजित पांचवें राष्ट्रीय कौशल दीक्षांत समारोह में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने युवाओं को कौशल, तकनीक और आत्मनिर्भरता का मंत्र दिया। उन्होंने कहा कि आईटीआई से प्रशिक्षित युवा देश की संपत्ति, शक्ति और भविष्य हैं। आईटीआई के विद्यार्थियों को भी आईआईटी के विद्यार्थियों जितना सम्मान मिलना चाहिए। प्रधानमंत्री

श्रीराम कॉलेज में भारत बौद्धिक्स परीक्षा शांतिपूर्ण संपन्न, 300 से ज्यादा छात्रों ने लिया हिस्सा

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। श्री राम कॉलेज में शनिवार को ‘ भारत बौद्धिक्स 2.0 परीक्षा सफलता पूर्वक संपन्न हुई। कॉलेज के एग्रीकल्चर विभाग में आयोजित इस परीक्षा में 300 से ज्यादा छात्रों ने भाग लिया। इस संबंध में नोडल पदाधिकारी नीतू सिंह ने बताया कि इस परीक्षा में विभिन्न विभागों से 597 छात्रों ने पंजीयन कराया था।

Advertisement
Cricket Score
Share Market
Gold Silver Price
Rashifal