पीएम सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना में 8,77,104 घरों पर सोलर पावर प्लांट की यूपी में कराई स्थापना

Share :

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। परियोजना प्रभारी यूपीनेडा भजन सिंह ने बताया कि प्रधानमंत्री जी द्वारा पीएम सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना का शुभारम्भ फरवरी 2024 में किया गया था। प्रदेश में 8,77,104 घरों पर सोलर पावर प्लांट की स्थापना कराई गयी है। देश में प्रथम स्थान पर उत्तर प्रदेश है। गुजरात में 8,76,353 घरों पर सोलर पावर प्लांट लगाकर द्वितीय स्थान पर है। महाराष्ट्र 8,33,225 संयंत्र स्थापना कर तृतीय स्थान पर है। यह केन्द्र सरकार व राज्य सरकार की महत्वपूर्ण योजनाओं में से एक है। लाभार्थी इस योजना का लाभ 31 मार्च 2027 तक उठा सकते है। 31 मार्च 2027 के पश्चात् लाभार्थियों को अनुदान का लाभ प्राप्त नहीं होगा। इसलिए अधिक से अधिक लोगों को इस योजना का लाभ उठाना चाहिए।

उन्होंने बताया कि इस योजना के अन्तर्गत जनपद में अभी तक 25,457 आवेदन प्राप्त हुए है। 25213 वैण्डर सलेक्ट, 16841 लाभार्थियों के यहां सोलर संयंत्र स्थापित कराये गये है। 14160 लाभार्थियों को अनुदान प्राप्त हो चुका है। जनपद में अभी तक 48 मेगावाट सौर ऊर्जा का उत्पादन हो रहा है। जनपद में 189 वैण्डर्स कार्यरत है। वैण्डरों द्वारा प्रचार-प्रसार कर पीएम सूर्य घर योजना की प्रगति बढाई जा रही है। योजना के अन्तर्गत 03 कि०वाट संयंत्र स्थापना कराने पर रू0 1,08,000/- मात्र का अनुदान है तथा 02 कि०वाट पर रू0 90,000/- मात्र का अनुदान है। वर्तमान में जनपद में लगभग रू0 160 करोड का अनुदान लाभार्थियों के खाते में हस्तांतरण हो चुका है। 03 कि०वाट संयंत्र की कुल कीमत लगभग रू0 1,85,000/- मात्र है तथा 02 कि०वाट की कीमत लगभग रू0 1,35,000/- मात्र है। संयंत्र स्थापना के उपरान्त बिजली का बिल नहीं के बराबर आता है। उन्होंने बताया कि अधिकतर लाभार्थी बैंको से ऋण लेकर योजना का लाभ उठाते है। बैंको द्वारा इस योजना में ऋण देने में रूचि नहीं ली जा रही है। जिस कारण इस योजना का लाभ आम जन को नहीं मिल पा रहा है।

यूपी की 10 राज्यसभा सीटों के लिए भाजपा ने घोषित किए आठ उम्मीदवार

लखनऊ (रिपोर्टर)। उत्तर प्रदेश में राज्यसभा की 10 सीटों पर होने वाले द्विवार्षिक चुनाव के लिए भाजपा ने आठ उम्मीदवारों के नाम घोषित कर दिए हैं। पार्टी की केंद्रीय चुनाव समिति ने धर्मपाल सिंह, राधाकांत ओझा, प्रकाश पाल, विद्यासागर सोनकर, गोपी कृष्ण पाण्डेय, प्रियंका सिंह रावत, राम प्रताप सिंह चौहान और श्रुति गंगवार को प्रत्याशी

सिटी मजिस्ट्रेट के नेतृत्व में मीनाक्षी चौक समेत अन्य स्थानों पर गरजा बुलडोजर, हटाया अवैध निर्माण

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। सिटी मजिस्ट्रेट दीपक कुमार पाल के नेतृत्व में सोमवार को पालिका ईओ एवं उनकी टीम के साथ नगर क्षेत्र में विशेष अभियान चलाया गया। इस दौरान पालिका टीम ने मीनाक्षी चौक से लेकर मछली बाजार तक दुकानों के बाहर किए अवैध कब्जों को हटवाया और सड़क खाली कराई गई। अतिक्रमण हटाने प्रशासनिक टीम

दलित व पिछडे वर्ग का उत्थान कर बराबरी का अधिकार दिलाना सामाजिक समरसता का उद्देश्य: कपिल देव

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। जानसठ रोड स्थित लाला जगदीश प्रसाद सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कालेज में सामाजिक समरसता में गोरक्षपीठ की भूमिका विषय पर आयोजित राष्ट्रीय गोष्ठी में मंत्री कपिलदेव अग्रवाल ने कहा कि गुरू महन्त गोरखनाथ महाराज ने अपने समय में सामाजिक समरसताओं को बढावा दिया। सुनकर आश्चर्य होगा कि गोरखपुर गौरक्षा पीठ में जितने भी

एनएचएम संविदा कर्मियों का आंदोलन शुरू, 8 अक्टूबर से पूर्ण कार्य बहिष्कार की चेतावनी

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन संविदा कर्मचारी संघ (रजि.) के प्रदेश अध्यक्ष श्री मयंक ठाकुर के आह्वान पर सोमवार को एनएचएम संविदा कर्मचारियों के आंदोलन का प्रथम चरण शुरू हुआ। आंदोलन के पहले दिन मुजफ्फरनगर जनपद में कार्यरत एनएचएम संविदा कर्मियों ने काली पट्टी बांधकर विरोध प्रदर्शन करते हुए अपने कार्य का निर्वहन किया। जिला

उत्तरप्रदेश के नौकरीपेशा नागरिकों और छोटे व्यापारियों के लिए एक मजबूत ‘आपातकालीन वित्तीय सुरक्षा तंत्र’ और ‘संकटकालीन फंड’ की स्थापना होनी चाहिए-अशोक बालियान

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। पीजेंट वेलफेयर एसोसिएशन चेयरमैन अशोक बालियान ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को एक पत्र लिखते हुए कहा है कि हाल में ही उत्तरप्रदेश के नोएडा में एक युवा सॉफ्टवेयर इंजीनियर द्वारा भारी कर्ज, अवसाद और वित्तीय संकट के कारण 43वीं मंजिल से कूदकर की गई आत्महत्या की हृदयविदारक घटना ने हम सभी को झकझोर

रंगों में साकार हुआ राष्ट्रप्रेम, छात्राओं ने रंगोली के माध्यम से दिया विकसित भारत का संदेश

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। सनातन धर्म महाविद्यालय, मुजफ्फरनगर में राष्ट्रीय सेवा योजना (NSS) के तत्वावधान में सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत “रंगोली–राष्ट्र” प्रतियोगिता का भव्य आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में छात्राओं ने रंगों, आकृतियों एवं कलात्मक अभिव्यक्ति के माध्यम से राष्ट्रप्रेम, सांस्कृतिक चेतना तथा विकसित भारत के संकल्प को प्रभावशाली रूप में प्रस्तुत किया। प्रतियोगिता में छात्राओं

Advertisement
Cricket Score
Share Market
Gold Silver Price
Rashifal
सबसे ज्यादा पड़ गई