आज टाउनहाल से होगा स्वच्छता कार्यक्रम का आगाज

Share :

मुजफ्फरनगर। पालिका प्रशासन ने लोगों को स्वच्छता के प्रति संवेदनशील और गंभीर बनाने को स्वच्छता पखवाड़ा अभियान की अलख जगाने की तैयारी की है। श्रमदान के सहारे चेयरपर्सन अपनी टीम के साथ लोगों को स्वच्छता के प्रति उनके नागरिक दायित्वों को निभाने की खातिर इस अभियान का शुभारंभ करेंगी।
पालिका ईओ डॉ. प्रज्ञा सिंह ने बताया कि शासन के निर्देश में आज से 2 अक्टूबर तक विशेष स्वच्छता पखवाड़ा कार्यक्रम के तहत स्वच्छता अभियान शुरू किया जा रहा है, जिसमें लोगों को स्वच्छता सर्वेक्षण के साथ शहर को स्वच्छ और सुन्दर बनाने में जनसहभागिता सुनिश्चित की जायेगी। स्वच्छता अभियान का शुभारंभ चेयरपर्सन मीनाक्षी स्वरूप मंगलवार सुबह टाउनहाल से की जायेगी। इस बीच टाउनहाल गेट से झांसी रानी पार्क तक स्वच्छता के लिए लोगों को प्रेरित करते हुए श्रमदान कार्यक्रम भी होगा। चेयरपर्सन, सभासद पालिका के अधिकारी और कर्मचारी सभी मिलकर श्रमदान भी करेंगे। इसके साथ स्वच्छता ही सेवा कार्यक्रम की शुरूआत करते हुए सभी को स्वच्छता की शपथ ग्रहण कराई जायेगी और स्वच्छता सर्वेक्षण में जनसहभागिता ली जायेगी। पहले दिन सभी 55 वार्डों में ब्लैक स्पॉट पर वार्ड सभासदों के साथ सफाई अभियान चलेगा। झांसी रानी पार्क की सफाई और वहां पर वॉल पेंटिंग का कार्य भी शुरू किया जायेगा। वहीं गोल मार्किट के दुकानदारों को स्वच्छता के प्रति जागरुक करने को डस्टबिन रखवाने का कार्य किया जायेगा।
ईओ डॉ. प्रज्ञा सिंह ने बताया कि आज से शुरू हो रहे स्वच्छता पखवाड़ा में शहरी क्षेत्र के सभी सार्वजनिक स्थानों में बस स्टैंड, टैक्सी स्टैंड, रेलवे स्टेशन, शेल्टर होम, धार्मिक स्थल, महापुरुषों, शहीदों के स्मारक, पार्क, मार्किट, चौराहे, स्कूल-कॉलेज पर विशेष सफाई अभियान चलाया जायेगा। वहीं शहर में बनाये गये रेड, येलो और ब्लैक स्पॉट पर टीमों को उतारकर सफाई कराई जायेगी। उन्होंने बताया कि अभियान के लिए नगर स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. अतुल कुमार, मुख्य सफाई निरीक्षक योगेश गोलियान और सफाई निरीक्षक प्लाक्षा मैनवाल के साथ टीएस नरेश शिवालिया, एमआईटूसी कंपनी के प्रबंधक, एसबीएम डीपीएम सुशील कुमार, एसबीएम लिपिक आकाशदीप समेत सभी सम्बंधित अधिकारियों और कर्मचारियों को दिशा निर्देश जारी कर दिये हैं।

इन्होंने कहा-
चेयरपर्सन मीनाक्षी स्वरूप ने बताया कि पीएम नरेन्द्र मोदी द्वारा गांधी जयंती पर स्वच्छता के प्रति लोगों को जागरुक किया है। इसी कड़ी में सीएम योगी आदित्यनाथ द्वारा स्वच्छता पखवाड़ा मनाने के निर्देश दिये हैं। पालिका की टीम इस अभियान को जनसरोकार से जोड़ते हुए लोगों को जागरुक करने का काम किया जायेगा। उन्होंने लोगों से इसमें सकारात्मक दृष्टिकोण के साथ सहयोग करते हुए शहर को स्वच्छ और सुन्दर बनाने को आगे आने का आह्नान किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

मुजफ्फरनगर में पेस्टिसाइड विनिर्माता इकाइयों पर छापेमारी, 12 नमूने लिए, मचा हड़कंप

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। जनपद में किसानों को गुणवत्तायुक्त कीटनाशक उपलब्ध कराने के उद्देश्य से बुधवार को भारत सरकार और राज्य कृषि विभाग की संयुक्त टीम ने जनपद में स्थापित पेस्टिसाइड विनिर्माता इकाइयों का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान टीम ने पांच उत्पादन इकाइयों की जांच करते हुए कीटनाशकों के कुल 12 नमूने लिए, जिन्हें जांच के

श्री शिव महापुराण का यज्ञ भंडारे के साथ हुआ विश्राम

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। ज्ञात हो कि नगर के रामलीला टीला मुजफ्फरनगर में चल रही श्री शिव महापुराण कथा का द्वादश ज्योतिर्लिंग की पावन कथा गायन व यज्ञ भंडारे के साथ विश्राम हुआ। कथा व्यास गंगोत्री तिवारी मृदुल जी महाराज ने कहा कि भगवान शिव कलियुग के ऐसे देवता है जो अल्प आराधना मात्र से प्रसन्न हो

लक्सर कोतवाली पुलिस ने सुलझायी अंकित चौहान की गुमशुदगी की गुत्थी

हरिद्वार (रिपोर्टर)। लकसर थाना क्षेत्रांतर्गत शिवपुरी रायसी निवासी अंकित चौहान की गुमशुदगी की गुत्थी सुलझाते हुए पुलिस ने उसकी हत्या के आरोप में चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है। कारोबार व पारिवारिक रंजिश के चलते आरोपियों ने अंकित चौहान की हत्या करने के बाद सबूत मिटाने के लिए उसके शव को उसकी ही बाइक से

मल्ल्किार्जुन खड़गे की जनसभा में जा रहे कार्यकर्ताओं को रोके जाने के विरोध में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने किया प्रदर्शन

हरिद्वार (रिपोर्टर)। कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे की जनसभा में शामिल होने जा रहे पार्टी कार्यकर्ताओं को रोके जाने और पुलिस द्वारा कथित भेदभाव किए जाने के विरोध में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने शिवालिक नगर ब्लॉक अध्यक्ष मोहन सिंह राणा के नेतृत्व में शिवालिक नगर चौक पर प्रदर्शन किया और पुलिस कार्रवाई की निंदा की।

राष्ट्रभक्ति के उत्साह से गूंजा हरिद्वार, कैबिनेट मंत्री मदन कौशिक के नेतृत्व में निकली भव्य तिरंगा यात्रा

हरिद्वार (रिपोर्टर)। स्वतंत्रता दिवस के उपलक्ष्य में उत्तराखंड सरकार में कैबिनेट मंत्री एवं क्षेत्रीय विधायक श्री मदन कौशिक जी के नेतृत्व में भव्य तिरंगा यात्रा निकाली गई। हाथों में तिरंगा लेकर बड़ी संख्या में कार्यकर्ताओं, युवाओं एवं स्थानीय नागरिकों ने यात्रा में उत्साहपूर्वक सहभागिता की। तिरंगा यात्रा के दौरान पूरा क्षेत्र देशभक्ति के नारों और

महानगर कांग्रेस कमेटी हरिद्वार ने चंद्राचार्य चौक पर लोकतंत्र विरोधी भाजपा सरकार व पुलिस प्रशासन का फूंका पुतला

हरिद्वार (रिपोर्टर)। जिला महानगर कांग्रेस कमेटी हरिद्वार द्वारा चंद्राचार्य चौक पर लोकतंत्र विरोधी भाजपा सरकार व पुलिस प्रशासन का पुतला दहन कर विरोध प्रदर्शन किया गया।। विरोध प्रदर्शन को संबोधित करते हुए जिला महानगर कांग्रेस अध्यक्ष अमन गर्ग ने कहा कि हल्द्वानी में कांग्रेस पार्टी द्वारा आयोजित रैली में भाजपा सरकार के इशारे पर सरकारी

Advertisement
Cricket Score
Share Market
Gold Silver Price
Rashifal
सबसे ज्यादा पड़ गई