श्री दिगंबर जैन पंचायती मंदिर से श्रद्धा एवं भक्तिभाव से निकाली गई श्री अनंतनाथ भगवान की वार्षिक शोभायात्रा

Share :

मुज़फ्फरनगर (रिपोर्टर)। नगर में नई मंडी के चौड़ी गली स्थित श्री दिगम्बर जैन पंचायती मंदिर से शनिवार को 1008 श्री अनंतनाथ भगवान की वार्षिक शोभायात्रा बड़े ही धूमधाम, श्रद्धा एवं भक्तिभाव के साथ निकाली गई। प्रातःकाल भगवान का अभिषेक एवं शांतिधारा विधि-विधानपूर्वक संपन्न हुई। इस धार्मिक आयोजन में परंपरानुसार सर्वप्रथम झंडारोहण का सौभाग्य अर्जुन जैन एवं पिंकी जैन, कुटेसरा वालों को मिला। श्रद्धालुओं ने भक्तिभाव के साथ ध्वजारोहण कर भगवान के प्रति अपनी श्रद्धा अर्पित की। श्री 1008 अनंतनाथ भगवान को रथ में विराजमान कराने का सौभाग्य प्रमोद जैन, अशोक जैन, मनोज जैन एवं पिंटू जैन सर्राफ परिवार को प्राप्त हुआ। इस अवसर पर श्रद्धालुओं ने जयकारों के साथ भगवान का गुणगान किया और वातावरण भक्तिमय हो गया। भगवान के रथ के सारथी बनने का सौभाग्य विपिन जैन, भुल्लन सिंह एवं धनप्रकाश जैन सर्राफ परिवार को प्राप्त हुआ। श्रद्धालुओं ने धार्मिक उल्लास के साथ शोभायात्रा में सहभागिता की।

इस अवसर पर मंत्री कपिल देव अग्रवाल ने भगवान के समक्ष श्रद्धापूर्वक नमन करते हुए अभिषेक एवं धार्मिक आयोजन में सहभागिता की। उन्होंने जैन समाज को वार्षिक रथयात्रा एवं धार्मिक पर्व की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि भगवान महावीर एवं जैन तीर्थंकरों द्वारा दिया गया अहिंसा, सत्य, संयम और त्याग का संदेश आज के समाज के लिए भी अत्यंत प्रासंगिक है। धार्मिक आयोजन समाज में शांति, सद्भाव और संस्कारों को मजबूत करने का कार्य करते हैं। इस अवसर पर दाएं इंद्र बनने का सौभाग्य नीरज जैन एवं अतिशय जैन, खतौली वालों को एवं बाएं इंद्र का सौभाग्य चंद्रमोहन जैन को प्राप्त हुआ। वहीं खजांची बनने का अवसर ऋषभ जैन, अतिशय जैन, कवाल वालों तथा नवीन जैन एवं मोहित जैन, कवाल वालों को प्राप्त हुआ।

इन सभी परिवारों ने धार्मिक पात्रों का निर्वहन करते हुए भगवान की भक्ति एवं आराधना में सहभागिता की।
वार्षिक रथयात्रा एवं शोभायात्रा के दौरान श्रद्धालुओं में विशेष उत्साह देखने को मिला। भगवान श्री अनंतनाथ के जयकारों, भक्ति एवं धार्मिक वातावरण से नई मंडी क्षेत्र गुंजायमान रहा। श्रद्धालुओं ने भगवान के दर्शन कर आशीर्वाद प्राप्त किया तथा अहिंसा, संयम, त्याग, तप एवं आत्मकल्याण के मार्ग पर चलने का संकल्प लिया।
मंदिर समिति के अध्यक्ष अमित कुमार जैन एडवोकेट ने कहा कि भगवान की वार्षिक शोभायात्रा समाज के लिए आस्था, धर्म और एकता का पर्व है। भगवान के सिद्धांतों को जीवन में उतारना ही उनकी सच्ची आराधना है। उन्होंने शोभायात्रा में सहभागिता करने वाले सभी श्रद्धालुओं एवं सहयोगियों का आभार व्यक्त किया। मंदिर समिति की ओर से सभी पात्रों एवं उनके परिवारों को धार्मिक सौभाग्य प्राप्त होने पर शुभकामनाएं दी गईं तथा शोभायात्रा में सहयोग करने वाले समस्त श्रद्धालुओं का आभार व्यक्त किया गया।

छात्रों ने जाना नये औद्योगिक परिवर्तनों के बारे में अतिथि व्याख्यान का आयोजन

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। श्रीराम ग्रुप ऑफ कॉलेजेज, मुजफ्फरनगर के बीटेक सिविल इंजीनियरिंग एवं डिप्लोमा इन सिविल इंजीनियरिंग विभाग द्वारा संयुक्त रूप से अतिथि व्याख्यान का आयोजन किया गया। इसमें डॉ. अमित कुमार सिंघल द्वारा (“From Blue Print to Balance Sheet: Transforming Engineering and Architecture into Leadership Career”) विषय पर छात्रों को व्याख्यान दिया गया। व्याख्यान के

जग्गाहेड़ी टोल विवाद के बाद प्रदर्शन, कंपनी के प्रबंधक समेत अन्य टोलकर्मियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। जनपद के शामली रोड पर तितावी थाना क्षेत्र के अंतर्गत पानीपत खटीमा नेशनल हाईवे पर बने जग्गाहेड़ी स्थित टोल प्लाजा पर पुलिस ने बजरंग दल कार्यकर्ता की ओर से टोल कंपनी के ठेकेदार प्रबंधक एवं अन्य कर्मियों के खिलाफ मामला दर्ज किया है। पुलिस ने टोल प्लाजा से एक थार गाड़ी को भी

जो मर्यादा विहीन हैं वही असुर हैं : डा उमाकांतानंद सरस्वती

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। जूना अखाङा के महामंडलेश्वर पूज्य संत उमाकांतानंद सरस्वती जी ने कहा कि जो मर्यादा में रहकर जीवन जीते हैं वे सुर हैं और जो मर्यादा विहीन हैं वही असुर हैं। उन्होंने कहा कि जीवन के सत्कर्म ही परलोक जाते हैं सांसारिक धन दौलत नहीं। मनुष्य का जीवन धन उसके द्वारा किया गया पुरुषार्थ

आंगनबाड़ी केंद्र पर आयोजित किया आंगन मिलन कार्यक्रम

हरिद्वार (रिपोर्टर)। सेवा संकल्प अभियान के तहत ज्वालापुर स्थित कसाबान आंगनबाड़ी केंद्र-3 पर आंगन मिलन कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथी भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा के जिला सचिव खुर्रम मलिक ने सानिया को महालक्ष्मी किट प्रदान की। इस अवसर पर सरकार द्वारा महिलाओं और बच्चों के लिए चलायी जा रही योजनाओं की जानकारी देते

कांग्रेस को उत्तराखडं में भी मिलेगा इमरान मसूद की नियुक्ति का लाभ-मकबूल कुरैशी

हरिद्वार (रिपोर्टर)। आराधना मिश्रा को उत्तर प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष व सांसद इमरान मसूद को कार्यकारी अध्यक्ष बनाए जाने पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने पूर्व राज्य मंत्री मकबूल कुरैशी के आवास पर बैठक आयोजित कर एक दूसरे को मिठाई खिलाकर हर्ष जताया। पूर्व राज्य मंत्री मकबूल कुरैशी ने शीर्ष नेतृत्व का आभार जताते हुए कहा कि आराधना

सेवा संकल्प अभियान के तहत किया आंगन मिलन सेवा कार्यक्रम का आयोजन

हरिद्वार (रिपोर्टर)। सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत भूपतवाला स्थित आंगनबाड़ी केंद्र पर आंगन मिलन सेवा कार्यक्रम का आयोजन किया गया। मुख्य अतिथी मेयर किरण जैसल ने बच्चों का अन्नप्राशन संस्कार एवं महिलाओं की गोदभराई रस्म संपन्न कराई। कार्यक्रम के दौरान मेयर किरन जैसल ने बालिकाओं को पोषण बैग भी वितरित किए। उन्होंने कहा कि बच्चों

Advertisement
Cricket Score
Share Market
Gold Silver Price
Rashifal