मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। जनपद के शामली रोड पर तितावी थाना क्षेत्र के अंतर्गत पानीपत खटीमा नेशनल हाईवे पर बने जग्गाहेड़ी स्थित टोल प्लाजा पर पुलिस ने बजरंग दल कार्यकर्ता की ओर से टोल कंपनी के ठेकेदार प्रबंधक एवं अन्य कर्मियों के खिलाफ मामला दर्ज किया है। पुलिस ने टोल प्लाजा से एक थार गाड़ी को भी अपने कब्जे में ले लिया है।

शुक्रवार को मुजफ्फरनगर में आयोजित विश्व हिंदू परिषद बजरंग दल के कार्यक्रम में शामिल होने के लिए शामली से आ रहे विश्व हिंदू परिषद एवं बजरंग दल कार्यकर्ताओं और टोल कर्मियों के बीच विवाद हो गया था। कार्यकर्ताओं ने टोल कर्मियों पर अभद्र व्यवहार और गाली-गलौज करने का आरोप लगाया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने दोनों पक्षों को समझाकर मामला शांत कराया और कार्यकर्ताओं को कार्यक्रम के लिए रवाना कर दिया था।कार्यक्रम समाप्त होने के बाद वापस लौटे विहिप और बजरंग दल कार्यकर्ताओं ने जग्गाहेड़ी टोल पर बदतमीजी करने के आरोप में टोलकर्मियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग को लेकर धरना-प्रदर्शन शुरू कर दिया था। इस दौरान टोल संचालन बाधित रहा और कार्यकर्ताओं ने नारेबाजी करते हुए विरोध जताया। इस दौरान लगभग तीन चार घंटे तक टोल पर आवाजाही पूरी तरह निःशुल्क रही। सूचना पर सीओ फुगाना नरेंद्र यादव और थाना प्रभारी जयवीर सिंह पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। अधिकारियों ने कार्यकर्ताओं से वार्ता कर स्थिति को शांत कराया। इसके बाद बजरंग दल कार्यकर्ता गढीपुख्ता थाना क्षेत्र के आर्यन चौधरी निवासी ताना जनपद शामली की तहरीर पर टोल मालिक गौरव चौधरी, टोल मैनेजर बिल्लू चौधरी समेत अन्य अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर पुलिस ने जांच शुरू कर दी। पुलिस ने टोल परिसर में खड़ी एक गाड़ी को कब्जे में लेकर सीज कर थाने भिजवा दिया।

सक्षम की बैठक में किया प्रांत प्रशिक्षण वर्ग और नेत्र कुंभ को सफल बनाने का आह्वान
हरिद्वार (रिपोर्टर)। समदृष्टि, क्षमता विकास एवं अनुसंधान मंडल (सक्षम) की जिला इकाई की बैठक शुक्रवार को गंभीर मार्ग स्थित राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के जिला कार्यालय पर संपन्न हुई। बैठक में रविवार से शुरू हो रहे प्रांत प्रशिक्षण वर्ग और अर्द्ध कुंभ के दौरान आयोजित किए जाने वाले नेत्र कुंभ को सफल बनाने का आह्वान किया






