न्यायालय में कार्यरत कर्मचारियों ने अपनी मांगों के समर्थन में गांधी जयंती पर निकाली तिरंगा यात्रा

Share :

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। राष्ट्रपिता महात्मा गांधी व पूर्व प्रधानमन्त्री लाल बहादुर शास्त्री की जंयती पर जनपद न्यायालयों में कार्यरत कर्मचारियो ने उत्तर प्रदेश शासन के समक्ष लम्बित चली आ रही अपनी विभिन्न मांगों व समस्याओं के ध्यानाकर्षण हेतु जिला न्यायालय परिसर में तिरंगा यात्रा निकाली। दीवानी न्यायालय कर्मचारी संघ के प्रादेशिक नेतृत्व के आह्वान पर प्रदेश के जनपद न्यायालयो ं में कार्यरत कर्मचारी अपनी मांगो ं के समाधान को लेकर शान्तिपूर्ण आन्दोलन की राह पर हैं। संघ के प्रान्तीय संगठन सचिव अजय कुमार गर्ग ने बताया कि प्रदेश व्यापी आन्दोलन के तृतीय चरण में गांधी जयंती पर जनपद न्यायालयों में कार्यरत कर्मचारियो ने जिला न्यायालय परिसर में शान्तिपूर्ण तिरंगा यात्रा निकाल कर शासन का ध्यान अपनी मांगों की ओर आकर्षित किया। उन्होने बताया कि यह तिरंगा यात्रा केवल एक प्रदर्शन कार्यक्रम नही है बल्कि न्यायालयों में कार्यरत कर्मचारियों की एकता, राष्ट्र के प्रति सम्मान, अनुशासन और अपने न्यायोचित अधिकारों के प्रति सजगता का शान्तिपूर्ण संदेश है।
दीवानी न्यायालय कर्मचारी संघ की मुजफ्फरनगर जिला शाखा के अध्यक्ष अमरदीप सिंह ने बताया कि शासन स्तर पर जनपद न्यायालय कर्मियों से सम्बन्धित अनेक मांग लम्बित चली आ रही हैं, जिनके बारे में प्रादेशिक नेतृत्व द्वारा कई बार पत्राचार के माध्यम से शासन को अवगत कराया जा चुका है। पिछले माह जनपद न्यायालय के कर्मचारियो ं ने अपनी मांगो ं के सम्बन्ध में प्रदेश के मुख्यमन्त्री को सम्बोधित एक ज्ञापन स्थानीय विधायक व राज्यमन्त्री (स्वतन्त्र प्रभार) कपिल देव अग्रवाल के माध्यम से सौंपा था। आन्दोलन के तृतीय चरण में न्यायालयों के कर्मचारियों ने अपने लिये न्याय पाने के लिये सत्याग्रह का रास्ता चुनते हुए न्यायालय परिसर में शान्तिपूर्ण तिरंगा यात्रा निकाली।
तिरंगा यात्रा में जनपद न्यायालय के कर्मचारियों ने बड़ी संख्या में प्रतिभाग किया। इस अवसर पर प्रशासनिक अधिकारी अतुल अग्रवाल, दीपक कुमार, जिला कोषाध्यक्ष आदेश कुमार शर्मा, सह कोषाध्यक्ष अरुण कुमार जावला, बिजेन्द्र कुमार, अरुण कुमार गौतम, संजय वशिष्ठ, वसीम अख्तर, संजय पुण्डीर, गोपाल कुमार, मेहताब अली, विश्वास प्रसाद शर्मा, विपिन कुमार सिंह, मयंक अग्रवाल, सहदेव कुमार, संजय वर्मा, राहुल चौधरी, गौरव कुमार, मुकेश कुमार, कुलदीप शर्मा, यशवेन्द्र, संदीप कुमार, परमवीर सिंह, शैलेन्द्र, तरुण कुमार सिंघल, प्रान्जुल त्यागी, मौनू वैद्यवान, मयंक कौशिक, सुमित शर्मा, भवनीश कुमार, आशुतोष सिंह, अखिल त्रिवेदी, प्रकाश पाण्डेय, अगम, हिमान्शु, विपिन पाल, आसिफ खान, नसीम अहमद, सनसपाल सिंह आदि कर्मचारी उपस्थित रहे। तिरंगा यात्रा में चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी संघ के सचिव आनन्द कुमार सिंह, हसन रजा, अजय कुमार सिंह, प्रवीण कुमार, शमीम अंसारी, मन्जीत, संजय सिंह, हेमराज, नरेन्द्र कुमार, शैलेन्द्र कुमार सिंह, सलेक चन्द ने भी उपस्थित होकर अपना समर्थन व सक्रिय सहयोग प्रदान किया।

ज्ञान को समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुँचाना ही सच्चा पुरुषार्थ : मोहन भागवत

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। देवभूमि शुकतीर्थ स्थित महर्षि शुकदेव आश्रम में वीतराग स्वामी कल्याण देव जी की पुस्तक ‘अभिनंदन’ के द्वितीय संस्करण के विमोचन हेतु राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के सरसंघचालक डॉ. मोहन भागवत जी प्रवास पर पधारे। कार्यक्रम का शुभारंभ स्वामी ओमानंद जी महाराज ने दीप प्रज्वलित कर किया। इस अवसर पर भागवतनगरी शुक्रताल एवं शुकतीर्थ ट्रस्ट

वसुंधरा रेजिडेंसी में श्रीमदभागवत कथा का आयोजन

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। ज्ञात हो कि वसुंधरा रेजिडेंसी के चल रही श्री मदभागवत कथा के द्वितीय दिवस में कथा व्यास गंगोत्री तिवारी मृदुल जी महाराज ने कहा कि जीवन में कर्म प्रधान होता है जो जैसा कर्म करता है उसे उसी प्रकार फल की प्राप्ति होती है। जीवन जो मनुष्य दुख पाता है लोग भगवान को

एमजी पब्लिक स्कूल में श्रद्धापूर्वक मनाई गई बाबू हरबंस लाल गोयल जी की पुण्यतिथि

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। एमजी पब्लिक स्कूल परिसर में सोमवार को विद्यालय के संस्थापक अध्यक्ष एवं समाजसेवी कर्मयोगी स्वर्गीय बाबू हरबंस लाल गोयल जी की 14वीं पुण्यतिथि श्रद्धा भाव के साथ मनाई गई। इस अवसर पर विद्यालय परिवार के सदस्यों ने उनकी प्रतिमा पर पुष्प अर्पित कर भावभीनी श्रद्धांजलि दी और समाजसेवा, शिक्षा तथा सनातन संस्कृति के

पुलिस झंडा दिवस पर एसएसपी सूरज कुमार राय ने किया ध्वजारोहण, पुलिसकर्मियों को लगाया पुलिस कलर

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)‌ पुलिस की गौरवशाली परंपरा, शौर्य, साहस और कर्तव्यनिष्ठा के प्रतीक पुलिस झंडा दिवस के अवसर पर सोमवार को मुजफ्फरनगर पुलिस लाइन में गरिमामय कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस दौरान वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक सूरज कुमार राय ने क्वार्टर गार्ड में पुलिस ध्वज फहराकर पुलिस बल की गौरवशाली विरासत के प्रति सम्मान प्रकट किया। कार्यक्रम

आईटीआई के हुनर को भी मिले आईआईटी जैसा सम्मान, कौशल ही विकसित भारत की सबसे बड़ी ताकत: मोदी

लखनऊ (रिपोर्टर)। राजधानी के इंदिरा गांधी प्रतिष्ठान में आयोजित पांचवें राष्ट्रीय कौशल दीक्षांत समारोह में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने युवाओं को कौशल, तकनीक और आत्मनिर्भरता का मंत्र दिया। उन्होंने कहा कि आईटीआई से प्रशिक्षित युवा देश की संपत्ति, शक्ति और भविष्य हैं। आईटीआई के विद्यार्थियों को भी आईआईटी के विद्यार्थियों जितना सम्मान मिलना चाहिए। प्रधानमंत्री

श्रीराम कॉलेज में भारत बौद्धिक्स परीक्षा शांतिपूर्ण संपन्न, 300 से ज्यादा छात्रों ने लिया हिस्सा

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। श्री राम कॉलेज में शनिवार को ‘ भारत बौद्धिक्स 2.0 परीक्षा सफलता पूर्वक संपन्न हुई। कॉलेज के एग्रीकल्चर विभाग में आयोजित इस परीक्षा में 300 से ज्यादा छात्रों ने भाग लिया। इस संबंध में नोडल पदाधिकारी नीतू सिंह ने बताया कि इस परीक्षा में विभिन्न विभागों से 597 छात्रों ने पंजीयन कराया था।

Advertisement
Cricket Score
Share Market
Gold Silver Price
Rashifal