गांधी घूमे कालेज में, दुहराया खुद भी रहो साफ और समाज को भी रखो साफ

Share :

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। गांधी की वेशभूषा में घूमता छात्र और उसके पीछे स्वच्छता का नारा लगाते उसके साथी। जोश व खरोस से लबरेज इन छात्रों ने गांधी जयंती के मौके पर श्री राम कॉलेज में गुरुवार को जो संदेश दिया उसकी गूंज काफी दूर तक सुनाई देगी। वहीं दूसरी ओर कुछ छात्रों का समूह नुक्कड़ नाटक के जरिए कॉलेज में स्वच्छता को एक बार फिर से सभी के लिए विमर्श में लाने की कोशिश की।

पत्रकारिता विभाग के बच्चों की पहल
कॉलेज के पत्रकारिता एवं जनसंचार विभाग के बी.ए.जे.एम.सी अंतिम वर्ष और बी. ए.जे.एम.सी प्रथम वर्ष के छात्रों ने अपने रचनाधर्मिता का बेजोड़ प्रदर्शन कर अपने कला कौशल से सभी को परिचित कराया‌। वहीं भी.ए.जे.एम.सी द्वितीय वर्ष के छात्रों ने घूम- घूम कर बच्चों, फैकल्टी के इंटरव्यू लिये। कुल मिलाकर सभी बच्चों ने इस कार्यक्रम में अपना सौ फीसदी देने की कोशिश की है।

अलग-अलग विभागों में प्रदर्शन
पत्रकारिता के छात्रों ने कॉलेज के अलग-अलग विभागों और सार्वजनिक स्थानों पर अपने प्रदर्शन से सभी को चौंका दिया। कैमरे के सामने कसे हुए संवाद और अपनी भाव-भंगिमा के माध्यम से छात्रों ने पूरे माहौल को बांध के रखा। जहां उन्हें खूब तालियां सराहना के तौर पर मिली। वहीं नुक्कड़ नाटक में छात्रों ने अपने पहले प्रयास में चुभते संवाद और भाव- भंगिमा का प्रदर्शन कर यह बता दिया कि वे भी बहुत कुछ करने की मादा रखते हैं।

पाठ्यक्रम तक सीमित नहीं
विभाग के विभागाध्यक्ष डॉ. ओमप्रकाश कुशवाहा ने कहा कि विभाग का उद्देश्य छात्रों को केवल पाठ्यक्रम तक सीमित रखना नहीं, बल्कि उन्हें मीडिया के माध्यम से समाज को देखने, समझने और उससे संवाद करने का अवसर देना है। गांधी जयंती के कार्यक्रम को भी इसी दृष्टिकोण के साथ तैयार किया गया, जिसमें अलग-अलग कक्षाओं के छात्रों को विभिन्न मीडिया माध्यमों के जरिए अपनी अभिव्यक्ति का अवसर मिले।

विचार गोष्ठी आयोजित
श्रीराम कॉलेज ऑफ लॉ में गांधी जी और शास्त्री जी की जयंती के पूर्व संध्या पर विचार गौष्ठी का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ करते हुए विभाग की आंचल अग्रवाल ने कहा कि आज 2 अक्टूबर का दिन भारत में विशेष स्थान रखता है। प्राचार्या डॉ.पूनम शर्मा ने कहा कि दोनों का योगदान देश के लिए अतुलनीय है।इस कार्यक्रम में संजीव कुमार, सोनिया गौड़, राखी प्रमोद तुपे, मिन्नी सिंघल, विश्वेंद्र पंवार, आशीष कुमार, हर्षित भाटिया, नितिन वाधवा, विनय तिवारी, प्रीति और कृष्णपाल का सहयोग रहा।

भाषण प्रतियोगिता आयोजित
कॉलेज के शिक्षक शिक्षा विभाग में भाषण प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। कॉलेज की प्राचार्या डॉ. प्रेरणा मित्तल ने अपने संबोधन में कहा की महात्मा गांधी के सत्य, अहिंसा, अनुशासन और नैतिक मूल्यों को अपने जीवन में अपनाने के लिए प्रेरित किया। इसमें प्रथम पुरस्कार बी.एड की निशा, द्वितीय पुरस्कार एम.एड.के रूपेंद्र और तृतीय पुरस्कार बी.एड की कशिश भाटिया को मिला। इस मौके पर शिक्षक डॉ.विधि सिंह, रितु गर्ग, सपना सिंघल, भारती त्यागी मौजूद थी।

न्यायालय में कार्यरत कर्मचारियों ने अपनी मांगों के समर्थन में गांधी जयंती पर निकाली तिरंगा यात्रा

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। राष्ट्रपिता महात्मा गांधी व पूर्व प्रधानमन्त्री लाल बहादुर शास्त्री की जंयती पर जनपद न्यायालयों में कार्यरत कर्मचारियो ने उत्तर प्रदेश शासन के समक्ष लम्बित चली आ रही अपनी विभिन्न मांगों व समस्याओं के ध्यानाकर्षण हेतु जिला न्यायालय परिसर में तिरंगा यात्रा निकाली। दीवानी न्यायालय कर्मचारी संघ के प्रादेशिक नेतृत्व के आह्वान पर प्रदेश

किसानों की समस्याओं के समाधान और अधिकारों के लिए निकाली यात्रा

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। उत्तर प्रदेश किसान कांग्रेस ने किसानों की समस्याओं को लेकर एक व्यापक जनसंपर्क अभियान ‘किसान अधिकार यात्रा’ की शुरूआत आज मुजफ्फरनगर जनपद के शुक्रताल से की है। कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष अजय राय, कांग्रेस प्रदेश प्रभारी राजेंद्र पाल गौतम, पश्चिमी उत्तर प्रदेश कांग्रेस प्रभारी संजीव आर्य के नेतृत्व में आज धर्मस्थली शुक्रताल से किसान

श्रीमद्भागवत कथा के प्रथम दिन मृत्यु से मुक्ति के लिए सत्कर्म का संदेश

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। जानसठ रोड स्थित आशीर्वाद वेंकट हॉल में शुक्रवार को श्रीमद्भागवत कथा का शुभारंभ धार्मिक वातावरण में हुआ। कथा के प्रथम दिन कथा व्यास आचार्य धर्मेंद्र उपाध्याय जी महाराज ने श्रद्धालुओं को श्रीमद्भागवत कथा के महत्व का वर्णन करते हुए कहा कि संसार के सभी जीव काल रूपी सर्प के मुख में हैं। मृत्यु

नारी ही नवयुग की आधारशिला : राजयोगिनी बी.के. चक्रधारी दीदी

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। ब्रह्माकुमारीज केशवपुरी सेवा केंद्र, मुजफ्फरनगर द्वारा दिव्य अनुभूति भवन, बामनहेरी में ‘नारी–नवयुग की आधारशिला’ विषय पर विशेष महिला संगोष्ठी का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में महिलाओं एवं गणमान्य अतिथियों ने सहभागिता की। कार्यक्रम की मुख्य वक्ता राजयोगिनी बी.के. चक्रधारी दीदी, दिल्ली जोन इंचार्ज एवं निदेशिका, बाल्टिक प्रदेश, राशिया तथा राष्ट्रीय

जैन कन्या इण्टर कॉलेज में गांधी एवं शास्त्री जयंती समारोह हर्षोल्लास से मनाया

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। जैन कन्या इण्टर कॉलेज, नई मण्डी में *राष्ट्रपिता महात्मा गांधी एवं पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री जी की जयंती* के अवसर पर गांधी जयंती समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारम्भ महात्मा गांधी जी के चित्र पर माल्यार्पण एवं अनावरण के साथ किया गया। विद्यालय की प्रधानाचार्या किरण देवी द्वारा गांधी जी

गांधी जी एवं शास्त्री जी की जयंती पर चौ. छोटूराम पी.जी. कॉलेज में विशेष कार्यक्रम आयोजित

मुज़फ्फरनगर (रिपोर्टर)। चौधरी छोटूराम पी.जी. कॉलेज में राष्ट्रपिता महात्मा गांधी एवं भारत के पूर्व प्रधानमंत्री, भारत रत्न लालबहादुर शास्त्री जी की जयंती के अवसर पर विभिन्न कार्यक्रमों का गरिमापूर्ण आयोजन किया गया। कार्यक्रम में महात्मा गांधी जी के सत्य, अहिंसा, स्वच्छता एवं राष्ट्रसेवा के आदर्शों तथा लालबहादुर शास्त्री जी के सादगी, ईमानदारी, कर्तव्यनिष्ठा एवं राष्ट्रभक्ति

Advertisement
Cricket Score
Share Market
Gold Silver Price
Rashifal