मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। उत्तर प्रदेश किसान कांग्रेस ने किसानों की समस्याओं को लेकर एक व्यापक जनसंपर्क अभियान ‘किसान अधिकार यात्रा’ की शुरूआत आज मुजफ्फरनगर जनपद के शुक्रताल से की है। कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष अजय राय, कांग्रेस प्रदेश प्रभारी राजेंद्र पाल गौतम, पश्चिमी उत्तर प्रदेश कांग्रेस प्रभारी संजीव आर्य के नेतृत्व में आज धर्मस्थली शुक्रताल से किसान अधिकार यात्रा गांव-गांव पहुंचकर किसानों से सीधे संवाद स्थापित करेगी और उनकी समस्याओं को सरकार व संबंधित विभागों तक पहुंचाने का कार्य करेगी।
इस अभियान का उद्देश्य किसानों के अधिकारों की रक्षा करना और उनकी विभिन्न समस्याओं के समाधान के लिए जनजागरूकता फैलाना है। किसान कांग्रेस के द्वारा की जा रही इस यात्रा को किसानों के हितों से जुड़ा एक महत्वपूर्ण प्रयास है, जिसके माध्यम से किसानों की आवाज को मजबूत किया जाएगा।
कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष अजय राय ने कहा कि कांग्रेस पार्टी किसान अधिकार यात्रा में प्रमुख रूप से किसान कर्ज माफी, न्यूनतम समर्थन मूल्य (एमएसपी, सिंचाई और नहर व्यवस्था, कृषि बिजली, E20 ईधन को लेकर चिंता, किसानों के देय भुगतान में देरी, ग्रामीण सड़कें, स्वास्थ्य सुविधाएं, युवाओं के लिए रोजगार, अवैध खनन, नशा और अपराध, तथा एलपीजी की कीमतों का मुद्दा शामिल है।
पश्चिम उत्तर प्रदेश प्रभारी संजीव आर्य ने कहा कि ये सभी मुद्दे लंबे समय से किसानों और ग्रामीण समाज की मुख्य चिंताएं रहे हैं, जिन्हें लेकर हम जनसंपर्क के माध्यम से अपनी बात जनता तक पहुंचाना चाहते हैं। किसान अधिकार यात्रा को उत्तर प्रदेश किसान कांग्रेस द्वारा किसानों के बीच जागरूकता और संवाद के माध्यम से संचालित किया जा रहा है, ताकि किसानों के अधिकारों की रक्षा हो सके और उनके जीवन में सुधार लाया जा सके।
किसान अधिकार यात्रा प्रारम्भ होने से पूर्व कांग्रेस नेता संजीव आर्य, किसान चिंतक कमल मित्तल,रणबीर सैनी, राधेश पप्पू, ममनून अंसारी सहित सैकड़ो कांग्रेसियो ने राष्ट्रपिता महात्मा गांधी एवं पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर सिंह शास्त्री जी के जन्म दिवस के अवसर पर उनके चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर उनके पदचिन्हों पर चलने का संकल्प लिया।

सक्षम की बैठक में किया प्रांत प्रशिक्षण वर्ग और नेत्र कुंभ को सफल बनाने का आह्वान
हरिद्वार (रिपोर्टर)। समदृष्टि, क्षमता विकास एवं अनुसंधान मंडल (सक्षम) की जिला इकाई की बैठक शुक्रवार को गंभीर मार्ग स्थित राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के जिला कार्यालय पर संपन्न हुई। बैठक में रविवार से शुरू हो रहे प्रांत प्रशिक्षण वर्ग और अर्द्ध कुंभ के दौरान आयोजित किए जाने वाले नेत्र कुंभ को सफल बनाने का आह्वान किया






