उमेश मिश्रा आज कलेक्ट्रेट में पहुंच लेंगे डीएम का चार्ज

Share :

मुजफ्फरनगर। जनपद मुजफ्फरनगर में बतौर जिलाधिकारी कुशीनगर के डीएम उमेश चन्द्र मिश्रा सोमवार को जिला मुख्यालय पर पहुंचकर चार्ज संभालेंगे। रविवार देर सायं तक कलेक्ट्रेट में उनके आगमन को लेकर तैयारी होती रही। जिले का चार्ज संभालने वाले उमेश चन्द्र मिश्रा कुशीनगर से पहले पडौसी जनपद बिजनौर में दो वर्ष से अधिक समय तक जिलाधिकारी के पद पर तैनात रहें। नवागत डीएम उमेश चन्द्र मिश्रा रविवार देर सांय तक जिला मुख्यालय पहुंचेंगे और सोमवार को बतौर जिलाधिकारी पदभार संभालेंगे।
मूल रूप से प्रयागराज के रहने वाले उमेश मिश्रा वर्ष 2012 बैच के पीसीएस अधिकारी हैं, जिन्हें वर्ष 2018 में आईएएस अधिकारी के रूप में पदोन्नति मिली। मुजफ्फरनगर के जिलाधिकारी के रूप में चार्ज संभालने वाले उमेश चन्द्र मिश्रा ने इलाहाबाद विश्वविद्यालय से परास्नातक व लखनऊ विश्वविद्यालय से एलएलबी की उपाधि ग्रहण की है। आईएएस में प्रोन्नति मिलने के बाद शासन ने इन्हें विशेष सचिव चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग के पद पर जिम्मेदारी दी थी। वर्ष 2019 में उन्होंने अमरोहा में बतौर डीएम के रूप में चार्ज लिया। इसके बाद करीब दो वर्षो तक बिजनौर में डीएम रहे। उन्हें बीते वर्ष शासन द्वारा कुशीनगर का जिलाधिकारी बनाया था। अब मुजफ्फरनगर में डीएम की जिम्मेदारी संभालेगे। पीसीएस अधिकारी के रूप में उमेश चंद्र मिश्रा एडीएम सिटी लखनऊ, नगर मजिस्ट्रेट गाजियाबाद,एसडीएम बुलंदशहर व जनपद अमरोहा की तहसीलों में एसडीएम के पद पर कार्यरत रहे हैं। उमेश मिश्रा ने बिजनौर में अपने कार्यकाल के दौरान विदुर कुटी का जीर्णोद्धार कराया था। साथ ही विदुर कुटी पर गंगा की धारा लाने का अथक प्रयास भी किया था। उधर, मुजफ्फरनगर के जिलाधिकारी रहे अरविन्द मल्लप्पा बंगारी ने रविवार दोपहर बाद आगरा पहुंच डीएम के रूप में चार्ज संभाल लिया। वें सीडीओ संदीप भागिया को जिलाधिकारी का प्रभार सौंपने के साथ जनपद से चले गए थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

मुजफ्फरनगर में पेस्टिसाइड विनिर्माता इकाइयों पर छापेमारी, 12 नमूने लिए, मचा हड़कंप

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। जनपद में किसानों को गुणवत्तायुक्त कीटनाशक उपलब्ध कराने के उद्देश्य से बुधवार को भारत सरकार और राज्य कृषि विभाग की संयुक्त टीम ने जनपद में स्थापित पेस्टिसाइड विनिर्माता इकाइयों का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान टीम ने पांच उत्पादन इकाइयों की जांच करते हुए कीटनाशकों के कुल 12 नमूने लिए, जिन्हें जांच के

श्री शिव महापुराण का यज्ञ भंडारे के साथ हुआ विश्राम

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। ज्ञात हो कि नगर के रामलीला टीला मुजफ्फरनगर में चल रही श्री शिव महापुराण कथा का द्वादश ज्योतिर्लिंग की पावन कथा गायन व यज्ञ भंडारे के साथ विश्राम हुआ। कथा व्यास गंगोत्री तिवारी मृदुल जी महाराज ने कहा कि भगवान शिव कलियुग के ऐसे देवता है जो अल्प आराधना मात्र से प्रसन्न हो

लक्सर कोतवाली पुलिस ने सुलझायी अंकित चौहान की गुमशुदगी की गुत्थी

हरिद्वार (रिपोर्टर)। लकसर थाना क्षेत्रांतर्गत शिवपुरी रायसी निवासी अंकित चौहान की गुमशुदगी की गुत्थी सुलझाते हुए पुलिस ने उसकी हत्या के आरोप में चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है। कारोबार व पारिवारिक रंजिश के चलते आरोपियों ने अंकित चौहान की हत्या करने के बाद सबूत मिटाने के लिए उसके शव को उसकी ही बाइक से

मल्ल्किार्जुन खड़गे की जनसभा में जा रहे कार्यकर्ताओं को रोके जाने के विरोध में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने किया प्रदर्शन

हरिद्वार (रिपोर्टर)। कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे की जनसभा में शामिल होने जा रहे पार्टी कार्यकर्ताओं को रोके जाने और पुलिस द्वारा कथित भेदभाव किए जाने के विरोध में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने शिवालिक नगर ब्लॉक अध्यक्ष मोहन सिंह राणा के नेतृत्व में शिवालिक नगर चौक पर प्रदर्शन किया और पुलिस कार्रवाई की निंदा की।

राष्ट्रभक्ति के उत्साह से गूंजा हरिद्वार, कैबिनेट मंत्री मदन कौशिक के नेतृत्व में निकली भव्य तिरंगा यात्रा

हरिद्वार (रिपोर्टर)। स्वतंत्रता दिवस के उपलक्ष्य में उत्तराखंड सरकार में कैबिनेट मंत्री एवं क्षेत्रीय विधायक श्री मदन कौशिक जी के नेतृत्व में भव्य तिरंगा यात्रा निकाली गई। हाथों में तिरंगा लेकर बड़ी संख्या में कार्यकर्ताओं, युवाओं एवं स्थानीय नागरिकों ने यात्रा में उत्साहपूर्वक सहभागिता की। तिरंगा यात्रा के दौरान पूरा क्षेत्र देशभक्ति के नारों और

महानगर कांग्रेस कमेटी हरिद्वार ने चंद्राचार्य चौक पर लोकतंत्र विरोधी भाजपा सरकार व पुलिस प्रशासन का फूंका पुतला

हरिद्वार (रिपोर्टर)। जिला महानगर कांग्रेस कमेटी हरिद्वार द्वारा चंद्राचार्य चौक पर लोकतंत्र विरोधी भाजपा सरकार व पुलिस प्रशासन का पुतला दहन कर विरोध प्रदर्शन किया गया।। विरोध प्रदर्शन को संबोधित करते हुए जिला महानगर कांग्रेस अध्यक्ष अमन गर्ग ने कहा कि हल्द्वानी में कांग्रेस पार्टी द्वारा आयोजित रैली में भाजपा सरकार के इशारे पर सरकारी

Advertisement
Cricket Score
Share Market
Gold Silver Price
Rashifal
सबसे ज्यादा पड़ गई