मुजफ्फरनगर। रविवार को जिला खेल कार्यालय मुजफ्फरनगर की ओर से जारी विज्ञप्ति में उपक्रीड़ा अधिकारी भूपेंद्र सिंह यादव ने बताया कि खेल निदेशालय लखनऊ की ओर से पं. दीनदयाल उपाध्याय जन शताब्दी वर्ष के उपलक्ष्य में आगामी 17 व 18 सितम्बर को जिला स्तरीय जूनियर बालक क्रिकेट प्रतियोगिता का आयोजन स्थानीय स्पोर्ट्स स्टेडियम के खेल मैदान पर कराया जाना था, उसे बीते कई दिनों से जनपद मुजफ्फरनगर में जारी बारिश के चलते क्रिकेट पिच गीली होने के कारण उक्त प्रतियोगिता को अग्रिम तिथि तक स्थगित कर दिया गया है। उप क्रीड़ा अधिकारी भूपेंद्र सिंह यादव ने बताया कि हालांकि इस बीच अभी जिला स्तरीय जूनियर बालक भारतोलन एवं जूनियर बालक-बालिका एथलेटिक्स प्रतियोगिता निर्धारित तिथि को आयोजित की जाएगी।

राजकीय महाविद्यालय भूपतवाला हरिद्वार में पुस्तक विमोचन समारोह आयोजित
हरिद्वार (रिपोर्टर)। राजकीय महाविद्यालय, भूपतवाला, हरिद्वार में पुस्तक विमोचन समारोह का आयोजन किया गया। इस अवसर पर फंडामेन्टल ऑफ माइक्रो इकोनॉमिक्स एवं फंडामेन्टल्स ऑफ मैक्रो इकोनॉमिक्स पुस्तकों का विमोचन किया गया। पुस्तक लेखक डॉ संजीव कुमार शर्मा हैं। पुस्तकों का विमोचन महाविद्यालय के प्राचार्य प्रो. डॉ संजीव मेहरोत्रा के करकमलों द्वारा प्रातः 11 बजे संपन्न






