मोदी-योगी कर रहे अभिभावक के रूप में जिम्मेदारी निर्वहन

Share :

मुजफ्फरनगर। निषाद पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष और प्रदेश के मत्स्य पालन मंत्री संजय कुमार निषाद ने कहा कि पीएम नरेंद्र मोदी और सीएम योगी आदित्यनाथ देश-प्रदेश की जनता के अभिभावक के रूप में काम कर रहे हैं, जिनकी सोच है कि निचली पायदान पर खड़े लोगों को विकास की मुख्य धारा में लाया जाए। वह इसी दिशा में कार्य कर रहे हैं और वंचित लोग को विकास की मुख्यधारा में ला रहे हैं। उन्होंने कहा कि दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविन्द केजरीवाल को बहुत पहले इस्तीफा दे देना चाहिए था, इस काम में बहुत देर कर दी गई। वहीं उन्होंने 70 वर्षो तक दलितों व पिछड़ों के अधिकारों को खाने का काम किया है, ऐसे में उन्हें देश में रहने का कोई हक नहीं है।
मत्स्य पालन मंत्री रविवार को विभागीय समीक्षा करने के लिए मुजफ्फरनगर पहुंचे। सबसे पहले उन्होंने विकास भवन सभागार में जिले के पुलिस और प्रशासनिक अधिकारियों के साथ मिलकर कानून व्यवस्था व विकास कार्यो की समीक्षा की। इसके साथ ही उन्होंने निषाद पार्टी व भाजपा नेताओं से भी मुलाकात की। विकास भवन में समीक्षा बैठक के बाद मीडिया से वार्ता में उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने वर्ष 2014 में अलग मत्स्य पालन मंत्रालय बनाया। पहले सोच थी कि मछली पालन के लिए बड़े पोखरे एवं तालाब चाहिए, तब मछली पालन कर सकते हैं। इस सोच को बदलने को प्रधानमंत्री लगातार काम कर रहे हैं। उन्होंने 33 परियोजनाएं उत्तर प्रदेश के लिए दी हैं। इसमें कम समय में मछली पालन कर सकते हैं। अब मछली पालन में मुनाफा बढ़ा है। उन्होंने कहा कि अनुदान लेकर काम नहीं करने वालों के खिलाफ जांच करके कड़ी कार्रवाई करें। वहीं प्रतिबंधित थाई मांगुर मछली के पालन पर सख्ती से रोक लगाई जाएगी। उन्होंने यह मछली खाने से कैंसर जैसी बीमारी हो सकती हैं। उन्होंने कहा कि मोदी व योगी सरकार प्रदेश में मछुआरा समाज के विकास के लिए कार्य कर रहे हैं। मोदी-योगी सरकार की प्रशंसा करते हुए उन्होंने कहा कि देश की अर्थव्यवस्था पूरी दुनिया में पांचवे स्थान पर आ चुकी है, जबकि देश में उत्तर प्रदेश की अर्थ व्यवस्था दूसरे स्थान पर है। मीडिया के सवालों का जवाब देते हुए मंत्री संजय निषाद ने कहा कि देश-प्रदेश में निषाद समाज के आरक्षण फाइलों को दबाने के साथ ही उनके हकों को खाने वाली पार्टी के रूप में कांग्रेस को सदैव याद किया जाएगा।
इससे पूर्व मुजफ्फरनगर जिले में पधारने पर निषाद पार्टी के कार्यकर्ताओं व पदाधिकारियों ने उनका स्वागत किया। विकास भवन सभागार में समीक्षा बैठक में पहुंचे मंत्री संजय निषाद का प्रभारी जिलाधिकारी व सीडीओ संदीप भागिया समेत अन्य अधिकारियों ने पुष्प गुच्छ देकर स्वागत किया। इसके बाद मंत्री संजय निषाद सहारनपुर के लिए अपने काफिले के साथ रवाना हो गए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

मुजफ्फरनगर में पेस्टिसाइड विनिर्माता इकाइयों पर छापेमारी, 12 नमूने लिए, मचा हड़कंप

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। जनपद में किसानों को गुणवत्तायुक्त कीटनाशक उपलब्ध कराने के उद्देश्य से बुधवार को भारत सरकार और राज्य कृषि विभाग की संयुक्त टीम ने जनपद में स्थापित पेस्टिसाइड विनिर्माता इकाइयों का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान टीम ने पांच उत्पादन इकाइयों की जांच करते हुए कीटनाशकों के कुल 12 नमूने लिए, जिन्हें जांच के

श्री शिव महापुराण का यज्ञ भंडारे के साथ हुआ विश्राम

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। ज्ञात हो कि नगर के रामलीला टीला मुजफ्फरनगर में चल रही श्री शिव महापुराण कथा का द्वादश ज्योतिर्लिंग की पावन कथा गायन व यज्ञ भंडारे के साथ विश्राम हुआ। कथा व्यास गंगोत्री तिवारी मृदुल जी महाराज ने कहा कि भगवान शिव कलियुग के ऐसे देवता है जो अल्प आराधना मात्र से प्रसन्न हो

लक्सर कोतवाली पुलिस ने सुलझायी अंकित चौहान की गुमशुदगी की गुत्थी

हरिद्वार (रिपोर्टर)। लकसर थाना क्षेत्रांतर्गत शिवपुरी रायसी निवासी अंकित चौहान की गुमशुदगी की गुत्थी सुलझाते हुए पुलिस ने उसकी हत्या के आरोप में चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है। कारोबार व पारिवारिक रंजिश के चलते आरोपियों ने अंकित चौहान की हत्या करने के बाद सबूत मिटाने के लिए उसके शव को उसकी ही बाइक से

मल्ल्किार्जुन खड़गे की जनसभा में जा रहे कार्यकर्ताओं को रोके जाने के विरोध में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने किया प्रदर्शन

हरिद्वार (रिपोर्टर)। कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे की जनसभा में शामिल होने जा रहे पार्टी कार्यकर्ताओं को रोके जाने और पुलिस द्वारा कथित भेदभाव किए जाने के विरोध में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने शिवालिक नगर ब्लॉक अध्यक्ष मोहन सिंह राणा के नेतृत्व में शिवालिक नगर चौक पर प्रदर्शन किया और पुलिस कार्रवाई की निंदा की।

राष्ट्रभक्ति के उत्साह से गूंजा हरिद्वार, कैबिनेट मंत्री मदन कौशिक के नेतृत्व में निकली भव्य तिरंगा यात्रा

हरिद्वार (रिपोर्टर)। स्वतंत्रता दिवस के उपलक्ष्य में उत्तराखंड सरकार में कैबिनेट मंत्री एवं क्षेत्रीय विधायक श्री मदन कौशिक जी के नेतृत्व में भव्य तिरंगा यात्रा निकाली गई। हाथों में तिरंगा लेकर बड़ी संख्या में कार्यकर्ताओं, युवाओं एवं स्थानीय नागरिकों ने यात्रा में उत्साहपूर्वक सहभागिता की। तिरंगा यात्रा के दौरान पूरा क्षेत्र देशभक्ति के नारों और

महानगर कांग्रेस कमेटी हरिद्वार ने चंद्राचार्य चौक पर लोकतंत्र विरोधी भाजपा सरकार व पुलिस प्रशासन का फूंका पुतला

हरिद्वार (रिपोर्टर)। जिला महानगर कांग्रेस कमेटी हरिद्वार द्वारा चंद्राचार्य चौक पर लोकतंत्र विरोधी भाजपा सरकार व पुलिस प्रशासन का पुतला दहन कर विरोध प्रदर्शन किया गया।। विरोध प्रदर्शन को संबोधित करते हुए जिला महानगर कांग्रेस अध्यक्ष अमन गर्ग ने कहा कि हल्द्वानी में कांग्रेस पार्टी द्वारा आयोजित रैली में भाजपा सरकार के इशारे पर सरकारी

Advertisement
Cricket Score
Share Market
Gold Silver Price
Rashifal
सबसे ज्यादा पड़ गई