बदले मुजफ्फरनगर के डीएम, अब उमेश मिश्रा होंगे नए जिलाधिकारी

Share :

यूपी में प्रशासनिक स्तर पर फेरबदल हुआ है। शुक्रवार देर रात कई जिलों के आईएएस अफसरों को इधर से उधर किया गया। मुजफ्फरनगर के जिला अधिकारी अरविन्द मल्लप्पा बंगारी का तबादला आगरा के डीएम के रूप में हुआ है। मुज़फ्फरनगर में नए डीएम की जिम्मेदारी उमेश मिश्रा संभालेंगे। बुलंदशहर के डीएम सीपी सिंह को अब लखनऊ की जिम्मेदारी दी गई है। सीपी सिंह लखनऊ के नए डीएम होंगे। निधि गुप्ता का तबादला अमरोहा कर दिया गया है। घनश्याम मीना हमीरपुर के डीएम बनाए गए हैं। आईएएस अधिकारी दिनेश को जौनपुर के डीएम पद की ज़िम्मेदारी दी गई है। रविंद्र मंडेर को प्रयागराज भेजा गया है वो डीएम प्रयागराज पद सँभालेंगे। नवनीत चहल को आजमगढ़ का डीएम बनाया गया है। रविंद्र सिंह फतेहपुर के डीएम बनाए गए हैं। आगरा के डीएम भानु चन्द्र गोस्वामी को राहत आयुक्त बनाया गया है। सभी अधिकारियों को तत्काल नए पदों की जिम्मेदारी ग्रहण करने के निर्देश दिए गए हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advertisement
Cricket Score
Share Market
Gold Silver Price
Rashifal