ओलंपिक पदक विजेता जिले की बेटी प्रीति का भव्य स्वागत

Share :

मुजफ्फरनगर। पेरिस में संपन्न पैरालंपिक गेम्स में दो कांस्य पदक जीतकर वापस लौटी मुजफ्फरनगर जनपद की बेटी भारतीय एथलीट प्रीति पाल का यूपी गेट से उनके पैतृक गांव तक लोगों ने फूलों की बारिश कर इस बेटी का स्वागत किया। अपने ऐतिहासिक स्वागत से प्रीति पाल व उनके परिजन अभिभूत दिखाई दिए। नगर के हृदयस्थल शिवचौक पर पहुंचने पर प्रीति ने परिजनों के साथ भगवान भोले को माथा टेककर आशीर्वाद भी लिया। कूकड़ा क्षेत्र में भारतीय खिलाड़ी के पहुंचने पर सरकार के मंत्री व नगर विधायक कपिल देव अग्रवाल ने पुष्प गुच्छ देकर एथलीट को प्रोत्साहित किया।
पेरिस में संपन्न पैरा ओलंपिक गेम्स में मुजफ्फरनगर जनपद की मीरांपुर क्षेत्र के गांव हासमपुर के एक साधारण किसान परिवार की बेटी प्रीति पाल ने बेहतर प्रदर्शन के साथ देश के साथ ही जिले का गौरव बढ़ाया। प्रीति ने ट्रैक स्पर्धा की 100 मीटर (टी-35) कैटेगरी रेस में भारतीय एथलीट टीम का प्रतिनिधित्व करते हुए कांस्य पदक जीतते ही पैरा ओलंपिक में पदक जीतने वाली पहली भारतीय महिला बन गई। इसके बाद अगले मुकाबले में प्रीति पाल ने 200 मीटर दौड़ प्रतियोगिता में अपने प्रदर्शन को दोहराते हुए लगातार दूसरा कांस्य पदक जीतकर रिकॉर्ड बनाया। प्रीति पाल के प्रदर्शन के बाद से जिले में हर्ष का माहौल बना है। अखिल भारतीय पाल महासभा ने प्रीति पाल के जनपद आगमन पर भव्य स्वागत का ऐलान करते हुए शुक्रवार को जिलाध्यक्ष शिव कुमार पाल, अमरनाथ पाल आदि के नेतृत्व में दिल्ली से मुजफ्फरनगर आगमन पर एक यादगार स्वागत किया गया। प्रीति पाल के दिल्ली से यूपी गेट गाजियाबाद पहुंचने के बाद यहां से एक लम्बे जुलूस के साथ मुजफ्फरनगर की ओर आगे बढ़ी तो भंगेला चेक पोस्ट पर पाल समाज के सैंकड़ों लोगों व खेल प्रेमियों ने प्रीति पाल का स्वागत करते हुए समाज की ओर से पगडी पहनाई और जगह जगह उन पर फूलों की बारिश की गई। दोपहर बाद बारिश के बीच प्रीति पाल मुजफ्फरनगर शहर में शिव चौक पहुंची और यहां स्वागत के बाद गाड़ी से उतरकर उन्होंने अपने परिजनों और मित्रों के साथ भगवान शिव की आराधना करते हुए पूजा की तथा आशीर्वाद प्राप्त किया। बाद में उन्होंने अस्पताल चौराहे पर अहिल्याबाई होल्कर स्मारक पर पुष्प अर्पित किए। बाद में उनका काफिला आगे के लिए रवाना हो गया। देवी अहिल्याबाई होल्कर स्मारक के बाद भोपा रोड विश्वकर्मा चौक, शहीद प्रेमपाल चौक कूकड़ा, बिलासपुर, भिक्की चौराहा, बेहड़ा सादात मैन रोड, खुजेड़ा, जटवाड़ा, तालडा मोड़ से सालारपुर, सम्भलहेड़ा, मीरांपुर, कैथोड़ा, पुठ्ठी-इब्राहिमपुर एवं रामराज होते हुए अपने पैतृक ग्राम हासमपुर पहुंची। इस बीच सड़कों पर लोगों ने जगह-जगह प्रीति पाल पर लोगों ने फूलों की बारिश कर इस बेटी का स्वप्निल स्वागत किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

केंद्र सरकार के 12 वर्ष पूर्ण होने पर मंत्री कपिल देव के साथ चेयरमैन मीनाक्षी स्वरूप ने किया विकास प्रदर्शनी का शुभारंभ

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। केंद्र सरकार के 12 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में बुधवार को मुजफ्फरनगर स्थित सोल्जर बोर्ड के सैम मानेकशॉ हॉल में विशेष विकास प्रदर्शनी का शुभारंभ किया गया। कार्यक्रम का उद्घाटन उत्तर प्रदेश सरकार के व्यावसायिक शिक्षा, कौशल विकास एवं उद्यमशीलता विभाग के राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) कपिल देव अग्रवाल ने मुख्य अतिथि के

उत्तर प्रदेश के परिषदीय स्कूलों में अभी 24 जून तक रहेगा ग्रीष्मकालीन अवकाश

लखनऊ/मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। उत्तर प्रदेश में अभी भीषण गर्मी और लू (हीटवेव) को देखते हुए बेसिक शिक्षा परिषद के सभी प्राथमिक और उच्च प्राथमिक स्कूल 24 जून 2026 तक बंद रहेंगे। अपर मुख्य सचिव, बेसिक व माध्यमिक शिक्षा पार्थ सारथी सेन शर्मा की ओर से ग्रीष्मकालीन अवकाश के कैलेंडर को बढ़ा दिया गया है। ऐसे में

ट्रैफिक व्यवस्था सुधारने को रूट मार्शलों को किया ब्रीफ

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। उत्तर प्रदेश पुलिस मुख्यालय एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक मुजफ्फरनगर के निर्देशों के क्रम में जनपद में ट्रैफिक जाम की समस्या को कम करने तथा यातायात व्यवस्था को बेहतर बनाने के लिए आरटीसी योजना लागू की जा रही है। इसके तहत जनपद के प्रमुख मार्गों को चिन्हित करते हुए 11जून से 31 जून तक

बसेडी में 44.56 करोड से शुरू हुआ जय प्रकाश नारायण सर्वोदय विद्यालय का निर्माण

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। जनपद के छपार क्षेत्र के गांव बसेडी में जय प्रकाश नारायण सर्वोदय विद्यालय बनाने का निर्माण कार्य शुरू हो गया है। इस छात्रावास विद्यालय को बनाने के लिए 30 बीघा भूमि का चयन किया गया है। वहीं विद्यालय बनाने के लिए शासन स्तर से 44.56 करोड का बजट भी मिला है। इसे कार्यदायी

खेतों से मोटर चोरी करने के आरोपियों को पथरी पुलिस ने किया गिरफ्तार

हरिद्वार (रिपोर्टर)। खेतों से पानी की मोटर चोरी के प्रकरण कार्यवाही करते हुए थाना पथरी पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार कर चोरी की गयी 5 मोटर बरामद की हैं। 15 जून को ग्राम टिहरी भागीरथी नगर भाग-2 निवासी गुरदीप सिंह पुत्र खेम सिंह ने खेत से पानी की मोटर चोरी कर लिए जाने के

गौरक्षा कानून बनाने को लेकर हरिद्वार से दिल्ली तक कांवड़ यात्रा निकालेगा महावतार बालाजी ट्रस्ट

हरिद्वार (रिपोर्टर)। महावतार बाबाजी ट्रस्ट के अध्यक्ष नवीन कुमार घनघस ने प्रैस क्लब में पत्रकार वार्ता के दौरान राष्ट्रीय स्तर पर गौरक्षा कानून लागू किए जाने की मांग को लेकर शिवरात्रि के अवसर पर हरिद्वार से दिल्ली रामलीला मैदान जंतर मंतर तक विशाल कावड़ यात्रा के आयोजन की जानकारी देते हुए बताएं कि 11 अगस्त

Advertisement
Cricket Score
Share Market
Gold Silver Price
Rashifal