एमजी पब्लिक स्कूल में निःशुल्क नेत्र चिकित्सा शिविर में 122 लोग लाभान्वित

Share :

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। एमजी. पब्लिक स्कूल परिसर में रविवार 27 सितम्बर, 2026 को निःशुल्क मासिक नेत्र रोग चिकित्सा शिविर का शुभारंभ एम.जी. चैरिटेबल ट्रस्ट के अध्यक्ष सतीश चंद गोयल द्वारा किया गया। इस अवसर पर प्रबंध समिति के उपाध्यक्ष विनीत सिंघल, कोषाध्यक्ष रोहित सिंघल, वरदान एवं अन्य अतिथि भी मौजूद रहे।
एम.जी. चैरिटेबल ट्रस्ट अध्यक्ष सतीश चंद गोयल ने बताया कि प्रत्येक माह के चौथे रविवार को वरदान धर्मार्थ नेत्र चिकित्सालय, प्रेमपुरी जनपद मुजफ्फरनगर के सहयोग से विद्यालय के संस्थापक अध्यक्ष स्वर्गीय हरबंस लाल गोयल एवं स्वर्गीय विमलावती देवी की पुण्य स्मृति में आँखों के निःशुल्क विराट चिकित्सा कैंप का आयोजन नियमित रूप से किया जा रहा है। वरदान नेत्र चिकित्सालय, प्रेमपुरी की वरिष्ठ नेत्र सर्जन डॉ. स्वाति अग्रवाल (एम.बी.बी.एस, एम.एस.) के द्वारा शिविर में रोगियों के नेत्रों का परीक्षण कर उनको उचित उपचार परामर्श के साथ ही चिकित्सा सेवा प्रदान की जा रही हैं। अगस्त माह के मासिक शिविर में कुल 122 लोगों को डॉ. स्वाति अग्रवाल द्वारा उचित परामर्श प्रदान करते हुए आवश्यकता के आधार पर दवाईयों का निःशुल्क वितरण भी किया। शिविर में 38 लोगों की आंखों में मोतियाबिंद की शिकायत पाये जाने पर उनकी इच्छा से निःशुल्क ऑपरेशन के लिए चयनित किया गया। विद्यालय में आगामी नेत्र चिकित्सा शिविर 25 अक्टूबर, 2026 को सुबह 10 बजे से आयोजित किया जायेगा।
इस दौरान मुख्य रूप से एम.जी. चैरिटेबल ट्रस्ट के अध्यक्ष सतीश चंद गोयल, एम.जी. पब्लिक स्कूल प्रबंध समिति अध्यक्ष भीमसेन कंसल, कोषाध्यक्ष रोहित सिंघल, वरदान धर्मार्थ नेत्र चिकित्सालय प्रेमपुरी के अध्यक्ष शिवचरण दास गर्ग, सचिव पवन गोयल, योगेन्द्र जैन मौजूद रहे। शिविर आयोजन में वरिष्ठ नेत्र सर्जन डॉ. स्वाति अग्रवाल के साथ उनके सहयोगी चिकित्सा कर्मियों के अलावा विद्यालय स्टाफ से कविता रावल, रितु शर्मा, पूजा शर्मा, राजीव शर्मा, सुरेश रौतेला, अवनीश कुमार और विपिन जैन सहित अन्य स्टाफ का सराहनीय योगदान रहा।

श्रीराम पॉलिटेक्निक के विद्यार्थियों का परीक्षा परिणाम में उत्कृष्ट प्रदर्शन

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। श्रीराम पॉलिटेक्निक मुजफ्फरनगर के विद्यार्थियों ने प्राविधिक शिक्षा परिषद, उत्तर प्रदेश, लखनऊ की वार्षिक जून 2026 की परीक्षा में एक बार फिर अपना परचम लहराया है।श्रीराम पॉलिटेक्निक के प्रधानाचार्य डॉ. अश्वनी कुमार, विभागाध्यक्षों एवं सभी अध्यापकों ने प्रथम वर्ष के सभी मेधावी छात्र-छात्राओं को मोमेंटो देकर सम्मानित किया और उनका उत्साहवर्धन किया। प्रथम

फैक्ट्री कर्मचारी से लूट मामले में दो गिरफ्तार

हरिद्वार (रिपोर्टर)। फैक्ट्री कर्मचारी से तमंचे के बल पर बाइक और मोबाइल लूट के मामले में पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से स्विफ्ट कार व अन्य सामान बरामद किया है। आरोपियों के तार देहरादून में स्कूटी सवार महिला के अपहरण के मामले से भी जुड़े हुए हैं।

श्री कबीर आश्रम धर्मार्थ ट्रस्ट समिति ने किया सामाजिक चिंतन सद्भावना एवं समरसता सम्मेलन का आयोजन

हरिद्वार (रिपोर्टर)। श्री कबीर आश्रम धर्मार्थ ट्रस्ट समिति के तत्वावधान में ऋषिकुल आयुर्वेदिक कालेज के समीप स्थित कबीर आश्रम में सामाजिक चिंतन सद्भावना एवं समरसता सम्मेलन का आयोजन किया गया। विकास महासभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष डा.ओमवीर सिंह पंवार की अध्यक्षता में आयोजित सम्मेलन में समाज की एकता, सामाजिक समरसता, शिक्षा, रोजगार, युवा सशक्तिकरण, सामाजिक जागरूकता,

अखिल भारतीय प्रजापति कुंभकार महासंघ ने की विकास की मुख्यधारा से जोड़ने की मांग

हरिद्वार (रिपोर्टर)। अखिल भारतीय प्रजापति कुंभकार महासंघ ने समाज को विकास की मुख्यधारा से जोडने की मांग की है। अखिल भारतीय प्रजापति कुंभकार महासंघ के नवनियुक्त अध्यक्ष डा.सुरेंद्र मनिनवाल ने प्रैस क्लब में पत्रकार से वार्ता करते हुए कहा कि समाज को विकास की मुख्य धारा में लाने के लिए सरकार को ठोस नीति बनानी

वरिष्ठ कांग्रेस नेता संजय सैनी के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने निकाली शंखनाद रैली

हरिद्वार (रिपोर्टर)। विभिन्न जनसमस्याओं को लेकर शनिवार को रानीपुर विधानसभा क्षेत्र के कांग्रेस नेता संजय सैनी के नेतृत्व में शंखनाद रैली निकाली गई। औरंगाबाद में इंटर कालेज से पंचायत घर तक निकाली गयी रैली में भारी बारिश के बावजूद बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता और स्थानीय लोग शामिल हुए। कांग्रेस नेता संजय सैनी ने कहा

मूत्रालय का उपयोग करने पर पूर्व सभासद अशोक शर्मा से कर्मचारियों ने वसूला शुल्क

हरिद्वार (रिपोर्टर)। नगर निगम अधिकारियों द्वारा सार्वजनिक शौचालयों के निरीक्षण के दौरान रोड़ी बेलवाला स्थित एक सार्वजनिक शौचालय में मूत्रालय का उपयोग किए जाने पर पैसे लिए जाने का मामला सामने आने के बाद शौचालय को सील किए जाने के अगले ही दिन एक अन्य सार्वजनिक शौचालय के कर्मचारी द्वारा पैसे लिए जाने का मामला

Advertisement
Cricket Score
Share Market
Gold Silver Price
Rashifal