मूत्रालय का उपयोग करने पर पूर्व सभासद अशोक शर्मा से कर्मचारियों ने वसूला शुल्क

Share :

हरिद्वार (रिपोर्टर)। नगर निगम अधिकारियों द्वारा सार्वजनिक शौचालयों के निरीक्षण के दौरान रोड़ी बेलवाला स्थित एक सार्वजनिक शौचालय में मूत्रालय का उपयोग किए जाने पर पैसे लिए जाने का मामला सामने आने के बाद शौचालय को सील किए जाने के अगले ही दिन एक अन्य सार्वजनिक शौचालय के कर्मचारी द्वारा पैसे लिए जाने का मामला सामने आया है। जिसका वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। व्यवस्थाओं पर लगातार सवाल उठा रहे वरिष्ठ कांग्रेस नेता पूर्व सभासद अशोक शर्मा और पार्षद सुनील कुमार यात्री बनकर शिवमूर्ति स्थित एक शौचालय में पहुंच गए। जहां मूत्रालय का उपयोग किए जाने के बाद वहां मौजूद कर्मचारियों ने उनसे 10 रूपए वसूल कर लिए। अशोक शर्मा के साथ गए पार्षद सुनील कुमार ने इसका वीडियो बना लिया। वीडियो में कर्मचारी सुनील कुमार से बहस करते दिख रहे हैं। अशोक शर्मा ने बताया कि खुले मे शौच रोकने लिए जगह-जगह सार्वजनिक शौचालय बनाए गए हैं। शौचालय का उपयोग किए जाने पर नगर निगम द्वारा यूजर चार्ज निर्धारित किया गया है। निमयों के मुताबिक मूत्रालय का उपयोग किए जाने पर शुल्क नहीं लिया जा सकता है। शुल्क देने में असमर्थ लोगों के लिए निःशुल्क व्यवस्था की गयी है। लेकिन सार्वजनिक शौचालयों में नियमों को दरकिनार कर मूत्रालय का उपयोग किए जाने पर भी शुल्क वसूल किया जा रहा है। अशोक शर्मा ने कहा कि हरिद्वार में रोजाना बड़ी संख्या में बाहर से श्रद्धाुल आते हैं। इसलिए सभी सार्वजनिक सुलभ शौचालयों पर निर्धारित शुल्क की जानकारी देने के लिए बोर्ड लगाए जाने चाहिए। उन्होंने कहा कि कुंभ मेला नजदीक है। लेकिन अभी तक व्यवस्थाएं दुरुस्त नहीं हुई हैं।

सक्षम की बैठक में किया प्रांत प्रशिक्षण वर्ग और नेत्र कुंभ को सफल बनाने का आह्वान

हरिद्वार (रिपोर्टर)। समदृष्टि, क्षमता विकास एवं अनुसंधान मंडल (सक्षम) की जिला इकाई की बैठक शुक्रवार को गंभीर मार्ग स्थित राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के जिला कार्यालय पर संपन्न हुई। बैठक में रविवार से शुरू हो रहे प्रांत प्रशिक्षण वर्ग और अर्द्ध कुंभ के दौरान आयोजित किए जाने वाले नेत्र कुंभ को सफल बनाने का आह्वान किया

जंतर मंतर जा रहे कई कांग्रेस कार्यकर्ताओं को हरिद्वार पुलिस ने किया हाउस अरेस्ट

हरिद्वार (रिपोर्टर)। मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के खिलाफ जंतर मंतर पर विरोध प्रदर्शन में भाग लेने दिल्ली जा रहे कई कांग्रेस कार्यकर्ताओं को पुलिस ने हाउस अरेस्ट कर लिया। हाउस अरेस्ट किए जाने पर कार्यकर्ताओं ने सरकार पर हठधर्मिता के आरोप लगाये। यूथ कांग्रेस के पूर्व जिलाध्यक्ष कैश खुराना व वरिष्ठ कांग्रस नेता महेश

श्यामपुर कोतवाली पुलिस ने जागरूकता शिविर का आयोजन कर दी साइबर क्राईम और यातायात नियमों की जानकारी

हरिद्वार (रिपोर्टर)। कोतवाली श्यामपुर पुलिस द्वारा श्री राम विद्या मंदिर में जागरूकता शिविर का आयोजन कर छात्र-छात्राओं और अभिभावकों को साइबर क्राईम तथा यातायात नियमों की जानकारी दी गयी। साइबर क्राईम के संबंध में जानकारी देते हुए पुलिस अधिकारियों ने बताया कि डिजिटल दुनिया में थोड़ी सी लापरवाही बड़े नुकसान का कारण बन सकती है।

जूना अखाडे के संतों ने किया ब्रह्मलीन संतों, गुरूओं एवं सिद्ध महात्माओं का तर्पण व पूजन

हरिद्वार (रिपोर्टर)। सर्वपितृ अमावस्या पर श्री पंचदशनाम जूना अखाड़ा के संतों ने अखाड़े के अंतर्राष्ट्रीय संरक्षक एवं अखाड़ा परिषद के महामंत्री श्रीमहंत हरि गिरी महाराज के नेतृत्व में भैरव घाट पर ब्रह्मलीन संतों, गुरूओं एवं सिद्ध महात्माओं का विधि-विधान से तर्पण एवं पूजन किया और उत्तराखंड की सुख समृद्धि के लिए प्रार्थना की। पितृ अमावस्या

स्व.मुलायम सिंह यादव गरीबों के मसीहा थे : शुभम गिरि

हरिद्वार (रिपोर्टर)‌। पद्म विभूषण से सम्मानित भारत के पूर्व रक्षा मंत्री एवं उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री समाजवादी पार्टी के संस्थापक स्वर्गीय मुलायम सिंह यादव की चौथी पुण्यतिथि पर सपा कार्यकर्ताओं ने वाल्मीकि चौक स्थित महानगर कार्यालय में उन्हें श्रद्धासुमन अर्पित किए। इस अवसर पर उत्तराखंड के सहप्रभारी महंत शुभम गिरी ने कहा कि स्व.मुलायम

उत्तराखंड अल्पसंख्यक हुनर परिषद के अध्यक्ष मुफ्ती शमून कासमी ने दी नवरात्रों की शुभाकमनाएं

हरिद्वार (रिपोर्टर)। उत्तराखंड अल्पसंख्यक हुनर परिषद के अध्यक्ष मुफ्ती शमून कासमी ने देश और प्रदेशवासियों को नवरात्रों की शुभकामनाएं दी हैं। हरिद्वार आए मुफ्ती शमून कासमी ने कहा कि पुष्कर सिंह धामी प्रदेश के लोकप्रिय मुख्यमंत्री हैं और देवभूमि के आचरण को जीते हैं। उनका जीवन सैनिक की तरह बेदाग है। सबको साथ लेकर चल

Advertisement
Cricket Score
Share Market
Gold Silver Price
Rashifal