कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने हरिद्वार में फूंका मुख्य चुनाव आयुक्त का पुतला

Share :

हरिद्वार (रिपोर्टर)। वोट चोरी और लोकतंत्र की हत्या का आरोप लगाते हुए महानगर कांग्रेस कमेटी ने चंद्राचार्य चौक पर प्रदर्शन किया और मुख्य चुनाव आयुक्त का पुतला दहन कर गिरफ्तारी की मांग की। महानगर कांग्रेस अध्यक्ष अमन गर्ग और स्वतंत्रता सेनानी उत्तराधिकारी प्रकोष्ठ अध्यक्ष मुरली मनोहर ने मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे और गिरफ्तारी की मांग करते कहा कि वोट चोरी के आरोपों की निष्पक्ष जांच की जाए। चुनाव आयोग अपने संवैधानिक दायित्वों का निर्वहन निष्पक्षता के साथ करते हुए जनता के मताधिकार की रक्षा सुनिश्चित करे। प्रदेश कांग्रेस उपाध्यक्ष संतोष चौहान और ओपी चौहान ने कहा कि लोकतंत्र में सत्ता का आधार जनता का विश्वास और उसका स्वतंत्र मत होता है। वरुण बालियान और महेश प्रताप राणा ने कहा कि वोट चोरी के आरोप अत्यंत गंभीर हैं और इनका जवाब स्पष्ट तथ्यों, पारदर्शी प्रक्रिया तथा स्वतंत्र जांच के माध्यम से दिया जाना चाहिए। देश की जनता को यह जानने का पूरा अधिकार है कि उसके वोट की सुरक्षा और चुनाव की निष्पक्षता सुनिश्चित करने के लिए क्या कदम उठाए जा रहे हैं। पूर्व सभासद अशोक शर्मा और महानगर कांग्रेस महासचिव राजीव भार्गव ने कहा कि चुनाव आयोग जनता के मताधिकार का संरक्षक है। उसकी जवाबदेही संविधान और देश की जनता के प्रति है, आयोग की कार्यप्रणाली में किसी भी राजनीतिक दल के प्रति पक्षपात की आशंका लोकतांत्रिक व्यवस्था के लिए गंभीर चुनौती है। महिला कांग्रेस जिलाध्यक्ष अंजू मिश्रा और महानगर अध्यक्ष लता जोशी ने कहा कि भाजपा सरकार यह समझ ले कि जनता के जनादेश पर सवाल उठने के बाद जवाबदेही से बचा नहीं जा सकता, लोकतंत्र जनता के विश्वास से चलता है और उस विश्वास की रक्षा के लिए हर सवाल का स्पष्ट उत्तर देना होगा। प्रदर्शन में कैश खुराना, विकास सिंह, नलिनी दीक्षित, शशि झा, अनुपमा शर्मा, उज्जवल वालिया, सतेंद्र वर्मा, अरूण चौहान, यश शर्मा, विवेक जागरिया, विशाल प्रधान, सन्नी सक्सेना, अनिल ठाकुर, आशीष शर्मा, इमरान मंसूरी, अयान सैफी, गौरव गोस्वामी, नंदन कुमार, शुभम जागरिया, मोहित अरियाल, खालिद हसन आदि सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता शामिल रहे।

बिना प्राधिकरण की स्वीकृति संचालित सम्राट हॉस्पिटल सील, मुजफ्फरनगर विकास प्राधिकरण की कार्रवाई

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। शहर में अवैध निर्माण एवं बिना अनुमति संचालित प्रतिष्ठानों के खिलाफ मुजफ्फरनगर विकास प्राधिकरण ने कार्रवाई तेज कर दी है। इसी क्रम में प्राधिकरण की टीम ने 13 नवंबर 2026 को विकास क्षेत्र मुजफ्फरनगर के जोन-5 में स्थित सम्राट हॉस्पिटल के विरुद्ध सीलिंग की कार्रवाई की। प्राधिकरण से प्राप्त जानकारी के अनुसार, सम्राट

नवागत जिलाधिकारी सुनील कुमार सिंह ने संभाली मुजफ्फरनगर की कमान, कलेक्ट्रेट पहुंचकर ग्रहण किया कार्यभार

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। मुजफ्फरनगर जनपद को नया जिलाधिकारी मिल गया है। नवागत जिलाधिकारी सुनील कुमार सिंह ने शनिवार को जनपद पहुंचकर जिलाधिकारी का कार्यभार ग्रहण कर लिया। उन्होंने कलेक्ट्रेट स्थित जिलाधिकारी कार्यालय में पहुंचकर कार्यभार ग्रहण करने से संबंधित आवश्यक औपचारिकताएं पूरी कीं। उनके कार्यभार संभालने के साथ जनपद में प्रशासनिक नेतृत्व की नई शुरुआत हो

ईंट निर्माता समिति की बैठक में उठे कई गंभीर मुद्दे

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। जनपद मुजफ्फरनगर दिल्ली देहरादून राष्ट्रीय राजमार्ग स्थित एक होटल में मुजफ्फरनगर की एक अहम बैठक का आयोजन किया गया। जिसमें भट्ठा स्वामियों ने अपने साथ रहे उत्पीड़न का जिक्र किया इसके साथ ही सरकार से लाल ईंट पर लगा प्रतिबंध हटाने की भी मांग की। लेखराज सिंह ने मंच से बोलते हुए कहा

दूसरों की समृद्धि को देखकर जो खुश होता है, वही भागवत कथा श्रवण का सच्चा अधिकारी है: शान्तनु जी महाराज

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। रेशू विहार रेलवे फाटक के समीप रेशू परिवार की ओर से आयोजित अनुष्ठान की श्रीमद् भागवत कथा के दूसरे दिन कथा श्रवण के लिये भारी संख्या में श्रद्धालू रेशू प्रांगण पहुंचे। इस अवसर पर कथाव्यास शान्तनु जी महाराज ने अपने श्रीमुख से धु्रव चरित्र एवं कपिल गीता का बडा ही सुन्दर वर्णन कर

बाल दिवस के अवसर पर चित्रकला एवं गायन में किशोरों ने दिखाई अपनी प्रतिभा

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। आज बाल दिवस के अवसर पर उत्तर प्रदेश शासन/ निदेशक महोदया, महिला कल्याण विभाग, उत्तर प्रदेश के निर्देशों के क्रम में राजकीय संप्रेक्षण गृह ( किशोर) में भव्य समारोह/ कार्यक्रम का आयोजन किया गया। बाल दिवस के अवसर पर आयोजित समारोह/ कार्यक्रम में किशोरों द्वारा चित्रकला एवं गायन में अपने हुनर/ कला का

आइडियल किड्स में बाल दिवस धूमधाम से मनाया

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। नई मंडी स्थित आइडियल किड्स स्कूल में बाल दिवस धूमधाम से मनाया गया। जैसा की विदित है कि 14 नवंबर को भारत के प्रथम प्रधानमंत्री पंडित जवाहरलाल नेहरू का जन्म दिवस है, जिसे प्रत्येक वर्ष बाल दिवस के रूप में मनाया जाता है। सभी बच्चे पंडित नेहरू को प्यार से चाचा नेहरू कहते

Advertisement
Cricket Score
Share Market
Gold Silver Price
Rashifal