मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। सहारनपुर में माध्यमिक शिक्षा विभाग द्वारा आयोजित मंडल स्तरीय ताइक्वांडो प्रतियोगिता में होली चाइल्ड पब्लिक इंटर कॉलेज, जड़ौदा, मुजफ्फरनगर के विद्यार्थियों ने उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए विद्यालय एवं अपने माता-पिता का नाम रोशन किया। बालिका वर्ग में विद्यालय की खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन किया। सोनाक्षी एवं सदफ ने अंडर-14 वर्ग में उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए स्वर्ण पदक प्राप्त किया, जबकि वंशिका ने अंडर-17 वर्ग में स्वर्ण पदक जीतकर अपनी प्रतिभा का शानदार परिचय दिया।

वहीं बालक वर्ग में आर्यन कुमार ने अंडर-14 वर्ग में स्वर्ण पदक तथा रिहान ने अंडर-17 वर्ग में स्वर्ण पदक प्राप्त कर विद्यालय को गौरवान्वित किया। इन सभी प्रतिभाशाली खिलाड़ियों का प्रदेश स्तर की ताइक्वांडो प्रतियोगिता के लिए चयन हुआ है। खिलाड़ियों की इस उपलब्धि पर विद्यालय परिवार में हर्ष का माहौल है।
विद्यालय के प्रधानाचार्य प्रवेंद्र दहिया ने सभी विजेता खिलाड़ियों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं देते हुए कहा कि विद्यार्थियों की यह उपलब्धि उनके कठिन परिश्रम, अनुशासन और निरंतर अभ्यास का परिणाम है। उन्होंने प्रदेश स्तर पर भी उत्कृष्ट प्रदर्शन करने के लिए खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन किया। खिलाड़ियों की सफलता में कोच राखी सूर्यदेव एवं योगाचार्य सत कुमार जी का विशेष मार्गदर्शन एवं सहयोग रहा। विद्यालय परिवार ने दोनों प्रशिक्षकों के प्रयासों की सराहना करते हुए सभी खिलाड़ियों के उज्ज्वल भविष्य की कामना की। विद्यालय परिवार को विश्वास है कि ये प्रतिभाशाली खिलाड़ी प्रदेश स्तर पर भी उत्कृष्ट प्रदर्शन कर विद्यालय, माता-पिता एवं जनपद मुजफ्फरनगर का नाम रोशन करेंगे।

संगठन भीड़ से नहीं भरोसे से चलता है: धर्मेंद्र मलिक
झीनना(रीवा) भारतीय किसान यूनियन अराजनैतिक की मध्य प्रदेश इकाई द्वारा 29 सितंबर 2026 को आयोजित एक दिवसीय प्रशिक्षण शिविर का आयोजन किया गया । प्रशिक्षण शिविर में रीवा संभाग के लगभग 500 कार्यकर्ताओं को संगठन को चलाने किसानों की समस्या का समाधान कराने हेतु टिप्स दिए गए। प्रशिक्षण शिविर को जगदीश सिंह प्रदेश अध्यक्ष भारतीय






