सपा कार्यकर्ताओं ने दी शहीद-ए-आजम भगत सिंह को श्रद्धांजलि

Share :

हरिद्वार (रिपोर्टर)। पार्टी समाजवादी पार्टी नेताओं और कार्यकर्ताओं ने शहीद-ए-आजम भगतसिंह की 119वीं जयंती पर उनके चित्र पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि दी और उनके बलिदान को नमन किया। ललतारौ पुल स्थित सपा महानगर कार्यालय पर श्रद्धांजलि अर्पित करने के दौरान वरिष्ठ सपा नेता डा.राजेंद्र पाराशर ने कहा कि शहीद-ए-आजम भगत सिंह महान देश भक्त और समाजवाद के प्रतीक थे। उनका जीवन, विचार और देश के लिए दिया गया बलिदान आज भी युवाओं को अन्याय के खिलाफ खड़े होने तथा समाज में समानता स्थापित करने की प्रेरणा देता है। उत्तराखंड के सहप्रभारी महंत शुभम गिरी ने भगत सिंह के पदचिह्नों पर चलने का आह्वान करते हुए कहा कि उनके क्रांतिकारी विचार आज भी उतने ही प्रासंगिक हैं जितने आजादी के आंदोलन के समय थे। रविंद्र चौधरी, दीक्षांत शर्मा, पंडित संजय गोद, बाबा भाई नरपाल चौधरी, अजय अग्रवाल, मंगल और रविंद्र ठाकुर समेत कई कार्यकर्ताओं ने श्रद्धासुमन अर्पित किए शहीद भगत सिंह के दिखाए मार्ग पर चलने का संकल्प लिया।

बिना प्राधिकरण की स्वीकृति संचालित सम्राट हॉस्पिटल सील, मुजफ्फरनगर विकास प्राधिकरण की कार्रवाई

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। शहर में अवैध निर्माण एवं बिना अनुमति संचालित प्रतिष्ठानों के खिलाफ मुजफ्फरनगर विकास प्राधिकरण ने कार्रवाई तेज कर दी है। इसी क्रम में प्राधिकरण की टीम ने 13 नवंबर 2026 को विकास क्षेत्र मुजफ्फरनगर के जोन-5 में स्थित सम्राट हॉस्पिटल के विरुद्ध सीलिंग की कार्रवाई की। प्राधिकरण से प्राप्त जानकारी के अनुसार, सम्राट

नवागत जिलाधिकारी सुनील कुमार सिंह ने संभाली मुजफ्फरनगर की कमान, कलेक्ट्रेट पहुंचकर ग्रहण किया कार्यभार

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। मुजफ्फरनगर जनपद को नया जिलाधिकारी मिल गया है। नवागत जिलाधिकारी सुनील कुमार सिंह ने शनिवार को जनपद पहुंचकर जिलाधिकारी का कार्यभार ग्रहण कर लिया। उन्होंने कलेक्ट्रेट स्थित जिलाधिकारी कार्यालय में पहुंचकर कार्यभार ग्रहण करने से संबंधित आवश्यक औपचारिकताएं पूरी कीं। उनके कार्यभार संभालने के साथ जनपद में प्रशासनिक नेतृत्व की नई शुरुआत हो

ईंट निर्माता समिति की बैठक में उठे कई गंभीर मुद्दे

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। जनपद मुजफ्फरनगर दिल्ली देहरादून राष्ट्रीय राजमार्ग स्थित एक होटल में मुजफ्फरनगर की एक अहम बैठक का आयोजन किया गया। जिसमें भट्ठा स्वामियों ने अपने साथ रहे उत्पीड़न का जिक्र किया इसके साथ ही सरकार से लाल ईंट पर लगा प्रतिबंध हटाने की भी मांग की। लेखराज सिंह ने मंच से बोलते हुए कहा

दूसरों की समृद्धि को देखकर जो खुश होता है, वही भागवत कथा श्रवण का सच्चा अधिकारी है: शान्तनु जी महाराज

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। रेशू विहार रेलवे फाटक के समीप रेशू परिवार की ओर से आयोजित अनुष्ठान की श्रीमद् भागवत कथा के दूसरे दिन कथा श्रवण के लिये भारी संख्या में श्रद्धालू रेशू प्रांगण पहुंचे। इस अवसर पर कथाव्यास शान्तनु जी महाराज ने अपने श्रीमुख से धु्रव चरित्र एवं कपिल गीता का बडा ही सुन्दर वर्णन कर

बाल दिवस के अवसर पर चित्रकला एवं गायन में किशोरों ने दिखाई अपनी प्रतिभा

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। आज बाल दिवस के अवसर पर उत्तर प्रदेश शासन/ निदेशक महोदया, महिला कल्याण विभाग, उत्तर प्रदेश के निर्देशों के क्रम में राजकीय संप्रेक्षण गृह ( किशोर) में भव्य समारोह/ कार्यक्रम का आयोजन किया गया। बाल दिवस के अवसर पर आयोजित समारोह/ कार्यक्रम में किशोरों द्वारा चित्रकला एवं गायन में अपने हुनर/ कला का

आइडियल किड्स में बाल दिवस धूमधाम से मनाया

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। नई मंडी स्थित आइडियल किड्स स्कूल में बाल दिवस धूमधाम से मनाया गया। जैसा की विदित है कि 14 नवंबर को भारत के प्रथम प्रधानमंत्री पंडित जवाहरलाल नेहरू का जन्म दिवस है, जिसे प्रत्येक वर्ष बाल दिवस के रूप में मनाया जाता है। सभी बच्चे पंडित नेहरू को प्यार से चाचा नेहरू कहते

Advertisement
Cricket Score
Share Market
Gold Silver Price
Rashifal