हरिद्वार (रिपोर्टर)। उत्तराखंड लोक सेवा आयोग की लोअर पीसीएस परीक्षा उत्तीर्ण कर पूर्ति निरीक्षक पद पर चयनित होने पर शील इंस्टिट्यूट की छात्रा दिव्या चौहान इंस्टिटयूट के डायरेक्टर विभास सिन्हा ने उनके आवास पर पहुंचकर उन्हें पुष्पगुच्छ भेंटकर संस्थान की ओर से बधाई एवं शुभकामनाएं दी और उनके उज्जवल भविष्य की कामना की। विभास सिन्हा ने कहा कि दिव्या चौहान की सफलता शील इंस्टिट्यूट के लिए गर्व का विषय है। उन्होंने कहा कि संस्थान का उद्देश्य विद्यार्थियों को गुणवत्तापूर्ण प्रशिक्षण देकर उन्हें प्रतियोगी परीक्षाओं एवं रोजगार के क्षेत्र में आगे बढ़ने के लिए तैयार करना है। दिव्या चौहान ने शॉर्टहैंड एवं टाइपिंग का प्रशिक्षण शील इंस्टिट्यूट से प्राप्त किया था। दिव्या चौहान को शॉर्टहैंड का प्रशिक्षण देने वाली उनकी अध्यापिका पूनम खाली ने भी उनकी सफलता पर बधाई देते हुए कहा कि दिव्या चौहान की सफलता उनकी मेहनत, लगन और निरंतर अभ्यास का परिणाम है।

कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने हरिद्वार में फूंका मुख्य चुनाव आयुक्त का पुतला
हरिद्वार (रिपोर्टर)। वोट चोरी और लोकतंत्र की हत्या का आरोप लगाते हुए महानगर कांग्रेस कमेटी ने चंद्राचार्य चौक पर प्रदर्शन किया और मुख्य चुनाव आयुक्त का पुतला दहन कर गिरफ्तारी की मांग की। महानगर कांग्रेस अध्यक्ष अमन गर्ग और स्वतंत्रता सेनानी उत्तराधिकारी प्रकोष्ठ अध्यक्ष मुरली मनोहर ने मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे और






