मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। जिला कृषि अधिकारी राहुल तेवतिया ने बताया कि बेमौसम बारिश व तेज हवाओं से धान की फसल में क्षति होने पर मुआवजा हेतु तत्काल दर्ज कराएं शिकायत। जनपद में जारी प्रतिकूल मौसम, तेज हवाओं और असमय वर्षा के कारण यदि किसी बीमित किसान भाई की धान या अन्य फसल को किसी भी प्रकार का नुकसान हुआ है, तो वे घबराएं नहीं। प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना के तहत फसल क्षति का उचित मुआवजा पाने के लिए तुरंत कार्रवाई करें। जिला कृषि अधिकारी ने जनपद के समस्त किसानों से अपील करते हुए जानकारी दी है कि प्राकृतिक आपदा या मौसम की मार से हुए नुकसान का लाभ उठाने के लिए बीमित किसान घटना के 72 घंटे के भीतर अनिवार्य रूप से बीमा कंपनी को सूचित करें।
किसान भाई सहायता के लिए निम्नलिखित माध्यमों से सूचना दर्ज करा सकते हैं, टोल-फ्री नंबर: 14447 पर तुरंत कॉल करें। फसल बीमा ऐप (Crop Insurance App): किसान अपने स्मार्टफोन से ऐप के माध्यम से स्वयं भी नुकसान की फोटो व विवरण अपलोड कर सकते हैं। अपने क्षेत्र के संबंधित बैंक शाखा, कृषि विभाग के अधिकारी या फसल बीमा कंपनी के प्रतिनिधि से संपर्क करके लिखित रूप में सूचना प्रस्तुत करें। 72 घंटे की समयावधि समाप्त होने के बाद दी गई सूचना पर नियमनुसार विचार करना संभव नहीं होगा। इसलिए फसल में क्षति होते ही बिना किसी देरी के अपनी शिकायत दर्ज कराएं ताकि समय से सर्वे कराकर राहत राशि की प्रक्रिया शुरू की जा सके।

श्रीराम विहार कॉलोनी में गोवर्धन पर्व हर्षोल्लास एवं सामूहिक सद्भाव के साथ मनाया
मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। जानसठ रोड स्थित श्रीराम विहार कॉलोनी में आज गोवर्धन पर्व के पावन अवसर पर कॉलोनीवासियों द्वारा सामूहिक रूप से गोवर्धन प्रसाद का आयोजन किया गया। इस अवसर पर कॉलोनी के सभी परिवारों ने उत्साह एवं श्रद्धा के साथ सहभागिता करते हुए एक साथ बैठकर प्रसाद ग्रहण किया और आपसी प्रेम, भाईचारे एवं सौहार्द






