सांसद त्रिवेंद्र सिंह रावत ने जर्मनी और नोएडा के विद्यार्थियों से किया संवाद

Share :

हरिद्वार (रिपोर्टर)। हरिद्वार-ऋषिकेश की सांस्कृतिक यात्रा पर पहुंचे नोएडा के मयूर स्कूल एवं जर्मनी के छात्रों से पूर्व मुख्यमंत्री एवं हरिद्वार सांसद त्रिवेंद्र सिंह रावत ने संवाद किया। उन्होंने विद्यार्थियों का स्वागत करते हुए उन्हें उत्तराखंड की भौगोलिक विविधता, सांस्कृतिक परंपराओं और मां गंगा की आध्यात्मिक एवं सामाजिक महत्ता से परिचित कराया। संवाद के दौरान छात्रों ने देवभूमि उत्तराखंड की संस्कृति, गंगा नदी, भारतीय परंपराओं और यहां की जीवनशैली से जुड़े विभिन्न विषयों को लेकर अपनी जिज्ञासाएं साझा कीं। सांसद त्रिवेंद्र सिंह रावत ने छात्रों के प्रश्नों का उत्तर देते हुए उत्तराखंड की प्राकृतिक संपदा और सांस्कृतिक विरासत के विभिन्न पहलुओं की जानकारी दी। उन्होंने कहा कि भारत की पहचान केवल उसकी भौगोलिक सीमाओं से नहीं, बल्कि उसकी विविधतापूर्ण संस्कृति, परंपराओं और समृद्ध विरासत से भी होती है। उत्तराखंड इस सांस्कृतिक विरासत का महत्वपूर्ण हिस्सा है, जहां हिमालय, गंगा, लोक परंपराएं और आध्यात्मिक चेतना एक-दूसरे से जुड़ी हुई हैं। सांसद ने कहा कि सुदूर जर्मनी से आए युवाओं में भारतीय संस्कृति और परंपराओं को जानने की उत्सुकता देखकर प्रसन्नता हुई। उन्होंने कहा कि अलग-अलग देशों और संस्कृतियों से आए विद्यार्थियों के बीच संवाद नई पीढ़ी को एक-दूसरे की विरासत, विचारों और जीवन पद्धतियों को समझने का अवसर देता है। उन्होंने कहा कि ऐसे सांस्कृतिक संवाद आपसी समझ, सम्मान और मैत्री की भावना को मजबूत करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। भारत की वसुधैव कुटुम्बकम की भावना दुनिया को एक परिवार के रूप में देखने का संदेश देती है और इस प्रकार के कार्यक्रम इसी भावना को आगे बढ़ाते हैं। छात्रों ने भी हरिद्वार-ऋषिकेश की सांस्कृतिक यात्रा को अपने लिए ज्ञानवर्धक और यादगार अनुभव बताया। संवाद के दौरान विद्यार्थियों ने उत्तराखंड की संस्कृति और मां गंगा से जुड़े विभिन्न विषयों को जानने में विशेष रुचि दिखाई।

कोर विश्वविद्यालय हरिद्वार में धूमधाम से मनाया गया विश्व फार्मासिस्ट दिवस

हरिद्वार (रिपोर्टर)। कोर विश्यविद्यालय के कालेज ऑफ फार्मेसी में विश्व फार्मासिस्ट दिवस स्वस्थ भविष्य के लिए फार्मासिस्टों का सशक्तिकरण थीम पर मनाया गया। कार्यक्रम में स्वास्थ्य सेवा, रोगी सुरक्षा और जन स्वास्थ्य में फार्मासिस्टों की भूमिका को चर्चा की गयी। छात्रों ने जागरूकता रैली के माध्यम से स्वस्थ भारत रोगाणुरोधी प्रतिरोध से मुकाबले का संदेश

महिला एवं बाल विकास मंत्री रेखा आर्या ने किया चांदपुर-3 आंगनवाड़ी केंद्र का दौरा

हरिद्वार (रिपोर्टर)। पोषण माह के अंतर्गत ग्राम चांदपुर में एंकर पैनासोनिक सीएसआर के सहयोग से रजत शहरी एवं ग्रामोत्थान संस्थान द्वारा आरोग्या परियोजना के तहत चांदपुर-3 आंगनवाड़ी केंद्र में विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में प्रदेश की महिला एवं बाल विकास मंत्री रेखा आर्या भी सम्मिलित हुई और आंगनबाड़ी केंद्र पर उपलब्ध सुविधाओं

भाजपा जिला कार्यालय पर नवनियुक्त जिला प्रभारी हरिओम शर्मा का जोरदार स्वागत

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। भारतीय जनता पार्टी के जिला कार्यालय पर शनिवार को नवनियुक्त जिला प्रभारी हरिओम शर्मा का प्रथम आगमन हुआ। इस अवसर पर भाजपा जिलाध्यक्ष सुधीर सैनी के नेतृत्व में सभी जनप्रतिनिधियों, पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं ने नवनियुक्त जिला प्रभारी हरिओम शर्मा का जोरदार स्वागत किया। भाजपा किसान मोर्चा के जिला अध्यक्ष राजू अहलावत ने नवनियुक्त

कनखल पुलिस ने किया शातिर चेन स्नेचर को गिरफ्तार

हरिद्वार (रिपोर्टर)। आईटीआई जगजीतपुर के पास हुई चेन स्नेचिंग की घटना का खुलासा करते हुए कनखल कोतवाली पुलिस ने एक शातिर चेन स्नेचर को गिरफ्तार किया है। आरोपी के कब्जे से महिला से छीनी गयी सोने की चेन, तमंचा, कारतूस व घटना में प्रयुक्त बाइक बरामद की गयी है। आरोपी अकेली महिलाओं को शिकार बनाता

नगर निगम टीम ने किया रोड़ी बेलवाला क्षेत्र के सार्वजनिक शौचालयों का निरीक्षण अव्यवस्था मिलने पर एक शौचालय सील

हरिद्वार (रिपोर्टर)। नगर आयुक्त के निर्देशों के क्रम में शनिवार को नगर निगम की टीम द्वारा रोड़ी बेलवाला क्षेत्र के सार्वजनिक शौचालयों का निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान शौचालयों में साफ-सफाई, रखरखाव, यात्रियों को उपलब्ध कराई जा रही सुविधाओं तथा निर्धारित व्यवस्थाओं का जायजा लिया गया। निरीक्षण उप नगर आयुक्त दीपक गोस्वामी के नेतृत्व

सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत आंगनबाड़ी केन्द्रों पर उत्सव के रूप में मनाया गोदभराई दिवस

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। बाल विकास परियोजना अधिकारी कार्यालय, बुढ़ाना के तत्वावधान में सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत आज दिनांक 26 सितम्बर 2026 को परियोजना के प्रत्येक आंगनबाड़ी केन्द्रों पर गोदभराई दिवस का आयोजन उत्सव के रूप में हर्षोल्लास के साथ किया गया। कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य गर्भवती महिलाओं को गर्भावस्था के दौरान आवश्यक पोषण, स्वास्थ्य एवं

Advertisement
Cricket Score
Share Market
Gold Silver Price
Rashifal