खेल महाकुंभ के अंतर्गत संसदीय क्षेत्र स्तरीय सांसद चैम्पियनशिप ट्रॉफी खेल प्रतियोगिताओं के दूसरे दिन खिलाड़ियों ने विभिन्न स्पर्धाओं में किया शानदार प्रदर्शन

Share :

हरिद्वार (रिपोर्टर)। खेल महाकुंभ 2026-27 के अंतर्गत आयोजित संसदीय क्षेत्र स्तरीय सांसद (लोकसभा) चैम्पियनशिप ट्रॉफी खेल प्रतियोगिताओं के दूसरे दिन विभिन्न खेल स्पर्धाओं में खिलाड़ियों ने उत्साहपूर्वक प्रतिभाग किया। प्रतियोगिता में मुख्य अतिथि के रूप में लोकसभा सांसद एवं पूर्व मुख्यमंत्री श्री त्रिवेन्द्र सिंह रावत उपस्थित रहे। उन्होंने खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन करते हुए कहा कि खेल युवाओं के व्यक्तित्व विकास, अनुशासन और स्वस्थ जीवन का महत्वपूर्ण माध्यम हैं तथा प्रतिभाशाली खिलाड़ियों को आगे बढ़ने के लिए निरंतर प्रयास करते रहना चाहिए। प्रतियोगिताओं में बैडमिंटन (युगल), ऊंचीकूद, 3000 मीटर दौड़, 100 मीटर दौड़ तथा 200 मीटर दौड़ सहित कई स्पर्धाओं में विजेताओं का चयन किया गया।

दूसरे दिन आयोजित प्रतियोगिताओं में अंडर-19 बालक बैडमिंटन (युगल) में करण प्रथम, रावत द्वितीय तथा साहिल तृतीय स्थान पर रहे। ऊंचीकूद अंडर-19 बालक वर्ग में पवन यादव ने प्रथम, प्रख्यात सिंह ने द्वितीय तथा नितिन चौरसिया ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। 3000 मीटर दौड़ अंडर-19 बालिका वर्ग में शिवांगी प्रथम, काजल सैनी द्वितीय तथा अंशिका भंडारी तृतीय स्थान पर रहीं। 100 मीटर दौड़ अंडर-19 बालक वर्ग में नेगी प्रथम, आदित्य नेगी द्वितीय तथा संजीव तिवारी तृतीय स्थान पर रहे। वहीं 200 मीटर दौड़ अंडर-19 बालक वर्ग में मोहित प्रथम, विषपाल द्वितीय तथा अन्य प्रतिभागी तृतीय स्थान पर रहे। इसके अतिरिक्त राज्य स्तरीय हॉकी प्रतियोगिता के परिणाम भी घोषित किए गए। अंडर-19 बालक वर्ग में जनपद हरिद्वार की टीम प्रथम, पिथौरागढ़ की टीम द्वितीय तथा ऊधमसिंह नगर की टीम तृतीय स्थान पर रही। वहीं अंडर-14 बालक वर्ग में रुद्रप्रयाग की टीम प्रथम, हरिद्वार की टीम द्वितीय तथा देहरादून की टीम तृतीय स्थान पर विजेता रही।
जिला युवा कल्याण एवं प्रांतीय रक्षक दल अधिकारी, हरिद्वार ने सभी विजेता खिलाड़ियों को शुभकामनाएं देते हुए आगामी प्रतियोगिताओं के लिए बेहतर प्रदर्शन की कामना की।
इस अवसर पर जिला क्रीड़ाधिकारी रविन्द्र भंडारी, सांसद चैम्पियनशिप ट्रॉफी के प्रभारी एवं युवा कल्याण विभाग हरिद्वार के मुकेश कुमार भट्ट, क्षेत्रीय युवा कल्याण एवं प्रांतीय रक्षक दल अधिकारी यमकेश्वर पूनम मिश्रा, प्रशासनिक अधिकारी जितेन्द्र पुंडीर, ग्राम विकास अधिकारी विनोद मिश्रा (उद्घोषक), खेल प्रशिक्षक सौरभ पटवाल, मुकेश शर्मा, खेल समन्वयक गजेन्द्र एवं अंजेश कुमार, शिक्षा विभाग के खेल शिक्षक तथा निर्णायक मंडल के सदस्य रूपेश यादव, पंकज रावत, शहनवाज हुसैन, मुनीर, अमित नेगी, राहुल यादव, सुल्तान नौटियाल, प्रतिमा गौतम, सुमित एवं मुदस्सीम (समीर) सहित युवा कल्याण विभाग और अन्य विभागों के अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।

कोर विश्वविद्यालय हरिद्वार में धूमधाम से मनाया गया विश्व फार्मासिस्ट दिवस

हरिद्वार (रिपोर्टर)। कोर विश्यविद्यालय के कालेज ऑफ फार्मेसी में विश्व फार्मासिस्ट दिवस स्वस्थ भविष्य के लिए फार्मासिस्टों का सशक्तिकरण थीम पर मनाया गया। कार्यक्रम में स्वास्थ्य सेवा, रोगी सुरक्षा और जन स्वास्थ्य में फार्मासिस्टों की भूमिका को चर्चा की गयी। छात्रों ने जागरूकता रैली के माध्यम से स्वस्थ भारत रोगाणुरोधी प्रतिरोध से मुकाबले का संदेश

महिला एवं बाल विकास मंत्री रेखा आर्या ने किया चांदपुर-3 आंगनवाड़ी केंद्र का दौरा

हरिद्वार (रिपोर्टर)। पोषण माह के अंतर्गत ग्राम चांदपुर में एंकर पैनासोनिक सीएसआर के सहयोग से रजत शहरी एवं ग्रामोत्थान संस्थान द्वारा आरोग्या परियोजना के तहत चांदपुर-3 आंगनवाड़ी केंद्र में विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में प्रदेश की महिला एवं बाल विकास मंत्री रेखा आर्या भी सम्मिलित हुई और आंगनबाड़ी केंद्र पर उपलब्ध सुविधाओं

सांसद त्रिवेंद्र सिंह रावत ने जर्मनी और नोएडा के विद्यार्थियों से किया संवाद

हरिद्वार (रिपोर्टर)। हरिद्वार-ऋषिकेश की सांस्कृतिक यात्रा पर पहुंचे नोएडा के मयूर स्कूल एवं जर्मनी के छात्रों से पूर्व मुख्यमंत्री एवं हरिद्वार सांसद त्रिवेंद्र सिंह रावत ने संवाद किया। उन्होंने विद्यार्थियों का स्वागत करते हुए उन्हें उत्तराखंड की भौगोलिक विविधता, सांस्कृतिक परंपराओं और मां गंगा की आध्यात्मिक एवं सामाजिक महत्ता से परिचित कराया। संवाद के दौरान

भाजपा जिला कार्यालय पर नवनियुक्त जिला प्रभारी हरिओम शर्मा का जोरदार स्वागत

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। भारतीय जनता पार्टी के जिला कार्यालय पर शनिवार को नवनियुक्त जिला प्रभारी हरिओम शर्मा का प्रथम आगमन हुआ। इस अवसर पर भाजपा जिलाध्यक्ष सुधीर सैनी के नेतृत्व में सभी जनप्रतिनिधियों, पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं ने नवनियुक्त जिला प्रभारी हरिओम शर्मा का जोरदार स्वागत किया। भाजपा किसान मोर्चा के जिला अध्यक्ष राजू अहलावत ने नवनियुक्त

कनखल पुलिस ने किया शातिर चेन स्नेचर को गिरफ्तार

हरिद्वार (रिपोर्टर)। आईटीआई जगजीतपुर के पास हुई चेन स्नेचिंग की घटना का खुलासा करते हुए कनखल कोतवाली पुलिस ने एक शातिर चेन स्नेचर को गिरफ्तार किया है। आरोपी के कब्जे से महिला से छीनी गयी सोने की चेन, तमंचा, कारतूस व घटना में प्रयुक्त बाइक बरामद की गयी है। आरोपी अकेली महिलाओं को शिकार बनाता

नगर निगम टीम ने किया रोड़ी बेलवाला क्षेत्र के सार्वजनिक शौचालयों का निरीक्षण अव्यवस्था मिलने पर एक शौचालय सील

हरिद्वार (रिपोर्टर)। नगर आयुक्त के निर्देशों के क्रम में शनिवार को नगर निगम की टीम द्वारा रोड़ी बेलवाला क्षेत्र के सार्वजनिक शौचालयों का निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान शौचालयों में साफ-सफाई, रखरखाव, यात्रियों को उपलब्ध कराई जा रही सुविधाओं तथा निर्धारित व्यवस्थाओं का जायजा लिया गया। निरीक्षण उप नगर आयुक्त दीपक गोस्वामी के नेतृत्व

Advertisement
Cricket Score
Share Market
Gold Silver Price
Rashifal