हरिद्वार जनपद में त्रिस्तरीय पंचायत उप निर्वाचन-2026 के कुल 17 रिक्त पदों पर निर्वाचन कार्यक्रम घोषित

Share :

हरिद्वार (रिपोर्टर)। राज्य निर्वाचन आयोग, उत्तराखण्ड, देहरादून की अधिसूचना के क्रम में जिला निर्वाचन अधिकारी (पंचायत)/जिलाधिकारी मयूर दीक्षित ने जनपद हरिद्वार में त्रिस्तरीय पंचायत उप निर्वाचन-2026 हेतु रिक्त पदों पर निर्वाचन कार्यक्रम जारी कर दिया है। यह उप निर्वाचन ग्राम पंचायत सदस्य, ग्राम प्रधान एवं क्षेत्र पंचायत सदस्य के उन पदों पर कराया जाएगा जो मृत्यु, त्यागपत्र, नामांकन न होने अथवा न्यायालय के आदेश सहित अन्य कारणों से रिक्त हुए हैं। जिलाधिकारी द्वारा जारी कार्यक्रम के अनुसार जनपद में इस उप निर्वाचन के अंतर्गत कुल 17 रिक्त पदों पर चुनाव कराया जाएगा, जिनमें 14 सदस्य ग्राम पंचायत तथा 3 ग्राम प्रधान के पद शामिल हैं। जिलाधिकारी ने बताया कि निर्वाचन प्रक्रिया उत्तराखण्ड पंचायती राज अधिनियम, 2016 (यथासंशोधित), पंचायत राज व्यवस्था तथा संबंधित निर्वाचन नियमावली के प्रावधानों के अनुरूप संपन्न कराई जाएगी। नामांकन, जांच, नाम वापसी, चुनाव चिन्ह आवंटन, मतदान, मतगणना तथा परिणाम घोषणा का कार्य संबंधित क्षेत्र पंचायत मुख्यालयों पर निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार किया जाएगा।
*निर्वाचन कार्यक्रम*
*नाम निर्देशन पत्र दाखिल – 30 सितंबर एवं 1 अक्टूबर 2026 (प्रातः 10:00 बजे से अपराह्न 5:00 बजे तक)
*नाम निर्देशन पत्रों की जांच – 3 अक्टूबर 2026 (प्रातः 10:00 बजे से कार्य समाप्ति तक)
*नाम वापसी – 4 अक्टूबर 2026 (प्रातः 10:00 बजे से अपराह्न 3:00 बजे तक)
*चुनाव चिन्ह आवंटन – 5 अक्टूबर 2026 (प्रातः 10:00 बजे से कार्य समाप्ति तक)
*मतदान – 12 अक्टूबर 2026 (प्रातः 8:00 बजे से अपराह्न 5:00 बजे तक)
*मतगणना – 14 अक्टूबर 2026 (प्रातः 8:00 बजे से कार्य समाप्ति तक)
*प्रमुख रिक्त पद/स्थान*
*बहादराबाद – सदस्य ग्राम पंचायत: 02
*रुड़की –सदस्य ग्राम पंचायत 01
*भगवानपुर –सदस्य ग्राम पंचायत 05 तथा ग्राम प्रधान 01
*नारसन – सदस्य ग्राम पंचायत: 03
*लक्सर – सदस्य ग्राम पंचायत: 03 एवं ग्राम प्रधान के 02 रिक्त पदों पर उपनिर्वचन होंगे। जिलाधिकारी मयूर दीक्षित ने संबंधित उप जिला निर्वाचन अधिकारियों, रिटर्निंग अधिकारियों एवं विकासखंड अधिकारियों को निर्वाचन कार्यक्रम का शत-प्रतिशत अनुपालन सुनिश्चित कराने तथा सभी आवश्यक व्यवस्थाएं समयबद्ध ढंग से पूर्ण करने के निर्देश दिए हैं।

कोर विश्वविद्यालय हरिद्वार में धूमधाम से मनाया गया विश्व फार्मासिस्ट दिवस

हरिद्वार (रिपोर्टर)। कोर विश्यविद्यालय के कालेज ऑफ फार्मेसी में विश्व फार्मासिस्ट दिवस स्वस्थ भविष्य के लिए फार्मासिस्टों का सशक्तिकरण थीम पर मनाया गया। कार्यक्रम में स्वास्थ्य सेवा, रोगी सुरक्षा और जन स्वास्थ्य में फार्मासिस्टों की भूमिका को चर्चा की गयी। छात्रों ने जागरूकता रैली के माध्यम से स्वस्थ भारत रोगाणुरोधी प्रतिरोध से मुकाबले का संदेश

महिला एवं बाल विकास मंत्री रेखा आर्या ने किया चांदपुर-3 आंगनवाड़ी केंद्र का दौरा

हरिद्वार (रिपोर्टर)। पोषण माह के अंतर्गत ग्राम चांदपुर में एंकर पैनासोनिक सीएसआर के सहयोग से रजत शहरी एवं ग्रामोत्थान संस्थान द्वारा आरोग्या परियोजना के तहत चांदपुर-3 आंगनवाड़ी केंद्र में विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में प्रदेश की महिला एवं बाल विकास मंत्री रेखा आर्या भी सम्मिलित हुई और आंगनबाड़ी केंद्र पर उपलब्ध सुविधाओं

सांसद त्रिवेंद्र सिंह रावत ने जर्मनी और नोएडा के विद्यार्थियों से किया संवाद

हरिद्वार (रिपोर्टर)। हरिद्वार-ऋषिकेश की सांस्कृतिक यात्रा पर पहुंचे नोएडा के मयूर स्कूल एवं जर्मनी के छात्रों से पूर्व मुख्यमंत्री एवं हरिद्वार सांसद त्रिवेंद्र सिंह रावत ने संवाद किया। उन्होंने विद्यार्थियों का स्वागत करते हुए उन्हें उत्तराखंड की भौगोलिक विविधता, सांस्कृतिक परंपराओं और मां गंगा की आध्यात्मिक एवं सामाजिक महत्ता से परिचित कराया। संवाद के दौरान

भाजपा जिला कार्यालय पर नवनियुक्त जिला प्रभारी हरिओम शर्मा का जोरदार स्वागत

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। भारतीय जनता पार्टी के जिला कार्यालय पर शनिवार को नवनियुक्त जिला प्रभारी हरिओम शर्मा का प्रथम आगमन हुआ। इस अवसर पर भाजपा जिलाध्यक्ष सुधीर सैनी के नेतृत्व में सभी जनप्रतिनिधियों, पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं ने नवनियुक्त जिला प्रभारी हरिओम शर्मा का जोरदार स्वागत किया। भाजपा किसान मोर्चा के जिला अध्यक्ष राजू अहलावत ने नवनियुक्त

कनखल पुलिस ने किया शातिर चेन स्नेचर को गिरफ्तार

हरिद्वार (रिपोर्टर)। आईटीआई जगजीतपुर के पास हुई चेन स्नेचिंग की घटना का खुलासा करते हुए कनखल कोतवाली पुलिस ने एक शातिर चेन स्नेचर को गिरफ्तार किया है। आरोपी के कब्जे से महिला से छीनी गयी सोने की चेन, तमंचा, कारतूस व घटना में प्रयुक्त बाइक बरामद की गयी है। आरोपी अकेली महिलाओं को शिकार बनाता

नगर निगम टीम ने किया रोड़ी बेलवाला क्षेत्र के सार्वजनिक शौचालयों का निरीक्षण अव्यवस्था मिलने पर एक शौचालय सील

हरिद्वार (रिपोर्टर)। नगर आयुक्त के निर्देशों के क्रम में शनिवार को नगर निगम की टीम द्वारा रोड़ी बेलवाला क्षेत्र के सार्वजनिक शौचालयों का निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान शौचालयों में साफ-सफाई, रखरखाव, यात्रियों को उपलब्ध कराई जा रही सुविधाओं तथा निर्धारित व्यवस्थाओं का जायजा लिया गया। निरीक्षण उप नगर आयुक्त दीपक गोस्वामी के नेतृत्व

Advertisement
Cricket Score
Share Market
Gold Silver Price
Rashifal