हरिद्वार (रिपोर्टर)। उत्तराखंड में लगातार खराब मौसम और मौसम विज्ञान केंद्र द्वारा जारी रेड अलर्ट के मद्देनज़र चारधाम यात्रा को 27 सितंबर 2026 तक स्थगित कर दिया गया है। यह निर्णय उत्तराखंड राज्य आपातकालीन राज्य आपातकालीन परिचालन केंद्र (SEOC) और मौसम विभाग से प्राप्त पूर्वानुमान में प्रदेश के कई क्षेत्रों में भारी से अत्यधिक भारी वर्षा की संभावना जताई गई है। इसी को देखते हुए 26 सितंबर की दोपहर से 27 सितंबर 2026 तक चारधाम यात्रा अस्थायी रूप से रोक दी गई है।
आयुक्त गढ़वाल मंडल आनंद स्वरूप द्वारा सभी जिलाधिकारियों को निर्देश दिए गए हैं कि अपने-अपने जनपदों में यात्रा स्थगन के आदेश का कड़ाई से पालन सुनिश्चित करें तथा श्रद्धालुओं को सुरक्षित स्थानों पर ठहराने और आवश्यक सुविधाएं उपलब्ध कराने की व्यवस्था करें। उन्होंने सभी श्रद्धालुओं से अपील की है कि वे मौसम सामान्य होने और प्रशासन द्वारा यात्रा पुनः शुरू करने की आधिकारिक सूचना मिलने तक यात्रा पर प्रस्थान न करें तथा प्रशासन के निर्देशों का पालन करें।

कोर विश्वविद्यालय हरिद्वार में धूमधाम से मनाया गया विश्व फार्मासिस्ट दिवस
हरिद्वार (रिपोर्टर)। कोर विश्यविद्यालय के कालेज ऑफ फार्मेसी में विश्व फार्मासिस्ट दिवस स्वस्थ भविष्य के लिए फार्मासिस्टों का सशक्तिकरण थीम पर मनाया गया। कार्यक्रम में स्वास्थ्य सेवा, रोगी सुरक्षा और जन स्वास्थ्य में फार्मासिस्टों की भूमिका को चर्चा की गयी। छात्रों ने जागरूकता रैली के माध्यम से स्वस्थ भारत रोगाणुरोधी प्रतिरोध से मुकाबले का संदेश






