शारदेन स्कूल, मुजफ्फरनगर में मिशन शक्ति एवं पॉक्सो एक्ट पर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित

Share :

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। शारदेन स्कूल, मुजफ्फरनगर में “नारी सशक्तिकरण एवं आगामी गांधी जयंती के अवसर पर एक विशेष जागरूकता अभियान” कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में सी.जे.एम. प्रगति सिंह, थाना प्रभारी खालापार संजय गिरी एवं सब-इंस्पेक्टर झिलमिल बंसल मुजफ्फरनगर अपनी टीम के साथ उपस्थित रहे।

अतिथियों द्वारा मिशन शक्ति अभियान के अंतर्गत नारी सुरक्षा, नारी सम्मान एवं नारी स्वावलंबन के विषय पर छात्र-छात्राओं एवंअध्यापक- अध्यापिकाओं को विस्तार से जानकारी दी गई। साथ ही पॉक्सो एक्ट (POCSO Act) के प्रावधानों, बच्चों के अधिकारों, गुड टच-बैड टच, साइबर सुरक्षा एवं हेल्पलाइन नंबरों 1098 चाइल्ड हेल्पलाइन, 112 एंबुलेंस हेल्पलाइन, 1090 वूमेन पावर लाइन, 181 एंबुलेंस सेवा 101 अग्नि सामान सेवा 1930 साइबर हेल्पलाइन, 1076 मुख्यमंत्री हेल्पलाइन के बारे में भी जागरूक किया गया और उन्होंने बताया कि विकसित भारत तथा विकसित उत्तर प्रदेश की आधारशिला हमारी मातृशक्ति है, जब महिलाएं सुरक्षित सम्मानित और आत्मनिर्भर होगी, तभी राष्ट्र सशक्त और समृद्ध बनेगा। प्रदेश में एंटी रोमियो स्क्वायड, महिला हेल्प डेस्क, फास्ट ट्रैक न्याय व्यवस्था, महिला बीट पुलिसिंग तथा तकनीक आधारित सुरक्षा तंत्र को मजबूत किया गया है।
सी.जे.एम. प्रगति सिंह ने अपने संबोधन में छात्राओं को निर्भीक होकर शिक्षा ग्रहण करने एवं किसी भी प्रकार की असुरक्षा की स्थिति में तुरंत पुलिस व न्यायालय की सहायता लेने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने छात्रों को संबोधित करते हुए कहा कि सबसे पहले मैं आप सभी को देखकर बहुत खुश हूं और आप सबकी दोस्त बनकर आई हूं। आज का जमाना मोबाइल और इंटरनेट का है, यह बहुत अच्छी चीज है पर इसके खतरे भी बहुत है। किसी अनजान व्यक्ति से अपनी फोटो, पता या फोन नंबर मत शेयर करो। सोशल मीडिया पर जो दिखता है वह हमेशा सच नहीं होता। चारों तरफ साइबर क्राइम बढ़ता जा रहा है। थाना प्रभारी श्री संजय गिरि जी ने छात्राओं को महिला सुरक्षा से संबंधित कानूनों के बारे में बताया तथा अध्यापकों को, छात्र-छात्राओं से प्रश्न पूछे गए। छात्रों को यह भी विश्वास दिलाया कि आपके स्कूल के आसपास आपकी हेल्प के लिए हम जरूर रहते हैं आपकी नजर पड़े या ना पड़े लेकिन हम वहां आप लोगों की सुरक्षा के लिए हर समय उपस्थित रहते हैं। विद्यालय प्रधानाचार्य धारा रतन के एवं डायरेक्टर विश्व रतन द्वारा अतिथियों का आभार व्यक्त किया गया एवं स्मृति चिन्ह देखकर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में छात्र- छात्राएं एवं समस्त स्टाफ उपस्थित रहा।

पीईटी-2026 की परीक्षा अब 25, 30 अक्टूबर और एक नवंबर को

लखनऊ (रिपोर्टर)। उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (यूपीएसएसएससी) ने प्रारंभिक अर्हता परीक्षा(पीईटी)-2026 की तिथियों में बदलाव किया है। अब परीक्षा 25 अक्टूबर, 30 अक्टूबर और एक नवंबर को आयोजित की जाएगी। पहले परीक्षा 23, 24 और 25 अक्टूबर को प्रस्तावित थी। परीक्षा केंद्रों की सूची और सहमति पत्र की प्रक्रिया पूरी हो चुकी है।

हरिद्वार-रूड़की विकास प्राधिकरण, हरिद्वार की 86वीं बोर्ड बैठक संपन्न

हरिद्वार (रिपोर्टर)‌। शुक्रवार को अपरान्ह 4 बजे ,हरिद्वार-रूड़की विकास प्राधिकरण, हरिद्वार की 86वीं बोर्ड बैठक आनन्द स्वरूप आयुक्त गढवाल मण्डल पौडी की अध्यक्षता में सम्पन्न हुई। प्राधिकरण बोर्ड बैठक मे प्रस्तुत मदों की समीक्षा की गयी। वित्तीय वर्ष-2026-27 के प्रस्तुत बजट पर आवश्यक दिशा-निर्देश के साथ बजट का अनुमोदन प्रदान किया गया। प्राधिकरण की विभिन्न

कैबिनेट मंत्री मदन कौशिक ने किया उडुपी एक्सप्रेस रेस्टोरेंट शुभारंभ

हरिद्वार (रिपोर्टर)। ज्वालापुर रेलवे फाटक मार्ग स्थित उडुपी एक्सप्रेस रेस्टोरेंट का शुभारंभ कैबिनेट मंत्री मदन कौशिक ने किया। रेस्टोरेंट स्वामी मनोज चौहान ने बुके देकर मंत्री मदन कौशिक का स्वागत किया। इस अवसर पर मंत्री मदन कौशिक ने बधाई देते हुए कहा कि हरिद्वार-ज्वालापुर के निवासियों के लिए उडुपी रेस्टोरेंट में स्वादिष्ट भोजन मिल सकेगा।

युवा कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने किया सिंचाई विभाग कार्यालय पर प्रदर्शन, सिडकुल धनौरी मार्ग की हालत सुधारने की मांग की

हरिद्वार (रिपोर्टर)। क्षतिग्रस्त सिडकुल धनौरी मार्ग हालत सुधारने की मांग को लेकर युवा कांग्रेस के जिला उपाध्यक्ष अबरार अली के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने उत्तराखंड सिंचाई विभाग के अधिशासी अभियंता कार्यालय पर प्रदर्शन किया। कार्यकर्ताओं का आरोप है कि सिडकुल धनौरी मार्ग वर्षों से सिडकुल धनौरी मार्ग क्षतिग्रस्त है। सड़क में बड़े-बड़े गड्ढे हो गए

गुघाल मेले में पवित्र छड़ी की पूजा अर्चना कर श्रद्धालु भक्तों ने लिया आशीर्वाद

हरिद्वार (रिपोर्टर)। श्री पंचायती धड़ा फिराहेडियान के तत्वाधान में ज्वालापुर के पांडेवाला स्थित प्राचीन सिद्ध पीठ गोगा म्हाडी पर आयोजित गुघाल मेले में दूर दराज से आए हजारों श्रद्धालु भक्तों ने पवित्र छड़ी की पूजा अर्चना कर आशीर्वाद लिया। शास्त्रों एवं पंचांगो में गुघाल मेले में त्रयोदशी तिथि पर पवित्र छड़ी की पूजा अर्चना करने

कांग्रेस प्रदेश महासचिव तेलूराम प्रधान ने दी प्रदेश प्रभारी कुमारी शैलजा को जन्म दिन की शुभकामनाएं

हरिद्वार (रिपोर्टर)। कांग्रेस प्रदेश महासचिव तेलूराम प्रधान ने कार्यकर्ताओं के साथ उत्तराखंड प्रभारी हरियाणा के सिरसा से सांसद कुमारी शैलजा से उनके दिल्ली स्थित सरकारी आवास पर भेंट कर उन्हें जन्मदिन की शुभकामनाएं एवं बधाई दी और उत्तम स्वास्थ्य, दीर्घायु की कामना की। इस दौरान तेलूराम प्रधान ने कुमारी शैलजा से प्रदेश की राजनीति पर

Advertisement
Cricket Score
Share Market
Gold Silver Price
Rashifal