एम.जी. पब्लिक स्कूल से पोक्सो एक्ट जिला स्तरीय जागरुकता अभियान का शुभारंभ

Share :

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। एम.जी. पब्लिक स्कूल में उत्तर प्रदेश राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण, लखनऊ के निर्देश पर पोक्सो अधिनियम-2012 के प्रावधानों और कानूनी परिणामों के प्रति किशोरों को जागरूक करने के लिए जिला स्तरीय जागरूकता अभियान का शुभारंभ किया गया। कार्यक्रम में विद्यार्थियों को बच्चों की सुरक्षा, उनके कानूनी अधिकार, संरक्षण तथा कानून के प्रावधानों की जानकारी दी गई। साथ ही सोशल मीडिया के सकारात्मक प्रयोग को लेकर भी जागरूक किया गया। एम.जी. पब्लिक स्कूल के प्रांगण में शुक्रवार को आयोजित कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में प्रभारी जनपद न्यायाधीश एवं जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की अध्यक्ष गरिमा सिंह, एडीजे एवं विशेष न्यायाधीश पोक्सो अधिनियम मनोज कुमार सिद्धू, प्रभारी एसीजेएम न्यायालय संख्या-2 एवं सिविल जज सीनियर डिवीजन जसीम खान, सिविल जज सीनियर डिवीजन एवं जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के सचिव डॉ. सत्येंद्र कुमार चौधरी, जिला बार संघ के अध्यक्ष प्रमोद त्यागी एडवोकेट, महासचिव सुरेंद्र कुमार मलिक एडवोकेट, एम.जी. चैरिटेबल ट्रस्ट के चेयरमैन सतीश चंद गोयल तथा ट्रस्ट उपाध्यक्ष रोहित सिंघल का विद्यालय की प्रधानाचार्या मोनिका गर्ग ने स्वागत एवं अभिनंदन किया।
कार्यक्रम की शुरुआत विद्यालय के छात्र-छात्राओं द्वारा प्रस्तुत नुक्कड़ नाटिका से हुई। नाटिका के माध्यम से सोशल मीडिया के गैर जिम्मेदाराना इस्तेमाल से अनजाने में होने वाले अपराधों के प्रति जागरूक किया गया। विद्यार्थियों ने बताया कि किसी व्यक्ति की तस्वीर उसकी अनुमति के बिना साझा करना भी गंभीर अपराध की श्रेणी में आ सकता है। प्रस्तुति के माध्यम से विद्यार्थियों को सोशल मीडिया का सावधानी और जिम्मेदारी के साथ इस्तेमाल करने का संदेश दिया गया।

मुख्य अतिथि प्रभारी जनपद न्यायाधीश गरिमा सिंह ने विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए कहा कि पोक्सो अधिनियम किशोर बालक और बालिका को समान रूप से संरक्षण और कानूनी अधिकार प्रदान करता है। उन्होंने कहा कि अभियान का उद्देश्य कानून और सजा के बारे में बताकर बच्चों को डराना नहीं, बल्कि किशोरावस्था में सही और गलत के बीच अंतर समझाना है, ताकि अनजाने में की गई छोटी गलती बड़ी कानूनी परेशानी का कारण न बने। उन्होंने विद्यार्थियों से कहा कि शिक्षक, माता-पिता और बड़े यदि किसी बात पर रोक-टोक करते हैं तो उसका उद्देश्य बच्चों का हित होता है। सोशल मीडिया का जिम्मेदारी से प्रयोग करें और किसी भी परेशानी या समस्या को अपने माता-पिता, शिक्षकों अथवा विश्वसनीय बड़ों के साथ साझा करें।
विशेष न्यायाधीश पोक्सो अधिनियम मनोज कुमार सिद्धू ने बताया कि पोक्सो अधिनियम के बढ़ते मामलों के बीच किशोरों को कानून के प्रति जागरूक करने के उद्देश्य से अभियान शुरू किया गया है। यह अभियान 25 सितंबर से दो अक्टूबर, गांधी जयंती तक चलेगा। इसके तहत विभिन्न विद्यालयों में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। उन्होंने विद्यार्थियों को अधिनियम के प्रमुख प्रावधानों और सजा की जानकारी देते हुए सोशल मीडिया के दुरुपयोग, छींटाकशी और छेड़छाड़ जैसी गतिविधियों से दूर रहने के लिए जागरूक किया।
जिला बार संघ के अध्यक्ष प्रमोद त्यागी और महासचिव सुरेंद्र कुमार मलिक ने भी विद्यार्थियों को पोक्सो अधिनियम के तहत प्राप्त अधिकारों और कानून के प्रति जागरूकता के महत्व की जानकारी दी। उन्होंने कहा कि एक गलती बच्चे के जीवन, करियर और चरित्र पर गंभीर प्रभाव डाल सकती है। इसका प्रभाव केवल संबंधित बच्चे तक सीमित नहीं रहता, बल्कि माता-पिता और अभिभावकों को भी परेशानी का सामना करना पड़ता है।
एम.जी. चैरिटेबल ट्रस्ट के चेयरमैन सतीश चंद गोयल ने कहा कि सोशल मीडिया के प्रभावशाली तकनीकी दौर में बच्चों को बेहद सतर्क और सावधान रहने की आवश्यकता है। प्रधानाचार्या मोनिका गर्ग ने कहा कि सोशल मीडिया के दौर में जाने-अनजाने की गई लापरवाही बच्चों को अपराध की ओर ले जा सकती है। किशोरावस्था में विशेष रूप से जागरूक और सतर्क रहने की जरूरत है। उन्होंने विद्यार्थियों से संस्कारों के माध्यम से चरित्र निर्माण करने, जिम्मेदार नागरिक बनने और यातायात सहित सभी नियमों का पालन करने के लिए प्रेरित। उन्होंने अतिथियों को सम्मानित करते हुए सभी का आभार व्यक्त किया। कार्यक्रम में छात्राओं को उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा संचालित मिशन शक्ति अभियान की जानकारी भी दी गई तथा उनके कानूनी अधिकारों और सरकार द्वारा चलाई जा रही विभिन्न महिला हेल्पलाइन, मानव तस्करी, बाल श्रम के संबंध में भी बताया गया। इस दौरान एडीजीसी श्री विक्रांत राठी एडवोकेट, चीफ डिफेंस काउंसिल श्री राजीव त्यागी, एसएचओ सिविल लाइन श्री रघुराज सिंह, थाना एएचटी के उपनिरीक्षक श्री जगत सिंह, पैरा लीगल वालिंटियर श्री गौरव मलिक तथा मिशन शक्ति केंद्र प्रभारी एसआई श्रीमती प्रियंका और उनकी टीम के सदस्य मौजूद रहीं। संचालन शिक्षिका श्रीमती रितु शर्मा ने किया। कार्यक्रम में शिक्षक-शिक्षिकाओं और अन्य सहयोगी कर्मचारियों का सराहनीय योगदान रहा।

पीईटी-2026 की परीक्षा अब 25, 30 अक्टूबर और एक नवंबर को

लखनऊ (रिपोर्टर)। उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (यूपीएसएसएससी) ने प्रारंभिक अर्हता परीक्षा(पीईटी)-2026 की तिथियों में बदलाव किया है। अब परीक्षा 25 अक्टूबर, 30 अक्टूबर और एक नवंबर को आयोजित की जाएगी। पहले परीक्षा 23, 24 और 25 अक्टूबर को प्रस्तावित थी। परीक्षा केंद्रों की सूची और सहमति पत्र की प्रक्रिया पूरी हो चुकी है।

हरिद्वार-रूड़की विकास प्राधिकरण, हरिद्वार की 86वीं बोर्ड बैठक संपन्न

हरिद्वार (रिपोर्टर)‌। शुक्रवार को अपरान्ह 4 बजे ,हरिद्वार-रूड़की विकास प्राधिकरण, हरिद्वार की 86वीं बोर्ड बैठक आनन्द स्वरूप आयुक्त गढवाल मण्डल पौडी की अध्यक्षता में सम्पन्न हुई। प्राधिकरण बोर्ड बैठक मे प्रस्तुत मदों की समीक्षा की गयी। वित्तीय वर्ष-2026-27 के प्रस्तुत बजट पर आवश्यक दिशा-निर्देश के साथ बजट का अनुमोदन प्रदान किया गया। प्राधिकरण की विभिन्न

कैबिनेट मंत्री मदन कौशिक ने किया उडुपी एक्सप्रेस रेस्टोरेंट शुभारंभ

हरिद्वार (रिपोर्टर)। ज्वालापुर रेलवे फाटक मार्ग स्थित उडुपी एक्सप्रेस रेस्टोरेंट का शुभारंभ कैबिनेट मंत्री मदन कौशिक ने किया। रेस्टोरेंट स्वामी मनोज चौहान ने बुके देकर मंत्री मदन कौशिक का स्वागत किया। इस अवसर पर मंत्री मदन कौशिक ने बधाई देते हुए कहा कि हरिद्वार-ज्वालापुर के निवासियों के लिए उडुपी रेस्टोरेंट में स्वादिष्ट भोजन मिल सकेगा।

युवा कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने किया सिंचाई विभाग कार्यालय पर प्रदर्शन, सिडकुल धनौरी मार्ग की हालत सुधारने की मांग की

हरिद्वार (रिपोर्टर)। क्षतिग्रस्त सिडकुल धनौरी मार्ग हालत सुधारने की मांग को लेकर युवा कांग्रेस के जिला उपाध्यक्ष अबरार अली के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने उत्तराखंड सिंचाई विभाग के अधिशासी अभियंता कार्यालय पर प्रदर्शन किया। कार्यकर्ताओं का आरोप है कि सिडकुल धनौरी मार्ग वर्षों से सिडकुल धनौरी मार्ग क्षतिग्रस्त है। सड़क में बड़े-बड़े गड्ढे हो गए

गुघाल मेले में पवित्र छड़ी की पूजा अर्चना कर श्रद्धालु भक्तों ने लिया आशीर्वाद

हरिद्वार (रिपोर्टर)। श्री पंचायती धड़ा फिराहेडियान के तत्वाधान में ज्वालापुर के पांडेवाला स्थित प्राचीन सिद्ध पीठ गोगा म्हाडी पर आयोजित गुघाल मेले में दूर दराज से आए हजारों श्रद्धालु भक्तों ने पवित्र छड़ी की पूजा अर्चना कर आशीर्वाद लिया। शास्त्रों एवं पंचांगो में गुघाल मेले में त्रयोदशी तिथि पर पवित्र छड़ी की पूजा अर्चना करने

कांग्रेस प्रदेश महासचिव तेलूराम प्रधान ने दी प्रदेश प्रभारी कुमारी शैलजा को जन्म दिन की शुभकामनाएं

हरिद्वार (रिपोर्टर)। कांग्रेस प्रदेश महासचिव तेलूराम प्रधान ने कार्यकर्ताओं के साथ उत्तराखंड प्रभारी हरियाणा के सिरसा से सांसद कुमारी शैलजा से उनके दिल्ली स्थित सरकारी आवास पर भेंट कर उन्हें जन्मदिन की शुभकामनाएं एवं बधाई दी और उत्तम स्वास्थ्य, दीर्घायु की कामना की। इस दौरान तेलूराम प्रधान ने कुमारी शैलजा से प्रदेश की राजनीति पर

Advertisement
Cricket Score
Share Market
Gold Silver Price
Rashifal