मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। जिलाधिकारी उमेश मिश्रा की अध्यक्षता में विकास भवन सभागार में आहुत व्यापार बंधू की बैठक में उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार मण्डल मुजफ्फरनगर के महानगर अध्यक्ष अजय कुमार सिंघल ने टाउन हॉल एवम् महावीर चौक बिजली बार बार भागने की समस्या को प्रमुखता से उठाया गया, साथ ही झांसी रानी चौक, झांसी रानी के पीछे तथा मोलाहेड़ी मार्केट के सामने स्थित, भगत सिंह रोड़ हनुमान चौक पर मूत्रालयों के बेहतर रख रखाव करने के लिए ध्यान आकृष्ट किया गया। बैठक में उपस्थित व्यापारियों ने बन्द हो चुकी फर्मों के रजिस्ट्रेशन बन्द करने, झांसी रानी पार्क के सौंदर्यीकरण करने, रिफ्लेक्टर अच्छी क्वालिटी के उचित व्यवस्था के साथ लगाने की माँग की। मुख्य विकास अधिकारी कमल किशोर कंडारकर ने सभी बिन्दुओं को ध्यान पूर्वक सुनकर उनके उचित और गुणवत्ता पूर्ण समाधान के निर्देश दिए। बैठक का संचालन उपायुक्त राज्य व्यापार कर शोभित श्रीवास्तव द्वारा किया गया। बैठक में मुख्य रूप से अजय कुमार सिंघल महानगर अध्यक्ष उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार मण्डल, अलका शर्मा, अंजू शर्मा, सुरेश संगल, संजय मित्तल, श्याम सिंह सैनी, संजय मिश्रा, कृष्ण गोपाल, शलभ गुप्ता, राज कुमार कालरा, अधिशासी अधिकारी पवन कुमार आदि उपस्थित रहे।

कुंभ मेले में पटियाला से हरिद्वार लाकर स्थापित की जाएगी निर्मल अखाड़े की धर्मध्वजा-श्रीमहंत रविंद्रपुरी
हरिद्वार (रिपोर्टर)। अखिल भारतीय अखाड़ा परिषद एवं मनसा देवी मंदिर ट्रस्ट केे अध्यक्ष श्रीमहंत डा.रविंद्रपुरी महाराज ने कहा कि अगले वर्ष हरिद्वार में आयोजित किए जा रहे कुंभ मेले में श्री पंचायती अखाड़ा निर्मल के संत महंत पटियाला से धर्मध्वजा लेकर हरिद्वार पहुंचेंगे और अपनी छावनी में धर्मध्वजा की स्थापना करेंगे। पटियाला स्थित श्री पंचायती






