हरिद्वार (रिपोर्टर)। अखिल भारतीय अखाड़ा परिषद एवं मनसा देवी मंदिर ट्रस्ट केे अध्यक्ष श्रीमहंत डा.रविंद्रपुरी महाराज ने कहा कि अगले वर्ष हरिद्वार में आयोजित किए जा रहे कुंभ मेले में श्री पंचायती अखाड़ा निर्मल के संत महंत पटियाला से धर्मध्वजा लेकर हरिद्वार पहुंचेंगे और अपनी छावनी में धर्मध्वजा की स्थापना करेंगे। पटियाला स्थित श्री पंचायती निर्मल अखाड़ा गुरूद्वारे में धर्मध्वजा स्थापना दिवस कार्यक्रम में शामिल होकर लौटे अखाड़ा परिषद अध्यक्ष श्रीमहंत डा.रविंद्रपुरी महाराज ने बताया कि कार्यक्रम के दौरान आयोजित संत सम्मेलन में श्रीमहंत रेशम सिंह ने जानकारी दी कि 7 अगस्त 1862 को सर्वप्रथम श्री पंचायती अखाड़ा निर्मल डेरा धर्मध्वजा पटियाला में अखाड़े की धर्मध्वजा स्थापित की गयी थी। श्रीमहंत डा.रविंद्रपुरी महाराज ने सभी सम्मानित तेरह अखाड़ों के संतों का समर्थन उनके साथ है। सभी अखाड़ों के सहयोग और समर्थन से हरिद्वार, नासिक और उज्जैन कुंभ मेले को भव्य और दिव्य स्वरूप में संपन्न कराया जाएगा। उन्होंने बताया कि पटियाला में आयोजित निर्मल अखाड़े के कार्यक्रम में हरिद्वार से महामंडलेश्वर स्वामी वेदमूर्ति, महामंडलेश्वर स्वामी ललितानंद गिरी, महामंडलेश्वर स्वामी अनंतानंद गिरी, महामंडलेश्वर सत्यश्रेयानंद गिरी, महामंडलेश्वर स्वामी प्रबोधानंद गिरी, महामंडलेश्वर मोहनानंद गिरी, महंत प्रज्ञान मुनि, महंत मोहन सिंह, संत जगजीत सिंह तथा श्री पंचायती अखाड़ा नया उदासीन के श्रीमहंत भगवान दास, सचिव महंत गणेश दास, महंत बेअंत सिंह सहित बड़ी संख्या में संत महंत शामिल हुए। श्री पंचायती अखाड़ा निर्मल के श्रीमहंत रेशम सिंह, महंत जगतार सिंह, महंत जगजीत सिंह, बाबा कश्मीरा सिंह, महंत हाकम सिंह, महंत मोहन सिंह, महंत निर्मल सिंह, महंत अमरीक सिंह, बाबा प्रेम सिंह, महंत कमलजीत सिंह, महंत कश्मीर सिंह, महंत चमकौर सिंह ने सभी संतों का स्वागत किया।

व्यापार बंधु की बैठक में नगर क्षेत्र की विभिन्न समस्याओं को लेकर मंथन
मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। जिलाधिकारी उमेश मिश्रा की अध्यक्षता में विकास भवन सभागार में आहुत व्यापार बंधू की बैठक में उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार मण्डल मुजफ्फरनगर के महानगर अध्यक्ष अजय कुमार सिंघल ने टाउन हॉल एवम् महावीर चौक बिजली बार बार भागने की समस्या को प्रमुखता से उठाया गया, साथ ही झांसी रानी चौक, झांसी रानी के






