25वीं हरियाणा स्टेट कराटे चैंपियनशिप में *सिहान राजेश कौशिक रैफरी एवं जज नियुक्त

Share :

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। हरियाणा के कुरुक्षेत्र में 25 से 27 सितंबर 2026 तक आयोजित होने वाली 25वीं हरियाणा स्टेट कराटे चैंपियनशिप में मुजफ्फरनगर के सिहान राजेश कौशिक को रैफरी एवं जज के रूप में टेक्निकल ऑफिशियल की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपी गई है। प्रतियोगिता का आयोजन हरियाणा स्पोर्ट्स कराटे एसोसिएशन द्वारा किया जा रहा है, जो हरियाणा ओलंपिक एसोसिएशन से मान्यता प्राप्त है।
सिहान राजेश कौशिक डिस्ट्रिक्ट स्पोर्ट्स कराटे एसोसिएशन ऑफ मुजफ्फरनगर के जनरल सेक्रेटरी हैं। एसोसिएशन डिस्ट्रिक्ट ओलंपिक एसोसिएशन एवं उत्तर प्रदेश स्पोर्ट्स कराटे एसोसिएशन से संबद्ध है। सिहान राजेश कौशिक कराटे एसोसिएशन ऑफ इंडिया से मान्यता प्राप्त ए ग्रेड नेशनल रैफरी एवं जज हैं। उन्हें इससे पहले भी ऑल इंडिया यूनिवर्सिटी कराटे चैंपियनशिप तथा ऑल इंडिया पुलिस क्लस्टर गेम्स सहित विभिन्न राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिताओं में टेक्निकल ऑफिशियल की जिम्मेदारी मिल चुकी है। खिलाड़ियों ने जीते हैं गोल्ड और सिल्वर मेडल
सिहान राजेश कौशिक ने बताया कि उनके मार्गदर्शन एवं प्रशिक्षण में तैयार किए गए खिलाड़ियों ने जिला, राज्य और राष्ट्रीय स्तर की विभिन्न कराटे प्रतियोगिताओं में गोल्ड एवं सिल्वर मेडल हासिल कर मुजफ्फरनगर का नाम रोशन किया है। कुरुक्षेत्र में आयोजित होने वाली राज्य स्तरीय चैंपियनशिप में टेक्निकल ऑफिशियल की जिम्मेदारी मिलना जिले के कराटे खेल के लिए भी महत्वपूर्ण उपलब्धि माना जा रहा है।
सिहान राजेश कौशिक ने कहा कि कराटे केवल खेल नहीं, बल्कि युवाओं के लिए बेहतर करियर का माध्यम भी बन सकता है। उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों को भारतीय सेना, पुलिस, रेलवे, इनकम टैक्स विभाग सहित विभिन्न क्षेत्रों में खेल कोटे के माध्यम से रोजगार के अवसर मिल सकते हैं। उन्होंने युवाओं से आह्वान किया कि खेल में सफलता के लिए केवल प्रदर्शन ही नहीं, बल्कि सही प्रशिक्षण, अनुशासन, निरंतर अभ्यास और उचित मार्गदर्शन भी बेहद जरूरी है। युवाओं को खेल को अपनी दिनचर्या का हिस्सा बनाकर मेहनत और लगन के साथ आगे बढ़ना चाहिए।

विधायक तिलकराज बेहड़ के साथ मारपीट के विरोध में कांग्रेस कार्यकर्ताओ ंने किया प्रदर्शन

हरिद्वार (रिपोर्टर)। बाजपुर में वरिष्ठ कांग्रेसी नेता एवं किच्छा विधायक तिलक राज बेहड के साथ हुई मारपीट एवं अभद्रता किए जाने के विरोध में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने शिवालिक नगर ब्लॉक अध्यक्ष मोहन सिंह राणा के संयोजन शिवालिक नगर चौक पर प्रदर्शन किया और सरकार का पुतला दहन किया। प्रदर्शन के दौरान वरिष्ठ कांग्रेस नेता पूर्व

शहर में ठप हुई पेयजलापूर्ति, कई क्षेत्रों में पानी न आने से हा-हाकार

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। पालिका क्षेत्र में पेयजल व्यवस्था की जिम्मेदारी संभालने वाली नगरपालिका के जलकल विभाग की कार्यप्रणाली पर एक बार फिर सवाल खड़े हो गए हैं। नए और पुराने ठेकेदारों के बीच चल रही खींचतान का खामियाजा शहर की जनता को भुगतना पड़ा और ट्यूबवेलों की स्वचालित संचालन व्यवस्था ठप हो जाने से करीब 24

पर्यावरण संरक्षण के उद्देश्य से SVM डिग्री कॉलेज में यज्ञ का आयोजन

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। SVM Degree College of Yoga and Health Sciences में योग विभाग द्वारा पर्यावरण संरक्षण के उद्देश्य से यज्ञ का आयोजन किया गया। यह कार्यक्रम प्राचार्य महोदय के अनुमोदन एवं आशीर्वाद से तथा योग विभाग की विभागाध्यक्ष डॉ. प्रियांशी कौशिक के निरीक्षण में सफलतापूर्वक संपन्न हुआ। कार्यक्रम को सफल बनाने में असिस्टेंट प्रोफेसर श्री

खतौली क्षेत्र में गरज एमडीए का महाबली, मचा हड़कंप

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। मुजफ्फरनगर विकास प्राधिकरण के विकास क्षेत्र खतौली में मंडलायुक्त सहारनपुर मण्डल सहारनपुर की प्रेरणा से एवं उपाध्यक्ष प्रणता ऐश्वर्या के आदेशों के अनुपालन में आज अवैध भू-स्वामी/प्लॉटिगकर्ता नवीन प्रधान व भीम, द्वारा स्थल- राजेश फार्म हाउस के पीछे, मीरापुर रोड ग्राम गंगधाडी, खतौली जिला मुजफ्फरनगर में लगभग 10 बीघा, आलोक गोयल, इमरान प्रधान

एसडी कॉलेज ने अंतर-महाविद्यालयीय शतरंज टूर्नामेंट में प्रथम स्थान किया प्राप्त

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। एस.डी. कॉलेज की शतरंज टीम ने अंतर-महाविद्यालयीय शतरंज टूर्नामेंट में शानदार प्रदर्शन करते हुए प्रथम स्थान प्राप्त कर महाविद्यालय का नाम गौरवान्वित किया। टीम के खिलाड़ियों ने पूरे टूर्नामेंट में उत्कृष्ट खेल कौशल, रणनीति, अनुशासन एवं खेल भावना का परिचय दिया। इस शानदार उपलब्धि पर प्रो. डॉ. सुधीर कुमार पुंडीर, प्राचार्य, एस.डी. कॉलेज

सनातन धर्म महाविद्यालय में राष्ट्रीय सेवा योजना मनाया गया स्थापना दिवस

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। सनातन धर्म महाविद्यालय मुजफ्फरनगर में राष्ट्रीय सेवा योजना (NSS) स्थापना दिवस उत्साह एवं गरिमापूर्ण वातावरण में मनाया गया। कार्यक्रम का आयोजन महाविद्यालय के प्राचार्य प्रोफेसर सुधीर कुमार पुंडीर के दिशा-निर्देशन में किया गया। कार्यक्रम का संचालन राष्ट्रीय सेवा योजना (NSS) अधिकारी डॉ. प्रीतम सिंह द्वारा किया गया। उन्होंने विद्यार्थियों को राष्ट्रीय सेवा योजना

Advertisement
Cricket Score
Share Market
Gold Silver Price
Rashifal