एसडी कॉलेज ने अंतर-महाविद्यालयीय शतरंज टूर्नामेंट में प्रथम स्थान किया प्राप्त

Share :

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। एस.डी. कॉलेज की शतरंज टीम ने अंतर-महाविद्यालयीय शतरंज टूर्नामेंट में शानदार प्रदर्शन करते हुए प्रथम स्थान प्राप्त कर महाविद्यालय का नाम गौरवान्वित किया। टीम के खिलाड़ियों ने पूरे टूर्नामेंट में उत्कृष्ट खेल कौशल, रणनीति, अनुशासन एवं खेल भावना का परिचय दिया।
इस शानदार उपलब्धि पर प्रो. डॉ. सुधीर कुमार पुंडीर, प्राचार्य, एस.डी. कॉलेज एवं चेयरमैन, स्पोर्ट्स काउंसिलिंग ने सभी खिलाड़ियों को हार्दिक बधाई दी। उन्होंने कहा कि खिलाड़ियों की यह उपलब्धि महाविद्यालय के लिए अत्यंत गौरव का विषय है। उन्होंने खिलाड़ियों की मेहनत और प्रतिभा की सराहना करते हुए कहा कि वे भविष्य में भी इसी प्रकार उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए महाविद्यालय का नाम रोशन करें।
प्राचार्य ने टीम मैनेजर एवं शारीरिक शिक्षा विभाग के सभी शिक्षकों को भी इस सफलता के लिए बधाई दी।
इस अवसर पर डॉ. अंशुल शर्मा, डॉ. नितिन, डॉ. संदीप, डॉ. नागेन्द्र, टीम मैनेजर डॉ. करमजीत कौर, डॉ. चंदमनी एवं डॉ. परणव सहित महाविद्यालय के अन्य शिक्षक एवं कर्मचारी उपस्थित रहे और खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन किया।
महाविद्यालय परिवार ने पूरी शतरंज टीम को इस शानदार उपलब्धि के लिए शुभकामनाएँ दीं तथा भविष्य में भी इसी प्रकार उत्कृष्ट प्रदर्शन की कामना की।

25वीं हरियाणा स्टेट कराटे चैंपियनशिप में *सिहान राजेश कौशिक रैफरी एवं जज नियुक्त

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। हरियाणा के कुरुक्षेत्र में 25 से 27 सितंबर 2026 तक आयोजित होने वाली 25वीं हरियाणा स्टेट कराटे चैंपियनशिप में मुजफ्फरनगर के सिहान राजेश कौशिक को रैफरी एवं जज के रूप में टेक्निकल ऑफिशियल की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपी गई है। प्रतियोगिता का आयोजन हरियाणा स्पोर्ट्स कराटे एसोसिएशन द्वारा किया जा रहा है, जो हरियाणा

शहर में ठप हुई पेयजलापूर्ति, कई क्षेत्रों में पानी न आने से हा-हाकार

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। पालिका क्षेत्र में पेयजल व्यवस्था की जिम्मेदारी संभालने वाली नगरपालिका के जलकल विभाग की कार्यप्रणाली पर एक बार फिर सवाल खड़े हो गए हैं। नए और पुराने ठेकेदारों के बीच चल रही खींचतान का खामियाजा शहर की जनता को भुगतना पड़ा और ट्यूबवेलों की स्वचालित संचालन व्यवस्था ठप हो जाने से करीब 24

पर्यावरण संरक्षण के उद्देश्य से SVM डिग्री कॉलेज में यज्ञ का आयोजन

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। SVM Degree College of Yoga and Health Sciences में योग विभाग द्वारा पर्यावरण संरक्षण के उद्देश्य से यज्ञ का आयोजन किया गया। यह कार्यक्रम प्राचार्य महोदय के अनुमोदन एवं आशीर्वाद से तथा योग विभाग की विभागाध्यक्ष डॉ. प्रियांशी कौशिक के निरीक्षण में सफलतापूर्वक संपन्न हुआ। कार्यक्रम को सफल बनाने में असिस्टेंट प्रोफेसर श्री

खतौली क्षेत्र में गरज एमडीए का महाबली, मचा हड़कंप

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। मुजफ्फरनगर विकास प्राधिकरण के विकास क्षेत्र खतौली में मंडलायुक्त सहारनपुर मण्डल सहारनपुर की प्रेरणा से एवं उपाध्यक्ष प्रणता ऐश्वर्या के आदेशों के अनुपालन में आज अवैध भू-स्वामी/प्लॉटिगकर्ता नवीन प्रधान व भीम, द्वारा स्थल- राजेश फार्म हाउस के पीछे, मीरापुर रोड ग्राम गंगधाडी, खतौली जिला मुजफ्फरनगर में लगभग 10 बीघा, आलोक गोयल, इमरान प्रधान

सनातन धर्म महाविद्यालय में राष्ट्रीय सेवा योजना मनाया गया स्थापना दिवस

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। सनातन धर्म महाविद्यालय मुजफ्फरनगर में राष्ट्रीय सेवा योजना (NSS) स्थापना दिवस उत्साह एवं गरिमापूर्ण वातावरण में मनाया गया। कार्यक्रम का आयोजन महाविद्यालय के प्राचार्य प्रोफेसर सुधीर कुमार पुंडीर के दिशा-निर्देशन में किया गया। कार्यक्रम का संचालन राष्ट्रीय सेवा योजना (NSS) अधिकारी डॉ. प्रीतम सिंह द्वारा किया गया। उन्होंने विद्यार्थियों को राष्ट्रीय सेवा योजना

एमजी पब्लिक स्कूल के बच्चों ने एडवेंचर टूर का उठाया भरपूर आनंद

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। एम.जी. पब्लिक स्कूल के कक्षा तीन से आठ तक के विद्यार्थियों के लिए गुरुवार का दिन रोमांच, उत्साह और नई सीख से भरा रहा। विद्यालय की ओर से विद्यार्थियों के लिए नोएडा स्थित ई.ओ.डी. एडवेंचर पार्क में रोमांचक यात्रा कार्यक्रम का आयोजन किया गया। यात्रा के दौरान बच्चों ने विभिन्न साहसिक गतिविधियों में

Advertisement
Cricket Score
Share Market
Gold Silver Price
Rashifal