मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। जन्माष्टमी के दिन छपार क्षेत्र के गांव में राधा की वेशभूषा में सजी बालिका के साथ हुई घटना के बाद संयुक्त वैश्य अग्रवाल महासभा, जनपद मुजफ्फरनगर का प्रतिनिधिमंडल पीड़ित परिवार से मिलने गांव पहुंचा। प्रतिनिधिमंडल ने परिवार से मुलाकात कर घटना की जानकारी ली और उन्हें हरसंभव सहयोग का भरोसा दिलाया।
महासभा के पदाधिकारियों ने परिवार से उनकी वर्तमान परिस्थितियों और आवश्यकताओं के संबंध में जानकारी ली। पीड़ित परिवार की ओर से नौकरी की आवश्यकता बताए जाने पर महासभा के अध्यक्ष संजय मित्तल ने दो लोगों को तत्काल नौकरी दिलाने का आश्वासन दिया। उन्होंने कहा कि यदि परिवार के सदस्य नौकरी करना चाहते हैं तो वे मुजफ्फरनगर आ सकते हैं, जहां उन्हें रोजगार उपलब्ध कराने का प्रयास किया जाएगा।
प्रतिनिधिमंडल की ओर से पीड़ित परिवार को 61 हजार रुपये की आर्थिक सहायता भी प्रदान की गई। इसके साथ ही परिवार से पुलिस द्वारा की जा रही कार्रवाई की जानकारी ली गई। परिजनों ने पुलिस की ओर से मिल रहे सहयोग पर संतोष व्यक्त किया।
महासभा के प्रतिनिधियों ने कहा कि पीड़ित परिवार की सहायता के लिए संगठन आगे भी प्रयास करता रहेगा। प्रतिनिधिमंडल ने यह भी आश्वासन दिया कि महासभा शीघ्र ही मुख्यमंत्री से मुलाकात कर पीड़ित परिवार के लिए मकान तथा 25 लाख रुपये की आर्थिक सहायता उपलब्ध कराने की मांग करेगी। गांव से लौटते समय प्रतिनिधिमंडल ने छपार चौकी पहुंचकर चौकी प्रभारी मोहित कुमार से भी प्रकरण की विवेचना एवं अब तक की कार्रवाई की जानकारी ली। पुलिस की ओर से की जा रही कार्रवाई के संबंध में प्रतिनिधिमंडल ने संतोष व्यक्त किया।
प्रतिनिधिमंडल में महासभा के संरक्षक अशोक कंसल, सुनील सिंघल, सुरेंद्र अग्रवाल, अध्यक्ष संजय मित्तल, महामंत्री दिनेश बंसल, कोषाध्यक्ष विश्वदीप बिट्टू, उपाध्यक्ष श्रवण कुमार, उपाध्यक्ष राहुल गोयल, विपिन गोयल, रजत गोयल, अमरीश गोयल, शरद गोयल, अतुल जैन, विभु आदि शामिल रहे।

मुजफ्फरनगर में 10 साल पुराने डीजल और 15 साल पुराने पेट्रोल वाहनों पर कार्रवाई की तैयारी
मुजफ्फरनगर। जनपद मुजफ्फरनगर के वाहन स्वामियों को पुराने वाहनों के संचालन को लेकर परिवहन विभाग ने महत्वपूर्ण सूचना जारी की है। विभाग के अनुसार एनसीआर क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले जनपद मुजफ्फरनगर में 10 वर्ष की आयु पूरी कर चुके डीजल चालित तथा 15 वर्ष की आयु पूरी कर चुके पेट्रोल चालित वाहनों का संचालन






