मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। पश्चिमी जोन कांग्रेस के वरिष्ठ नेता एवं किसान चिंतक कमल मित्तल के प्रयास से वरिष्ठ पत्रकार रहे रणवीर सैनी एवं राधेश पप्पू हुए कांग्रेस मे शामिल हो गए हैं। उपरोक्त नेताओं ने कांग्रेस मुख्यालय 24अकबर रोड में आयोजित कार्यक्रम के दौरान कांग्रेस की सदस्यता ग्रहण की। अखिल भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस कमेटी के सचिव एवं पश्चिमी जोन प्रभारी संजीव आर्य ने उन्हें पार्टी की सदस्यता दिलाई।
रणवीर सैनी का मुजफ्फरनगर, शामली जनपद की पत्रकारिता में लंबे समय तक सक्रिय जुड़ाव रहा है। वे दैनिक हिंदुस्तान, मेरठ एवं दैनिक अमर उजाला सहित कई अखबारों में जनपद मुजफ्फरनगर के सह जिला प्रभारी व ब्यूरो चीफ की जिम्मेदारी निभा चुके हैं। पत्रकारिता के दौरान उन्होंने जिले से जुड़े स्थानीय मुद्दों, जनसमस्याओं और विभिन्न सामाजिक विषयों को प्रमुखता से उठाया। पत्रकारिता के क्षेत्र में अपने अनुभव और जनसंपर्क के लिए पहचान रखने वाले रणवीर सैनी ने अब कांग्रेस की सदस्यता ग्रहण कर सक्रिय राजनीति में कदम रखा है। कांग्रेस नेताओं का कहना है कि उनके पत्रकारिता अनुभव और क्षेत्र में संपर्क से संगठन को लाभ मिलेगा।
राधेश पप्पू लंबे समय से सामाजिक गतिविधियों से जुड़े रहे हैं और अंबेडकर युवा मंच के प्रदेश अध्यक्ष के रूप में युवाओं एवं सामाजिक सरोकारों से जुड़े मुद्दों को उठाते रहे हैं। सामाजिक क्षेत्र में उनकी सक्रियता के चलते विभिन्न वर्गों के लोगों के बीच उनकी पहचान बनी है।
कांग्रेस में शामिल होने के अवसर पर राधेश पप्पू ने कहा कि वह सामाजिक सरोकारों से जुड़े मुद्दों को लगातार उठाते रहे हैं और अब कांग्रेस संगठन के माध्यम से जनहित से जुड़े विषयों को मजबूती के साथ उठाने का प्रयास करेंगे। उन्होंने कहा कि समाज के कमजोर, वंचित और जरूरतमंद वर्गों की आवाज को मंच उपलब्ध कराना उनकी प्राथमिकताओं में रहा है।
राधेश पप्पू की पहचान सामाजिक गतिविधियों में सक्रिय रहने वाले लोगों में रही है। अंबेडकर युवा मंच के प्रदेश अध्यक्ष के रूप में उन्होंने संगठन के माध्यम से सामाजिक जागरूकता, युवाओं की भागीदारी और सामाजिक अधिकारों से जुड़े विषयों पर सक्रिय भूमिका निभाई है।
उनके कांग्रेस में शामिल होने को पार्टी के लिए स्थानीय स्तर पर महत्वपूर्ण माना जा रहा है। कांग्रेस के पश्चिमी जोन प्रभारी संजीव आर्य ने कहा कि राधेश पप्पू जैसे सामाजिक रूप से सक्रिय लोगों के पार्टी से जुड़ने से संगठन को जमीनी स्तर पर मजबूती मिलेगी। उन्होंने उम्मीद जताई कि राधेश पप्पू अपने सामाजिक अनुभव और जनसंपर्क के माध्यम से मुजफ्फरनगर और शामली जनपद में कांग्रेस के संगठन को मजबूत करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे।
सामाजिक सरोकारों को राजनीतिक मंच से उठाने का संकल्प
कांग्रेस में शामिल होने के बाद राधेश पप्पू ने संकेत दिया कि सामाजिक मुद्दों से उनका जुड़ाव आगे भी जारी रहेगा। उनका कहना है कि समाज के बीच रहकर लोगों की समस्याओं को समझना और उनकी आवाज को उचित मंच तक पहुंचाना उनकी प्राथमिकता रही है। इस दौरान कांग्रेस के पश्चिमी जोन के वरिष्ठ नेता एवं किसान चिंतक कमल मित्तल समेत अन्य कांग्रेसजन मौजूद रहे। कांग्रेस नेताओं ने राधेश पप्पू व रणवीर सैनी का स्वागत करते हुए उनके अनुभव और सामाजिक सक्रियता को संगठन के लिए उपयोगी बताया।

भाजपा मंडल अध्यक्ष एवं शक्ति केंद्र संयोजकों का भाजपा जिला मंत्री ममता अग्रवाल ने किया स्वागत
मुज़फ्फरनगर (रिपोर्टर)। भारतीय जनता पार्टी के चारों मंडल अध्यक्ष एवं शक्ति केंद्र संयोजक सुभारती में आयोजित बैठक में भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन जी के साथ बैठक में प्रतिभाग करने के पश्चात वापस लौटते समय मूलचंद रिसॉर्ट पहुंचे। इस अवसर पर भारतीय जनता पार्टी की जिला मंत्री ममता अग्रवाल ने सभी पदाधिकारियों का स्वागत






