हरिद्वार (रिपोर्टर)। लॉरेंस विश्नोई के नाम पर वरिष्ठ जेल अधीक्षक को धमकी देने के आरोपी को थाना सिडकुल पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी के कब्जे से 315 बोर का देशी तमंचा, कारतूस व मोबाइल फोन बरामद किया गया है। आरोपी ने जेल में बंद पत्नी से मुलाकात में रोक टोक से नाराज होकर वरिष्ठ जेल अधीक्षक मनोज आर्य को फोन पर मैसेज कर अभद्र भाषा का प्रयोग करते हुए जान से मारने की धमकी दी थी। आरोपी जेल अधीक्षक को डराने के इरादे से तमंचा लेकर हरिद्वार पहुंचा था। एसएसपी नवनीत सिंह ने बताया कि 11 सितम्बर को वरिष्ठ जेल अधीक्षक मनोज कुमार आर्य ने मोबाइल फोन पर धमकी भरे एवं अभद्र मैसेज भेजकर जान से मारने की धमकी देने के संबंध में मुकद्मा दर्ज कराया था। मुकद्मा दर्ज करने के बाद आरोपी की तलाश के लिए गठित पुलिस टीम ने सोमवार को थाना सिडकुल क्षेत्रान्तर्गत सूर्य नगर के पास चेकिंग के दौरान आरोपी हिमांशु चोढा पुत्र श्याम लाल चोढा निवासी बी-01/1081 सत्संग रोड सिविल लाइन भारत नगर चौक, लुधियाना पंजाबहाल निवासी गली नंबर 6 आईडीपीएल जनपद देहरादून को गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ में उसने बताया कि उसकी पत्नी शीला जिला कारागार में बंद है। जेल में पत्नी से मुलाकात के दौरान जेल स्टाफ द्वारा उससे अधिक पूछताछ किए जाने से वह नाराज था। आरोपी के अनुसार उसकी पत्नी ने उसे जेल अधीक्षक को लॉरेंस बिश्नोई के नाम से धमकी देने की बात कही तथा जेल अधीक्षक का मोबाइल नंबर भी उपलब्ध कराया। इसके बाद आरोपी ने लुधियाना जाकर अपने आधार कार्ड से लिए गए नए मोबाइल नंबर से जेल अधीक्षक के मोबाइल पर धमकी भरे मैसेज भेजे। सोशल मीडिया के माध्यम से अपने विरुद्ध मुकदमा दर्ज होने की जानकारी होने पर वह जेल अधीक्षक को डराने के उद्देश्य से वह तमंचा और कारतूस लेकर लुधियाना से हरिद्वार आया था।

आयुर्वेद जनजागरूकता कार्यक्रम के अंतर्गत “आयुर्वेद को जानो” विषय पर क्विज प्रतियोगिता का आयोजन
मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। जिलाधिकारी उमेश मिश्रा एवं मुख्य विकास अधिकारी कण्डारकर कमल किशोर देशभूषण के निर्देशन तथा क्षेत्रीय आयुर्वेदिक एवं यूनानी अधिकारी डॉ इसम पाल के मार्गदर्शन में समिति सदस्य डॉ राजीव कुमार द्वारा “11वें राष्ट्रीय आयुर्वेद दिवस” के उपलक्ष्य में जन जागरूकता अभियान के अंतर्गत स्वामी कल्याण देव कन्या इंटर कॉलेज काकड़ा में भारत की






