मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। ग्राम चाौपालों में सेवा संकल्प अभियान के अन्तर्गत ग्राम पंचायत लकडसन्धा व ग्राम पंचायत सैद नंगला में पीएम सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना व अन्य विभागीय योजनाओं का प्रचार-प्रसार किया गया। वैण्डर्स मैसर्स तान्या इंटरप्राईजेज द्वारा प्रचार वाहन के द्वारा ग्राम में प्रचार-प्रसार किया गया। इस अवसर पर सचिव लकडसन्धा, एडीओ पंचायत चरथावल सचिव सैदनंगला, ग्राम प्रधान, तान्या इंटरप्राईजेज के प्रतिनिधि व स्टाॅफ ग्राम के सम्मानित सदस्यों व परियोजना प्रभारी यूपीनेडा, मुजफ्फरनगर चाौपाल सेवा संकल्प अभियान में भाग लिया। परियोजना प्रभारी द्वारा पीएम सूर्य घर व अन्य विभागीय योजनाओं के बारे में ग्रामवासियों को जानकारी दी गई तथा पूर्व में स्थापित सोलर संयंत्रों की शिकायतों का निस्तारण कराया गया।

आयुर्वेद जनजागरूकता कार्यक्रम के अंतर्गत “आयुर्वेद को जानो” विषय पर क्विज प्रतियोगिता का आयोजन
मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। जिलाधिकारी उमेश मिश्रा एवं मुख्य विकास अधिकारी कण्डारकर कमल किशोर देशभूषण के निर्देशन तथा क्षेत्रीय आयुर्वेदिक एवं यूनानी अधिकारी डॉ इसम पाल के मार्गदर्शन में समिति सदस्य डॉ राजीव कुमार द्वारा “11वें राष्ट्रीय आयुर्वेद दिवस” के उपलक्ष्य में जन जागरूकता अभियान के अंतर्गत स्वामी कल्याण देव कन्या इंटर कॉलेज काकड़ा में भारत की






