जिला महिला चिकित्सालय में मनाया स्वच्छता पखवाड़ा

Share :

मुजफ्फरनगर। जिला महिला अस्पताल में बुधवार को स्वच्छता पखवाड़े के अंतर्गत स्वच्छता जनजागरण रैली एवं गोष्ठी का आयोजन किया गया। इस दौरान सीएमएस डॉ. आभा आत्रेय ने रैली में शामिल हुए स्कूली बच्चों, चिकित्सकों व स्टाफ के लोगों को स्वच्छता के प्रति जागरुक किया। वहीं नुक्कड़ नाटक के माध्यम से भी स्वच्छता को लेकर लोगों को प्रेरक संदेश देने का काम किया।
जिला महिला चिकित्सालय परिसर में बुधवार को आयोजित स्वच्छता पखवाड़ा के अन्तर्गत स्वच्छता रैली और गोष्ठी कार्यक्रम आयोजित किया गया। सीएमएस डॉ. आभा आत्रेय ने बताया कि स्कूली बच्चों और ट्रेनी एएनएम के साथ ही स्टाफ के अन्य लोगों के उत्साह ओर समर्पण के साथ प्रतिभाग किया। गोष्ठी के दौरान विभिन्न प्रकार से विचार व्यक्त करते हुए स्कूली बच्चों के साथ स्टाफ के लोगों को स्वच्छता के प्रति जागरूक किया गया। इस दौरान स्कूली बच्चों व अस्पताल के चिकित्सकों तथा स्टाफ को स्वच्छता की शपथ ग्रहण कराई गई। गोष्ठी के बाद स्कूली बच्चों और चिकित्सालय स्टाफ द्वारा स्वच्छता जागरूकता रैली के बूते लोगों को जागरुक किया गया। सीएमएस डॉ. आभा आत्रेय ने इस जागरुकता रैली को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। जिला महिला चिकित्सालय परिसर से शुरू हुई रैली पुरुष चिकित्सालय परिसर का भ्रमण करते हुए वापस महिला अस्पताल आकर संपन्न हुई। रैली के बाद ट्रेनी एएनएम द्वारा नुक्कड़ नाटक प्रस्तुत किये गये, इन नुक्कड़ नाटक के माध्यम से मरीजों और तीमारदारों को स्वच्छता के प्रति जागरूक करते हुए जीवन में स्वच्छता के महत्व को समझाया। इस दौरान मुख्य रूप से सीएमएस डॉ. आभा आत्रेय, डॉ. नीरज कुमार, डॉ. फैजल, डॉ. भुजवीर सिंह, चीफ फार्मेसिस्ट ब्रजेश कुमार, एके जैन, जगमोहन कर्णवाल, हेल्प डेस्क मैनेजर सबा रानी सहित समस्त स्टाफ मौजूद रहा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advertisement
Cricket Score
Share Market
Gold Silver Price
Rashifal