नेपाल आपदा-ग्राउण्ड जीरों पर पीड़ितों तक पहुंची मुजफ्फरनगर की मदद

Share :

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। नेपाल में आई भीषण प्राकृतिक आपदा से प्रभावित लोगों की मदद के लिए नगरपालिका परिषद की अध्यक्ष मीनाक्षी स्वरूप की पहल पर चलाए गए ‘नेपाल हेल्पिंग हैंड्स’ अभियान के तहत एकत्र की गई राहत सामग्री और आर्थिक सहायता अभियान की टीम ने ग्राउण्ड जीरों तक जाकर प्रभावितों तक पहुंचाई। ग्राउण्ड जीरों से नेपाल हेल्पिंग हैंड्स टीम ने जो वीडियो भेजे, वो रूला देने वाले हैं। ग्राउण्ड जीरों से टीम ने कुछ वीडियो और तस्वीरें भी साझा की हैं, जो हकीकत में एक भयावह स्वप्न की तरह हैं।

28 अगस्त को नेपाल में भीषण आपदा आई, इसके बाद नगरपालिका परिषद् की अध्यक्ष मीनाक्षी स्वरूप ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के मिशन मदद को ध्यान में रखते हुए ‘नेपाल हेल्पिंग हैंड्स’ अभियान चलाकर लोगों ने नेपाल के साथ खड़े होने की अपील की। इसके बाद अभियान में नगरपालिका के सभासदों, अधिकारियों और कर्मचारियों के अलावा जिले के व्यापारियों, भाजपा कार्यकर्ताओं तथा आम नागरिकों ने भी सहयोग किया।
15 सितंबर को टाउनहाल से पालिकाध्यक्ष मीनाक्षी स्वरूप ने राहत सामग्री से भरे वाहन को नेपाल के लिए रवाना किया था। राहत सामग्री के साथ युवा भाजपा नेता एवं पूर्व सभासद विकल्प जैन के नेतृत्व में दिनेश जैन, पूर्व सभासद आशुतोष गुप्ता, मनीष चौहान और विपिन जैन भी नेपाल के लिए रवाना हुए। करीब चार दिन की यात्रा के बाद टीम काठमांडू पहुंची। नेपाल पहुंचने के बाद विश्व हिंदू महासंघ अंतर्राष्ट्रीय की अध्यक्ष अस्मिता भंडारी ने राहत अभियान में सहयोग किया। उन्होंने सीमा क्षेत्र में आवश्यक व्यवस्थाएं कराने के साथ अपनी टीम के सहयोग से ‘नेपाल हेल्पिंग हैंड्स’ की टीम को आपदा प्रभावित क्षेत्रों तक ग्राउण्ड जीरों पर पहुंचाया, ताकि राहत सामग्री सीधे जरूरतमंदों तक पहुंचाई जा सके।
आपदा प्रभावित इलाकों में पहुंचने पर टीम ने तबाही के भयावह दृश्य देखे। कई बस्तियां और बाजार तेज बहाव के साथ आए मलबे में दबकर बुरी तरह प्रभावित हुए हैं। इस आपदा में जीवन 20-25 फीट नीचे दफन हो गया। आपदा के बाद वहां के लोगों के सामने रहने, भोजन और अन्य जरूरी संसाधनों को लेकर गंभीर चुनौतियां बनी हुई हैं। टीम ने राहत शिविरों में पहुंचकर प्रभावित परिवारों से मुलाकात की और उन्हें आर्थिक सहायता प्रदान की।
अभियान का नेतृत्व कर रहे विकल्प जैन ने आपदा प्रभावित क्षेत्रों की स्थिति को वीडियो के माध्यम से सामने लाने का प्रयास किया। वीडियो में आपदा के बाद तबाही के निशान, मलबे में तब्दील हुए क्षेत्र और प्रभावित लोगों की स्थिति दिखाई गई है। राहत सामग्री वितरित करने और प्रभावित परिवारों को आर्थिक सहायता देने के बाद टीम नेपाल में आपदा की भयावह तस्वीरें और प्रभावित लोगों की पीड़ा अपने साथ लेकर मुजफ्फरनगर लौट आई।
विकल्प जेन ने ग्राउण्ड जीरों पर जाकर प्रभावित लोगों से बातचीत की, नगरपालिका परिषद् चौतारो के राहत शिविरों तक पहुंचे, कई गांवों में गये और अपने हाथों से मुजफ्फरनगर ऐ एकत्र की गई मदद को आपदा का दंश झेल रहे उन परिवारों के हाथों तक पहुंचाने का काम किया। विकल्प जैन बताते हैं कि जहां आपदा आई, वे क्षेत्र सेलानियों के लिए सबसे खास थे, वहां के सेल्फी प्वाइंट, प्राकृतिक नजारे और झरने लोगों को आकर्षित करते थे, लेकिन इस आपदा ने हजारों परिवारों को खत्म कर दिया। लोग मलबे में अब भी अपनों के अवशेष तलाश कर रहे हैं, उनको उम्मीद है कि कहीं न कहीं उनके लापता अपने, परिवार के लोग मिल जायेंगे, लेकिन नेपाल सरकार ने अब लापता लोगों को मृत घोषित कर दिया है, उनके दाह संस्कार का प्रबंध हो रहा है, उनके लिए मृत्यु प्रमाण पत्र जारी करने की व्यवस्था कर दी गई, ये उन परिवारों के लिए भयावह स्थिति है, जो अपनों की तलाश के लिए मबले को इधर से उधर कर रहे हैं। विकल्प जैन ने बताया कि वो टीम के साथ सोमवार की सुबह तक मुजफ्फरनगर पहुंच जायेंगे।

मुजफ्फरनगर में यूपीआई पेमेंट पर चार्ज के विरोध में व्यापारियों ने डीएम को सौंपा ज्ञापन

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। उद्योग व्यापार मंडल मुजफ्फरनगर के वरिष्ठ पदाधिकारियों ने व्यापारियों की विभिन्न समस्याओं को लेकर जिलाधिकारी उमेश मिश्रा को दो ज्ञापन सौंपे। एक ज्ञापन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को संबोधित करते हुए यूपीआई के माध्यम से भुगतान लेने वाले व्यापारियों पर किसी भी प्रकार का चार्ज लगाए जाने के विरोध में सौंपा गया। इस दौरान

मंत्री कपिल देव के नेतृत्व में होगा भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन का भव्य स्वागत

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। आगामी 22 सितंबर को भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन मुजफ्फरनगर के रास्ते सहारनपुर पहुँचेंगे। उनके प्रथम आगमन पर भव्य स्वागत की तैयारियाँ शुरू कर दी गई हैं। बीते दिवस राज्य मंत्री कपिल देव अग्रवाल ने गांधी नगर स्थित अपने आवास पर कुकड़ा मंडल के पार्टी कार्यकर्ताओं व पदाधिकारियों के साथ एक महत्वपूर्ण

ढ़ासरी में लापता मासूम का शव तालाब से बरामद, परिवार में मचा कोहराम

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। जनपद के एक ककनौली थाना क्षेत्र के गाँव ढांसरी के दलित परिवार में मातम छा गया जब परिवार के ढाई वर्षीय मासूम का शव तालाब से बरामद हुआ। मासूम आयांश रविवार को मंदिर के पास से गायब हो गया था। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिये भेज जांच शुरू कर दी है।

जिला कारागार का प्रभारी जनपद न्यायाधीश ने डीएम और एसएसपी के साथ किया निरीक्षण

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। प्रभारी जनपद न्यायाधीश गरिमा सिंह ने डीएम उमेश मिश्रा एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक संजय कुमार वर्मा और अन्य अधिकारियों के साथ जिला कारागार का निरीक्षण किया गया। अधिकारीगण द्वारा निरीक्षण के दौरान जिला कारागार में पुरुष व महिला बैरकों, रसोईघर का निरीक्षण करते हुए विशेष सफाई एवं बंदियों को मेन्यू के हिसाब से

होली चाइल्ड पब्लिक इंटर कॉलेज को मिला एक्सीलेंस इन स्टूडेंट्स डेवलपिंग अवार्ड

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। नेशनल इंडिपेंडेंट स्कूल्स अलायंस (नीसा) द्वारा उत्तराखंड में आयोजित स्कूल लीडरशिप समिट मंथन में होली चाइल्ड पब्लिक इंटर कॉलेज जडौदा को सम्मान मिला है। विद्यालय के प्रधानाचार्य प्रवेंद्र दहिया व रीता दहिया को विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास के क्षेत्र में किए जा रहे उत्कृष्ट एवं सराहनीय कार्यों के लिए एक्सीलेंस इन स्टूडेंट्स डेवलपिंग

मुजफ्फरनगर में मंगलवार को आएंगे भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन आगामी 22 सितंबर, मंगलवार को मुजफ्फरनगर पहुंचेंगे। भाजपा जिला मीडिया प्रभारी पवन अरोरा ने बताया कि मेरठ से सहारनपुर जाते समय राष्ट्रीय अध्यक्ष जौली बाईपास पर टाटा मोटर्स के पास रुकेंगे, जहां पार्टी पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं द्वारा उनका जोरदार स्वागत किया जाएगा। उन्होंने बताया कि

Advertisement
Cricket Score
Share Market
Gold Silver Price
Rashifal