श्री गणेश जन्मोत्सव में शिव स्तुति के साथ बड़ी धर्मशाला में बही भक्ति की रसधार

Share :

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। माँ पार्वती और देवों के देव भगवान शिव जी के सुपुत्र प्रथम पूज्य भगवान श्री गणेश जी के वार्षिक जन्मोत्सव पर श्री सिद्धि विनायक गणेश जन्मोत्सव समिति द्वारा हर वर्ष की तरह इस वर्ष भी 20 वाँ श्री गणेश जन्मोत्सव बड़ी धूमधाम और हर्षौल्लास के साथ मुजफ्फरनगर में नई मंडी की वकील रोड स्थित बड़ी धर्मशाला में 14 सितंबर 2026 दिन सोमवार से 22 सितंबर 2026 दिन मंगलवार तक मनाया जा रहा हैं। इस धार्मिक आयोजन में प्रातः काल 7 बजे गणपति जी विशेष पूजा अर्चना प्रसिद्ध विद्वान पंडित अवधराज आचार्य जी द्वारा यजमानों से कराई जा रही हैं। और संध्या काल में 6.30 बजे से रात्रि 9 बजे तक विभिन्न स्कूलों के बच्चों द्वारा श्री गणेश जी की भव्य प्रतिमा के सामने विशाल स्टेज पर धार्मिक, सांस्कृतिक एवं देश भक्ति के गीतों का आयोजन किया जाता हैं।

इसी कड़ी में बीती रात्रि में न्यू हॉरिजन स्कूल के बच्चों द्वारा श्री गणेश वंदना के बाद उनके पिता कैलाशपति भगवान शिव की स्तुति कर नृत्य नाटिका पर दर्शक श्रद्धालुओं को झूमने पर मजबूर कर दिया यह प्रस्तुति स्कूल की प्रिंसिपल श्रीमती मीनाक्षी मित्तल के दिशा निर्देशन में हुई।
आज के कार्यक्रम में मुख्य अतिथि रहें नगर पालिका अध्यक्ष मीनाक्षी स्वरूप, सचिन गोयल (जीडी गोयनका पब्लिक स्कूल) सपरिवार, भाजपा नेता ममता अग्रवाल, अमरीश गोयल, विशाल गर्ग, नई मंडी मंडल अध्यक्ष भाजपा प्रवीण खेड़ा, हरीश गुप्ता, कमल किशोर गोयल, सुभाष चंद, रेनू गर्ग, शोभित गुप्ता, डॉ अशोक कुमार, विधायक मिथलेश पाल (मीरापुर),मनोज अग्रवाल,राकेश शर्मा,अग्रिम सिंघल कार्यक्रम में शामिल हुए।
श्री गणेश जन्मोत्सव यह आयोजन प्रसिद्ध विद्वान पंडित अवधराज आचार्य जी और उनकी टीम के सानिध्य में आयोजित किया जा रहा हैं। आयोजन में श्री सिद्धि विनायक गणेश जन्मोत्सव समिति के संस्थापक संजय कुमार गर्ग, अध्यक्ष रामपाल तायल, उपाध्यक्ष पंकज सिंघल उर्फ बॉबी,सचिव समकित जैन,नितिन गोयल,उपसचिव देशपाल (सिद्धार्थ स्टूडियो ) संजय अग्रवाल, कोषाध्यक्ष सुनील अग्रवाल,मंत्री देवेंद्र कुमार बंसल,विनय कुमार मित्तल,संगठन मंत्री विपिन पाल ( कश्मीर स्टूडियो ) पवन कुमार ( सतीश चाय वाले ) भण्डार मंत्री सचेंद्र मित्तल,संजय अग्रवाल,मीडिया प्रभारी विजय सैनी,ऑडिटर सी.ए अमित कुमार ( अमित अरविन्द एण्ड एसो.) मंच संचालन भारत भूषण अरोड़ा ने किया।

मंडलीय उद्योग बंधु की बैठक शामली में सम्पन्न

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। शुक्रवार शाम 4 बजे शामली कलेक्ट्रेट में आयोजित मंडलीय उद्योग बंधु की बैठक सहारनपुर मंडल के कमिश्नर डॉo रुपेश कुमार की अध्यक्षता में आयोजित की गई लघु उद्योग भारती की ओर से ज़िलाध्यक्ष जगमोहन गोयल ने एनसीआर के महायोजना 2021 के तहत विभिन्न विभागों से संबंधित एनओसी नहीं मिलने पर नाराज़गी जताई 2021

जैन कन्या में मेरे सपनों का भारत 2047’ विषय पर चित्रकला एवं भाषण प्रतियोगिता का आयोजन

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। जैन कन्या इंटर कॉलेज, नई मंडी, मुजफ्फरनगर में सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत ‘मेरे सपनों का भारत 2047’ विषय पर चित्रकला एवं भाषण प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में विद्यालय की छात्राओं ने उत्साहपूर्वक प्रतिभाग करते हुए अपने विचारों एवं रचनात्मक प्रतिभा का प्रभावशाली प्रदर्शन किया। चित्रकला प्रतियोगिता में छात्राओं ने अपनी

परिवहन विभाग की 18 सेवाओं में डिजिटल भुगतान की सुविधा सक्रिय

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। परिवहन विभाग से संबंधित विभिन्न सेवाओं के भुगतान को अधिक सुविधाजनक और डिजिटल बनाने के उद्देश्य से अब 18 विशिष्ट सेवाओं के लिए ऑनलाइन भुगतान की सुविधा सक्रिय कर दी गई है। इस संबंध में कार्यालय परिवहन आयुक्त, उत्तर प्रदेश, लखनऊ द्वारा 14 सितंबर 2026 को जारी निर्देशों के क्रम में यह व्यवस्था

ज्वालापुर पुलिस ने किया नशा तस्कर को गिरफ्तार

हरिद्वार (रिपोर्टर)। ज्वालापुर कोतवाली पुलिस ने एक नशा तस्कर को गिरफ्तार किया है। ऑपरेशन प्रहार के तहत गिरफ्तार किए गए आरोपी तस्कर के कब्जे से 5.35 ग्राम स्मैक, मोबाइल फोन व 920 रूपए नकद बरामद किए गए है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मुकद्मा दर्ज कर उसे कोर्ट में पेश किया।

रोटरी क्लब कनखल एवं उत्तराखंड आयुर्वेद विश्वविद्यालय ने किया जिला कारागार रोशनाबाद में निःशुल्क चिकित्सा शिविर का आयोजन

हरिद्वार (रिपोर्टर)। सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत वरिष्ठ भाजपा नेता डा.विशाल गर्ग के नेतृत्व में जिला कारागार रोशनाबाद में रोटरी क्लब कनखल एवं उत्तराखंड आयुर्वेद विश्वविद्यालय ऋषिकुल परिसर के संयुक्त तत्वावधान में निःशुल्क चिकित्सा शिविर का आयोजन किया गया। शिविर का शुभारंभ जेल अधीक्षक मनोज आर्य एवं डा.विशाल गर्ग ने संयुक्त रूप से किया। शिविर

नशे के कारोबार पर रोक लगाने और कुंभ निर्माण कार्या में पारदर्शिता की मांग की

हरिद्वार (रिपोर्टर)। राष्ट्रीय सावक मंच के कार्यकर्ताओं ने मंच के संयोजक चंद्रमोहन कौशिक के नेतृत्व में सिटी मजिस्ट्रेट हरी गिरी को ज्ञापन देकर हरिद्वार में बढ़ते नशे के अवैध कारोबार पर प्रभावी अंकुश लगाने एवं अर्धकुंभ मेले से संबंधित विकास एवं निर्माण कार्यों में धन का पारदर्शी एवं सदुपयोग करने की मांग की है। सिटी

Advertisement
Cricket Score
Share Market
Gold Silver Price
Rashifal