मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। शुक्रवार को नगर मुख्यालय के मेरठ रोड स्थित विकास भवन में हड़कंप मच गया जब विकास भवन के बोतल पर करीब डेढ़ मीटर से अधिक लंबाई का सांप दिखाई दिया। विकास भवन में शुक्रवार को सांप निकलने से कर्मचारियों और अधिकारियों में अफरा-तफरी मच गई। घटना के समय विकास भवन में दिशा की बैठक को लेकर तैयारियां चल रही थीं। इसी दौरान परिसर में अचानक सांप दिखाई देने पर वहां मौजूद लोगों में हड़कंप मच गया। कर्मचारी कुछ देर के लिए सांप से बचने के लिए इधर-उधर हो गए। बताया जाता है कि मत्स्य विभाग के अधिकारी की गाड़ी में किसी तरह उक्त सांप चढ़ गया जिसे देखकर वहां की स्थिति में हलचल मच गई। मौके पर पहुंचे कर्मचारियों ने कुछ देर को धूप में गाड़ी को खड़ा कर दिया जिसकी तपिश के चलते सांप उक्त गाड़ी से बाहर आया।
इस दौरान सूचना पर विकास भवन परिसर में सांप रेस्क्यू करने वाली टीम को मौके पर बुलाया गया। टीम के पहुंचने के बाद रेस्क्यू टीम ने आसपास के स्थानों को खंगालकर उसकी तलाश की। करीब एक घंटे की मशक्कत के बाद सांप दिखाई दिया, जिसे टीम ने काफी प्रयास के बाद सुरक्षित पकड़ लिया।
सांप पकड़े जाने के बाद विकास भवन के अधिकारियों और कर्मचारियों ने राहत की सांस ली। इसके बाद दिशा की बैठक को लेकर चल रही तैयारियां फिर शुरू कर दी गईं। रेस्क्यू टीम सांप को सुरक्षित स्थान पर छोड़ने के लिए अपने साथ ले गई। घटना के बाद विकास भवन परिसर में दिनभर सांप निकलने की चर्चा बनी रही। शुक्रवार को करीब डेढ़ मीटर लंबे सांप को देखकर विकास भवन के अधिकारी कर्मचारियों में दहशत का माहौल दिखाई दिया जिसकी चर्चा देर शाम तक होती रही।

मुज़फ्फरनगर के युवा सीधे PM मोदी से साझा करें अपने विचार: MY Bharat VBYLD 2027 में लें हिस्सा
मुज़फ्फरनगर (रिपोर्टर)। ‘माय भारत’ (MY Bharat) पोर्टल विकसित भारत यंग लीडर्स डायलॉग (VBYLD) के ज़रिए ज़िले के युवाओं (15 से 29 वर्ष) को देश की नीतियों में अपनी राय रखने का शानदार मौका दे रहा है। चयनित युवाओं को सीधे माननीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सामने अपने सुझाव प्रस्तुत करने का अवसर मिलेगा। *भाग लेने





