सादगी से मनाया गया साध्वी नेहा आनंद देव का अवतरण दिवस

Share :

हरिद्वार (हरिद्वार)। श्री अवधूत मंडल आश्रम के परमाध्यक्ष महामंडलेश्वर स्वामी संतोषानंद देव महाराज की परम शिष्या साध्वी नेहा आनंद देव का अवतरण दिवस सादगी से मनाया गया। इस अवसर पर सभी तेरह अखाड़ों के संत महापुरूष और श्रद्धालुओं की उपस्थिति में हनुमान चालीसा का पाठ किया गया और हनुमान जी को 56 भोग लगाया गया। देर शाम भजन संध्या का आयोजन किया गया। संतों और श्रद्धालु भक्तों ने साध्वी नेहा आनंद देव को अवतरण दिवस की शुभकामनाएं दी और उनकी दीघार्यू की कामना की। कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे अखिल भारतीय अखाड़ा परिषद एवं मनसा देवी मंदिर ट्रस्ट के अध्यक्ष श्रीमहंत डा.रविंद्रपुरी महाराज ने साध्वी नेहा आनंद को अवतरण दिवस की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि सनातन को आगे बढ़ाने का दायित्व युवा संतों पर है। साध्वी नेहा आनंद देव जिस प्रकार सनातन के प्रचार प्रसार में अहम भूमिका निभा रही हैं। वह अत्यंत सुखद है। महामंडलेश्वर स्वामी संतोषानंद देव महाराज ने कहा कि साध्वी नेहा आनंद देव द्वारा भक्तों को धर्म और अध्यात्म का ज्ञान प्रदान करने के साथ सनातन के संरक्षण संरक्षण संवर्द्धन के लिए किए जा प्रयासों से सभी को प्रेरणा लेनी चाहिए। आह्वान पीठाधीश्वर आचार्य महामंडलेश्वर स्वामी अरूण गिरी महाराज एवं महामंडलेश्वर स्वामी सत्यश्रेयानंद गिरी ने कहा कि देश की एकता अखंडता बनाए रखने में संत महापुरूषों की अहम भूमिका रही है। साध्वी नेहा आनंद देव अपने गुरू के दिखाए मार्ग पर चलते हुए धर्म संस्कृति के उत्थान और मानव कल्याण में योगदान कर रही हैं। सभी संत महापुरूषों का आभार व्यक्त करते हुए साध्वी नेहा आनंद देव ने कहा कि पूज्य गुरूदेव से प्राप्त शिक्षाओं का अनुसरण करते हुए समाज में सनातन धर्म और अध्यात्म का प्रकाश फैलाना तथा मानव कल्याण करना ही उनके जीवन का उद्देश्य है। डीपी यादव ने भी साध्वी नेहा आनंद देव को अवतरण दिवस की शुभकामनाएं दी। उन्होंने कहा कि सरल स्वभाव की संत साध्वी नेहा आनंद देव अपने गुरू के कार्यो को आगे बढ़ा रही हैं। इस अवसर पर महामंडलेश्वर स्वामी रामानुज सरस्वती, महंत सूरज दास, महंत सुतिक्ष्ण मुनि, स्वामी दिनेश दास, स्वामी रविदेव शास्त्री, स्वामी रघुवीर दास, महंत गोविंद दास, संत जगजीत सिंह, स्वामी हरिहरानंद सहित बड़ी संख्या में संत महंत मौजूद रहे।

श्रीराम विहार कॉलोनी में गोवर्धन पर्व हर्षोल्लास एवं सामूहिक सद्भाव के साथ मनाया

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। जानसठ रोड स्थित श्रीराम विहार कॉलोनी में आज गोवर्धन पर्व के पावन अवसर पर कॉलोनीवासियों द्वारा सामूहिक रूप से गोवर्धन प्रसाद का आयोजन किया गया। इस अवसर पर कॉलोनी के सभी परिवारों ने उत्साह एवं श्रद्धा के साथ सहभागिता करते हुए एक साथ बैठकर प्रसाद ग्रहण किया और आपसी प्रेम, भाईचारे एवं सौहार्द

श्रद्धालुओ ने भक्तिभाव से ग्रहण किया अन्नकूट का भोग प्रसाद

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। दीपावली के पंचपर्वो के चतुथ्र पुष्प के रूप मे जनपद के विभिन्न मंदिरो मे अन्नकूट प्रसाद का वितरण किया गया। जिसे श्रद्धालु भक्तजनो ने श्रद्धा और प्रेम से ग्रहण किया। मेरठ रोड सदर तहसील स्थित प्राचीन शिव मंदिर मे अन्नकूट पर्व का आयोजन किया गया। रालोद के प्रोफेसनल मंच के जिलाध्यक्ष एवं तहसील

श्रीमद्भागवत कथा अनुष्ठान की भागवत से भारत बनेगा विकसित देश-रेशू

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। आगामी 13 से 20 नवम्बर तक रेशू विहार के रेशू प्रांगण में एक अनुष्ठान की श्रीमद्भागवत कथा सप्ताह का आयोजन किया गया है। 21 नवम्बर को देवउठनी एकादशी के पावन अवसर पर एक कन्या के विवाह का भी आयोजन किया जाएगा। रेशू परिवार के मुखिया जयप्रकाश गर्ग व सत्यप्रकाश रेशू ने बताया कि

अधिवक्ता सुरेंद्र सिंह मैनवाल की कांग्रेस में फिर हुई घर वापसी

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। मुजफ्फरनगर जनपद की राजनीति में सुरेंद्र सिंह मैनवाल की मंगलवार को कांग्रेस में फिर से घर वापसी हो गई हैं। वरिष्ठ अधिवक्ता सुरेंद्र सिंह मैनवाल पूर्व में कांग्रेस से जुड़े रहे हैं। इसके बाद उन्होंने बहुजन समाज पार्टी का दामन थाम लिया था और वर्ष 2022 के विधानसभा चुनाव में बसपा के टिकट

दी मुजफ्फरनगर नई मंडी गौशाला का दो दिवसीय श्री गोवर्धन पर्व एवं गौ माता पूजन का भव्य आयोजन

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। दी मुजफ्फरनगर नई मंडी गौशाला रजि. द्वारा नई मंडी गौशाला में दो दिवसीय श्री गोवर्धन पर्व एवं गौ माता पूजन का भव्य आयोजन किया गया। इस वर्ष भी इस कार्यक्रम का मुख्य आकर्षण गोबर से निर्मित 40 फुट के भगवान गोवर्धन की विशाल प्रतिमा रही, जिसे देखने और दर्शन करने के लिए भारी

कुंभ-2027 की तैयारियों को लेकर मंडलायुक्त ने किया स्थलीय निरीक्षण, अधिकारियों के साथ की समीक्षा बैठक

हरिद्वार (रिपोर्टर)। आयुक्त गढ़वाल मंडल आनंद स्वरूप ने सोमवार को हरिद्वार भ्रमण के दौरान कुंभ मेला-2027 की तैयारियों के तहत संचालित विभिन्न निर्माण एवं अनुरक्षण कार्यों का स्थलीय निरीक्षण किया। इसके बाद उन्होंने डाम कोठी में अधिकारियों के साथ बैठक कर कुंभ मेले से जुड़ी निर्माण योजनाओं, आधारभूत सुविधाओं एवं अस्थाई व्यवस्थाओं की प्रगति की

Advertisement
Cricket Score
Share Market
Gold Silver Price
Rashifal