आशीर्वाद बैंकट हॉल, जानसठ रोड पर सात दिवसीय श्रीमद्भागवत कथा का शुभारंभ

Share :

मुजफ्फरनगर ()। आशीर्वाद बैंक्विट हॉल जानसठ रोड पर बुधवार को सात दिवसीय श्रीमद्भागवत कथा का शुभारंभ भव्य कलश यात्रा के साथ हुआ। इस दौरान प्रातः 9:00 बजे निकाली गई कलश यात्रा में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं एवं धर्मप्रेमी नागरिकों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।

कलश यात्रा के उपरांत सायंकाल 3 बजे से 6 बजे तक कथा व्यास हिमेश शास्त्री जी महाराज के श्रीमुख से श्रीमद्भागवत कथा का शुभारंभ हुआ। श्री हिमेश शास्त्री जी महाराज ने प्रथम दिवस श्रीमद्भागवत के आध्यात्मिक एवं जीवनोपयोगी संदेशों पर प्रकाश डालते हुए श्रद्धालुओं को भक्ति, धर्म और सदाचार के मार्ग पर चलने का संदेश दिया। प्रथम दिवस शुक्रताल स्थित हनुमान धाम से पधारे आनंद स्वरूप ब्रह्मचारी जी एवं रामानुज आश्रम शुक्रताल से स्वामी विष्णु जी महाराज का पावन सानिध्य भी प्राप्त हुआ। उनके आशीर्वचन एवं उपस्थिति से कथा का आध्यात्मिक वातावरण और अधिक भक्तिमय हो गया।
कार्यक्रम में नगर के प्रमुख उद्योगपति एवं गणमान्य नागरिक भीमसेन कंसल एवं राकेश बिंदल, अनिल बिंदल की गरिमामयी उपस्थिति रही। साथ ही उत्तर प्रदेश सरकार के राज्य मंत्री कपिल देव अग्रवाल जी ने भी कथा में उपस्थित होकर कथा व्यास हिमेश शास्त्री महाराज का आशीर्वाद प्राप्त किया तथा आयोजन के लिए शुभकामनाएं दीं। कथा स्थल पर श्रद्धालुओं में विशेष उत्साह एवं भक्ति का वातावरण देखने को मिला। आयोजन समिति द्वारा श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए आवश्यक व्यवस्थाएं की गईं। आयोजक श्याम श्याम जी की साखियां ने नगरवासियों एवं समस्त धर्मप्रेमी श्रद्धालुओं से आह्वान किया कि वे आगामी दिनों में भी अधिक से अधिक संख्या में कथा स्थल पर पहुंचकर श्री हिमेश शास्त्री जी महाराज के श्रीमुख से श्रीमद्भागवत कथा का श्रवण करें और आध्यात्मिक लाभ प्राप्त करें।

श्री राम पॉलिटेक्निक में इंजीनियर्स डे पर मेधावियों को किया सम्मानित

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। श्री राम पॉलिटेक्निक में इंजीनियर्स डे के अवसर पर इंजीनियर्स क्लब केन्द्रीय शाखा मुजफ्फरनगर एवं श्री राम पॉलिटेक्निक के संयुक्त तत्वावधान में भव्य समारोह आयोजित हुआ। कार्यक्रम में पॉलिटेक्निक के प्रथम, द्वित्तीय एवं तृत्तीय वर्ष के मेधावी छात्र-छात्राओं को उनकी शैक्षणिक उपलब्धियों के लिए सम्मानित करते हुए प्रमाण-पत्र प्रदान किए गए। कार्यक्रम का

भागवन्ती सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज में श्रद्धा एवं उत्साह के साथ मनाई गई विश्वकर्मा जयंती

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। भागवन्ती सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज, नई मंडी, मुजफ्फरनगर के प्रार्थना सभा स्थल पर श्री विश्वकर्मा जयंती श्रद्धा, उत्साह एवं गरिमामय वातावरण में मनाई गई। कार्यक्रम में भगवान विश्वकर्मा के दिव्य व्यक्तित्व, सृजनशीलता, शिल्प-कौशल एवं कर्मयोगी जीवन से विद्यार्थियों को परिचित कराया गया। इस अवसर पर मुख्य वक्ता के रूप में आचार्या पूर्णिमा

सादगी से मनाया गया साध्वी नेहा आनंद देव का अवतरण दिवस

हरिद्वार (हरिद्वार)। श्री अवधूत मंडल आश्रम के परमाध्यक्ष महामंडलेश्वर स्वामी संतोषानंद देव महाराज की परम शिष्या साध्वी नेहा आनंद देव का अवतरण दिवस सादगी से मनाया गया। इस अवसर पर सभी तेरह अखाड़ों के संत महापुरूष और श्रद्धालुओं की उपस्थिति में हनुमान चालीसा का पाठ किया गया और हनुमान जी को 56 भोग लगाया गया।

धर्मशालाओं पर यूजर चार्ज के विरोध में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने सौंपा नगर आयुक्त को ज्ञापन

हरिद्वार (रिपोर्टर)। धर्मशालाओं पर कूड़ा संग्रह के नाम पर प्रति कमरे के हिसाब से लगाए जा रहे यूजर चार्ज के विरोध में कांग्रेस ओबीसी विभाग के जिला अध्यक्ष विकास चंद्रा के संयोजन में कार्यकर्ताओं ने नगर आयुक्त नंदन कुमार को ज्ञापन सौंपा। वरिष्ठ कांग्रेस नेता सोम त्यागी व मनोज सैनी ने कहा कि कूड़ा संग्रह

श्री वैश्य बंधु समाज मध्य क्षेत्र हरिद्वार के पदाधिकारियों ने छात्र-छात्राओं को वितरित की पुस्तकें

हरिद्वार (रिपोर्टर)। मुख्य पुष्कर सिंह धामी के जन्म दिवस के अवसर पर श्री वैश्य बंधु समाज मध्य क्षेत्र हरिद्वार के पदाधिकारियों और सदस्यों ने भला इंटर कालेज के छात्र-छात्राओं को ज्ञान विज्ञान की पुस्तकें वितरित की। श्री वैश्य बंधु समाज मध्य क्षेत्र हरिद्वार के संस्थापक अध्यक्ष अशोक कुमार अग्रवाल एवं डा.अजय अग्रवाल ने कहा कि

जल निकासी, अतिक्रमण और अवैध निर्माण पर कार्रवाई की मांग को लेकर सौंपा नगर आयुक्त और एचआरडीए के अधिशासी अभियंता को ज्ञापन

हरिद्वार (रिपोर्टर)। भूपतवाला स्थित गंगोत्री विहार कालोनीवासियों ने जल निकासी, सड़क पर अतिक्रमण और अवैध निर्माण की समस्या को लेकर पार्षद प्रतिनिधि विदित शर्मा के नेतृत्व में नगर आयुक्त एवं एचआरडीए के अधिशासी अभियंता को ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन सौंपने के दौरान विदित शर्मा ने कालोनी में मुख्य नाले पर अवैध अतिक्रमण कर निर्माण किए जाने

Advertisement
Cricket Score
Share Market
Gold Silver Price
Rashifal
सबसे ज्यादा पड़ गई