नवीन मंडी व्यापार संघ की नई कार्यकारिणी घोषित

Share :

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। नवीन मंडी व्यापार संघ की नई कार्यकारिणी की घोषणा की गई। इसमें संजय मिश्रा को अध्यक्ष, अंचित मित्तल को महामंत्री तथा अशोक बंसल को कोषाध्यक्ष बनाया गया। संघ की कार्यकारिणी में श्री कृष्णचंद्र मुंदड़ा, जितेन्द्र कुच्छल, जगवीर सिंह, रमेश चंद्र सिंघल, सचिन सिंघल, अरुण खंडेलवाल, दिनेश राठी एवं रविन्द्र कुमार को संरक्षक बनाया गया है।
उपाध्यक्ष पद पर मनीष चौधरी, भारत सिंघल, रवि शर्मा एवं नवल प्रकाश अग्रवाल तथा उपमंत्री पद पर रिकंल बंसल, अनुज बसंल, रजत सिंघल एवं अर्पित सिंघल को जिम्मेदारी दी गई है। इसके अलावा रमेश चंद्र, सुशील मित्तल, अतुल वर्मा, अनुज बसंल अमुल सिंघल, अरविन सिंह, अरुण गुप्ता, दीपक जैन, ब्रह्मप्रकाश, सुशील कुमार, अनिरुद्ध सिंघल, अमन कुच्छल, कुलवंत सिंह, काकन जी,फतेह सिंह तोमर, अरुण मित्तल, सतेन्द्र मान, रवि कुच्छल, मोहित गुप्ता, नवीन गर्ग, आशीष मलिक, मनोज, आयुष, विशाल, आदित्य जैन, सुखबीर सिंह, विनोद शर्मा, रमन शर्मा एवं विकास कुमार, राजीव कुमार, प्रवीण कुमार पुरषोत्तम कार्यकारिणी सदस्य बनाया गया है।
नई कार्यकारिणी के गठन पर सभी पदाधिकारियों एवं सदस्यों को बधाई एवं शुभकामनाएं दी गईं। नवनियुक्त महामंत्री अंचित मित्तल ने कहा कि नवीन मंडी व्यापार संघ व्यापारियों के हितों की रक्षा, संगठन की एकता तथा मंडी के विकास के लिए पूरी निष्ठा एवं ईमानदारी से कार्य करेगा। व्यापारियों की समस्याओं को प्राथमिकता के आधार पर उठाकर उनके समाधान के लिए प्रयास किए जाएंगे।
अध्यक्ष संजय मिश्रा ने सभी नवनियुक्त पदाधिकारियों एवं सदस्यों को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि व्यापारियों की एकजुटता ही संगठन की सबसे बड़ी ताकत है। उन्होंने कहा कि नवीन मंडी व्यापार संघ हर व्यापारी के साथ मजबूती से खड़ा है और किसी भी व्यापारी का अहित नहीं होने दिया जाएगा। व्यापारियों के हितों की रक्षा तथा उनकी समस्याओं के समाधान के लिए संगठन हर समय तत्पर रहेगा। उन्होंने कहा कि संगठन का उद्देश्य केवल पद प्राप्त करना नहीं, बल्कि व्यापारियों की सेवा, सम्मान और हितों की रक्षा करना है। सभी पदाधिकारी आपसी समन्वय के साथ मंडी और व्यापारियों के हित में कार्य करेंगे।

श्रीराम कॉलेज ने अंतरमहाविद्यालय बॉक्सिंग (पुरूष एवं महिला) टूर्नामेंट में किया शानदार प्रदर्शन

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। श्रीराम कॉलेज, मुजफ्फरनगर, मॉं शाकुम्भरी विश्वविद्यालय से सम्बद्ध महाविद्यालयों के अंतरमहाविद्यालय की बॉक्सिंग (पुरूष एवं महिला) वर्ग की प्रतियोगिता के टूर्नामेंट का आयोजन किया गया जिसमें मॉं शाकुम्भरी सहारनपुर से संबद्ध विभिन्न जिलो के महाविद्यालयों से आये हुये खिलाडियों ने प्रतिभाग किया। इस बॉक्सिंग (पुरूष एवं महिला) टूर्नामेंट प्रतियोगिता के शुभारम्भ अवसर पर

गणपति बप्पा मोरया के जयघोष से गूंज उठा नई मंडी क्षेत्र

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। श्री सिद्धि विनायक गणेश जन्मोत्सव समिति द्वारा हर वर्ष की भाती इस वर्ष भी 20 वाँ श्री गणेश जन्मोत्सव बड़ी धूमधाम और हर्षौल्लास के साथ मुजफ्फरनगर में नई मंडी की वकील रोड पर स्थित बड़ी धर्मशाला में 14 सितंबर 2026 दिन सोमवार से 22 सितंबर 2026 दिन मंगलवार तक मनाया जा रहा हैं।

हिंदी दिवस पर एसडी कॉलेज में निबंध प्रतियोगिता का आयोजन

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। एसडी कॉलेज मुजफ्फरनगर में राष्ट्रीय हिंदी दिवस के अवसर पर आइई क्यू एसी निर्देशन में भारतीय भाषा संस्कृति एवं कला प्रकोष्ठ द्वारा निबंध प्रतियोगिता का एक सफल आयोजन किया गया प्रतियोगिता का उद्देश्य विद्यार्थियों में हिंदी भाषा के प्रति रुचि एवं प्रेम उत्पन्न करना एवं राष्ट्रीय महत्व से परिचित करना था कार्यक्रम महाविद्यालय

गणित विभाग में “Discrete Mathematics and Graph Theory” विषय पर पोस्टर प्रतियोगिता आयोजित

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। सनातन धर्म महाविद्यालय, मुजफ्फरनगर के गणित विभाग द्वारा “Discrete Mathematics and Graph Theory” विषय पर पोस्टर प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में बी.एससी. पंचम सेमेस्टर के छात्र-छात्राओं ने उत्साहपूर्वक प्रतिभाग किया तथा विषय से संबंधित ज्ञानवर्धक एवं आकर्षक पोस्टर प्रस्तुत किए। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. सुधीर कुमार पुंडीर

कानून का ज्ञान हर नागरिक का अधिकार, हिंदी दिवस पर पी.आर.पब्लिक स्कूल में विधिक साक्षरता और जागरूकता का संदेश

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। पीआर पब्लिक स्कूल में हिंदी दिवस के अवसर पर आयोजित विधिक साक्षरता और जागरूकता कार्यक्रम का शुभारंभ स्कूल प्रबंधक अशोक सिंघल के साथ सत्येंद्र चौधरी सिविल जज (सीनियर डिवीजन), जिला विधिक सेवा प्राधिकरण मुजफ्फरनगर, सत्येंद्र नागर प्रभारी थाना एएचटी, जगत सिंह, उपनिरीक्षक (एसआई), एएचटी, ज्योति, कांस्टेबल, थाना एएचटी, धनीराम (बीएलवी) तथा गौरव कुमार

श्रीबालाजी धाम मंदिर में सुंदरकांड पाठ के 25 वर्ष पूर्ण होने पर भव्य कार्यक्रम आयोजित

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। जनपद के श्रीबालाजी धाम मंदिर सेवा समिति के सानिध्य में आयोजित कार्यक्रम में बालाजी महाराज के भक्तों ने श्रद्धा और भक्ति के साथ सुंदरकांड का संगीतमय पाठ किया। इसके साथ ही श्रीराम मंदिर परिसर में भजन-कीर्तन का आयोजन हुआ, जिसमें श्रद्धालु भक्ति में सराबोर नजर आए। श्री बालाजी धाम मंदिर सेवा समिति द्वारा

Advertisement
Cricket Score
Share Market
Gold Silver Price
Rashifal