मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। जनपद के श्रीबालाजी धाम मंदिर सेवा समिति के सानिध्य में आयोजित कार्यक्रम में बालाजी महाराज के भक्तों ने श्रद्धा और भक्ति के साथ सुंदरकांड का संगीतमय पाठ किया। इसके साथ ही श्रीराम मंदिर परिसर में भजन-कीर्तन का आयोजन हुआ, जिसमें श्रद्धालु भक्ति में सराबोर नजर आए।

श्री बालाजी धाम मंदिर सेवा समिति द्वारा श्रीराम मंदिर परिसर में आयोजित धार्मिक कार्यक्रम – का शुभारंभ बालाजी महाराज के पूजन-अर्चन के साथ हुआ। इसके बाद भक्तों ने सामूहिक रूप से सुंदरकांड पाठ किया। संगीतमय सुंदरकांड के दौरान मंदिर – परिसर बालाजी महाराज के जयकारों और भक्ति गीतों से गूंज उठा। श्रद्धालुओं ने भजनों पर भाव-विभोर होकर भगवान के चरणों में अपनी श्रद्धा अर्पित की। आयोजन में बड़ी संख्या में श्रद्धालु शामिल हुए। भक्तों ने बालाजी महाराज के दर्शन कर परिवार की सुख-समृद्धि और क्षेत्र में खुशहाली की कामना की। सुंदरकांड पाठ के 25 वर्ष पूरे होने को लेकर भक्तों में विशेष उत्साह दिखाई दिया। मंदिर सेवा समिति के पदाधिकारियों ने बताया कि बालाजी महाराज के सुंदरकांड पाठ की यह धार्मिक परंपरा पिछले 25 वर्षों से श्रद्धा और आस्था के साथ जारी है। इस दौरान बड़ी संख्या में श्रद्धालु नियमित रूप से सुंदरकांड पाठ में शामिल होते रहे हैं। 25 वर्ष पूरे होने पर आयोजित कार्यक्रम को विशेष रूप से भव्य बनाया गया।सुंदरकांड और संगीतमय भजन कीर्तन के समापन के बाद मंदिर कमैटी के अध्यक्ष हरिशंकर तायल और अन्य सदस्यों की ओर से विशाल भंडारे का आयोजन किया गया। भंडारे में श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण किया। मंदिर परिसर में श्रद्धालुओं की भीड़ लगी रही और भक्तों ने सेवा कार्य में भी सहयोग किया। धार्मिक आयोजनों का उद्देश्य समाज में आध्यात्मिक चेतना और आपसी भाईचारे को मजबूत करना है। बालाजी महाराज की कृपा से सुंदरकांड पाठ की यह परंपरा आगे भी निरंतर जारी रखने का संकल्प भी लिया।

गणपति बप्पा मोरया के जयघोष से गूंज उठा नई मंडी क्षेत्र
मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। श्री सिद्धि विनायक गणेश जन्मोत्सव समिति द्वारा हर वर्ष की भाती इस वर्ष भी 20 वाँ श्री गणेश जन्मोत्सव बड़ी धूमधाम और हर्षौल्लास के साथ मुजफ्फरनगर में नई मंडी की वकील रोड पर स्थित बड़ी धर्मशाला में 14 सितंबर 2026 दिन सोमवार से 22 सितंबर 2026 दिन मंगलवार तक मनाया जा रहा हैं।






