सिडकुल में स्थानीय युवाओं को मिले 80 फीसदी रोजगार-शिवा चौहान

Share :

हरिद्वार (रिपोर्टर)। भाजपा किसान मोर्चा के जिला मंत्री शिवा चौहान ने जनपद के रोशनाबाद और रुड़की में स्थित सिडकुल में स्थानीय युवाओं को रोजगार में 80 फीसदी आरक्षण दिए जाने की मांग की है। हरिद्वार ग्रामीण विधानसभा क्षेत्र के धारीवाला गांव में लोगों से मुलाकात के दौरान ग्रामीण युवाओं द्वारा रोजगार नहीं मिलने की समस्या से अवगत कराने के दौरान शिवा चौहान ने कहा कि सिडकुल क्षेत्र में हजारों इकाईयां स्थापित होने के बावजूद स्थानीय युवाओं को रोजगार नहीें मिलना चिता का विषय है। इसको लेकर वे जल्द ही ज़िलाधिकारी से मिलेंगे। यदि इसके बाद भी ग्रामीण युवाओं को सिडकुल में 80 प्रतिशत आरक्षण नहीं मिलता है, तो वे इस विषय पर मुख्यमंत्री से मिलेंगे। रविवार को भाजपा किसान मोर्चा के ज़िला मंत्री शिवा चौहान जनता की समस्याएं सुनने के लिए धारीवाला गांव पहुंचे थे। जहां गांव के युवाओं ने उनसे शिकायत की कि क्षेत्र में लगी फैक्ट्रियों में स्थानीय युवाओं के स्थान पर बाहरी लोगों को नौकरियां दी जा रही हैं, जबकि स्थानीय युवा आज भी रोजगार के लिए भटकने या दूर-दराज़ के शहरों में जाने को विवश हैं। ग्रामीणों और युवाओं की बातें सुनने के बाद शिवा चौहान ने स्थानीय लोगों को पूर्ण समर्थन का आश्वासन दिया। मीडिया से बातचीत करते हुए शिवा चौहान ने कहा कि गांव वालों ने अपनी ज़मीनें उद्योगों के लिए दी हैं, लेकिन जब रोजगार देने की बात आती है तो इन्हीं युवाओं को नज़रअंदाज़ कर दिया जाता है। उन्होंने सवाल उठाया कि शिक्षित स्थानीय युवा मजबूरी में बाहर जाकर कम वेतन पर नौकरी करने को विवश हैं, जबकि उनके अपने क्षेत्र की कंपनियों में बाहरी लोगों को प्राथमिकता दी जा रही है। उन्होंने चेतावनी देते हुए कहा कि स्थानीय युवाओं के हक के लिए लड़ाई शुरू कर दी गई है और सरकार से मांग की गई है कि सिडकुल व स्थानीय फैक्ट्रियों में कम से कम 80 प्रतिशत नौकरियां स्थानीय युवाओं को दी जाएं। उन्होंने कहा कंपनियों के बाहर धरना दिया जाएगा और जब तक युवाओं को उनका हक और नौकरियों में प्राथमिकता नहीं मिलती, तब तक आंदोलन जारी रहेगा।

श्रीबालाजी धाम मंदिर में सुंदरकांड पाठ के 25 वर्ष पूर्ण होने पर भव्य कार्यक्रम आयोजित

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। जनपद के श्रीबालाजी धाम मंदिर सेवा समिति के सानिध्य में आयोजित कार्यक्रम में बालाजी महाराज के भक्तों ने श्रद्धा और भक्ति के साथ सुंदरकांड का संगीतमय पाठ किया। इसके साथ ही श्रीराम मंदिर परिसर में भजन-कीर्तन का आयोजन हुआ, जिसमें श्रद्धालु भक्ति में सराबोर नजर आए। श्री बालाजी धाम मंदिर सेवा समिति द्वारा

सामाजिक संस्था निस्वार्थ कदम के प्रयासों से 13 बेघर परिवारों को मिला आशियाना

हरिद्वार (रिपोर्टर)। निस्वार्थ कदम सामाजिक संस्था के प्रयासों से प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत बैरागी कैंप के बजरी वाला क्षेत्र में झुग्गी झोंपड़ी डाल कर रह रहे 13 परिवारों को पक्का आशियाना मिला है। सभी को आन्नेकी हेत्तमपुर में पक्के आवास दिए गए हैं। कालोनी में वन बीएचके फ्लैट में एक कमरा, रसोई, शौचालय, बाथरूम

संतों और श्रद्धालुओं की उपस्थिति में हुआ श्री स्वामिनारायण मंदिर भुज कच्छ गुजरात के नूतन विश्रांति भवन का शिलान्यास

हरिद्वार (रिपोर्टर)। श्री स्वामिनारायण मंदिर भुज कच्छ गुजरात के संयोजन में जगजीतपुर में निर्मित किए जा रहे नूतन विश्रांति भवन का शिलान्यास समारोह संत महापुरूषों और श्रद्धालु भक्तों की उपस्थिति में आयोजित किया गया। अखिल भारतीय अखाड़ा परिषद एवं मनसा देवी मंदिर ट्रस्ट के अध्यक्ष श्रीमहंत डा.रविंद्रपुरी महाराज की अध्यक्षता में आयोजित शिलान्यास समारोह में

चोरी के मोबाइल फोन व नकदी समेत दो गिरफ्तार

हरिद्वार (रिपोर्टर)। ज्वालापुर कोतवाली पुलिस ने दो शातिरों को गिरफ्तार कर चोरी किया गया मोबाइल फोन और नकदी बरामद की है। वसंत विहार फेस-2 कनखल निवासी रमाकांत शुक्ला ने पुलिस को तहरीर देकर सराय रोड़ पर कार का शीशा तोड़कर डैश बोर्ड पर रखा मोबाइल फोन और दो हजार रूपए चोरी कर लिए जाने के

गणेशोत्सव की तैयारियां शुरू पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूकता बढ़ने का दिख रहा असर

हरिद्वार (रिपोर्टर)। सोमवार 14 सितम्बर से शुरू हो रहे दस दिवसीय गणेशोत्सव की तैयारियां शुरू हो गयी है। उत्सव लेकर बाजारों में भी रौनक बढ़ने लगी है। श्रद्धालु बाजारों में भगवान गणेश की प्रतिमाएं खरीद रहे हैं। ग्राहकों की पंसद के अनुरूप अलग-अलग आकार और स्वरूप की प्रतिमाएं बाजार में उपलब्ध हैं। पर्यावरण संरक्षण के

भगत सिंह चौक और रेल पुलिया के नीचे भरा बरसात का पानी

हरिद्वार (रिपोर्टर)। रविवार को हुई बरसात के बाद भगत सिंह चौक रेल पुलिया के नीचे जलभराव होने से वाहन चालकों को परेशानी का सामना करना पड़ा। कई वाहन जलभराव में फंस गए। वरिष्ठ कांग्रेस नेता पूर्व सभासद अशोक शर्मा ने मौके पर पहुंचकर पानी में फंसे वाहनों को निकालने में मदद की। इस दौरान स्थानीय

Advertisement
Cricket Score
Share Market
Gold Silver Price
Rashifal