मॉ शाकुम्भरी विश्वविद्यालय, सहारनपुर की अंतरमहाविद्यालय कबडडी (महिला) वर्ग के खिताब पर श्रीराम कॉलेज,(स्वायत्तशासी) मुजफ्फरनगर ने किया कब्जा

Share :

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। मॉं शाकुम्भरी विश्वविद्यालय, सहारनपुर की अंतरमहाविद्यालय कबडडी (महिला) वर्ग प्रतियोगिता का आयोजन सीसीआरडी पीजी कॉलेज, मुजफ्फरनगर में किया गया जिसमें मॉं शाकुम्भरी सहारनपुर से संबद्ध विभिन्न जिलो के महाविद्यालयों से आये हुये महिला खिलाडियों ने प्रतिभाग किया। इस प्रतियोगिता के अंतिम एवं निर्णायक मैच में श्रीराम कालेज (स्वायत्तशासी) महाविद्यालय की महिला कबडडी की टीम ने गर्वनमेंट गर्ल्स पीजी, कॉलेज कांधला की टीम को 38-11 से शिकस्त देकर अंतरमहाविद्यालय कबडडी (महिला) वर्ग का खिताब अपने नाम कर महाविद्यालय का नाम रोशन किया।
इस अवसर पर श्रीराम कॉलेज,(स्वायत्तशासी) मुजफ्फरनगर के शारीरिक शिक्षा विभाग के विभागाध्यक्ष प्रमोद कुमार ने जानकारी देते हुये बताया कि मॉ शाकुम्भरी विश्वविद्यालय, सहारनपुर की अंतरमहाविद्यालय कबडडी (महिला) वर्ग की प्रतियोगिता चौ0 छोटू राम डिग्री पीजी कॉलेज, मुजफ्फरनगर में खेली गई। इस प्रतियोगिता में मॉ शाकुम्भरी विश्वविद्यालय, सहारनपुर से संबंद्ध विभिन्न महाविद्यालयों की टीमों में गोचर महाविद्यालय, रामपुर मनिहारन, सहारनपुर, एमएस, कॉलेज सहारनपुर, आरके पीजी कॉलेज, शामली, गर्वमेंट गर्ल्स पीजी कॉलेज, कांधला, एसडी(पीजी) कॉलेज, मुजफ्फरनगर, चौ0 छोटू राम डिग्री पीजी कॉलेज, मुजफ्फरनगर तथा श्रीराम कॉलेज,(स्वायत्तशासी) मुजफ्फरनगर से प्रतियोगिता में प्रतिभाग किया। इस प्रतियोगिता में पहला मैच श्रीराम कॉलेज,(स्वायत्तशासी) मुजफ्फरनगर तथा एमएस कॉलेज, सहारनपुर के बीच खेला गया जिसमें श्रीराम कॉलेज,(स्वायत्तशासी) मुजफ्फरनगर की टीम 26-1 से विजयी घोषित हुई। प्रतियोगिता का दूसरा मैच एसडी(पीजी) कॉलेज, मुजफ्फरनगर तथा श्रीराम कॉेलेज,(स्वायत्तशासी) मुजफ्फरनगर के बीच खेला गया जिसमें श्रीराम कॉलेज,(स्वायत्तशासी) मुजफ्फरनगर की टीम ने एसडी कॉलेज,मुजफ्फरनगर की टीम को 30-4 से शिकस्त दी तथा अंतिम एवं निर्णायक मैच गर्वनमेंट गर्ल्स पीजी कॉलेज, कांधला तथा श्रीराम कॉेलेज,(स्वायत्तशासी) मुजफ्फरनगर के बीच खेला गया जिसमें श्रीराम कॉेलेज,(स्वायत्तशासी) मुजफ्फरनगर की टीम ने गर्वनमेंट गर्ल्स पीजी कॉलेज, कांधला को 38-1 से हराकर अंतरमहाविद्यालय कबडडी महिला वर्ग का खिताब अपने नाम कर महाविद्यालय का नाम रोशन किया।
महाविद्यालय आगमन पर छात्राओं का सम्मान किया गया तथा उन्हे प्रतीक चिन्ह देकर सम्मानित किया गया।
इस अवसर पर डा0 एससी कुलश्रेष्ठ, चेयरमैन, श्रीराम ग्रुप आफ कालिजेज ने विजयी छात्राओं को मॉ शाकुम्भरी विश्वविद्यालय, सहारनपुर की अंतरमहाविद्यालय कबडडी (महिला) वर्ग की प्रतियोगिता का खिलाब जीतने पर बधाई देते हुये कहा कि छात्राओं द्वारा प्रतियोगिता में अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन कर महाविद्यालय का नाम रोशन किया है।
इस अवसर पर डा प्रेरणा मित्तल, प्राचार्या, श्रीराम कॉेलेज,(स्वायत्तशासी) मुजफ्फरनगर ने सभी छात्राओं के शानदार प्रदर्शन पर बधाई देते हुए विजयी छात्राओं के उज्जवल भविष्य की कामना की तथा भविष्य में भी महाविद्यालय के खिलाडियों से इसी प्रकार के उम्दा प्रदर्शन को बनाये रखते हुये पूरी लगन एवं मेहनत से खेलने की आशा व्यक्त की।
इस अवसर पर प्रमोद कुमार विभागाध्यक्ष श्रीराम कॉेलेज,(स्वायत्तशासी) मुजफ्फरनगर द्वारा विजयी छात्राओं को उनके उत्कर्ष प्रदर्शन पर बधाई दी गई तथा उनके उज्जवल भविष्य की कामना की । इस अवसर पर शारीरिक शिक्षा विभाग के विभागाध्यक्ष प्रमोद कुमार तथा प्रवक्तागण भूपेन्द्र कुमार, डा0 अब्दुल अजीज खान, संदीप देशवाल, अमरदीप शर्मा, प्रशान्त कुमार तथा तरूण वर्मा आदि उपस्थित रहे।

श्रीराम विहार कॉलोनी में गोवर्धन पर्व हर्षोल्लास एवं सामूहिक सद्भाव के साथ मनाया

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। जानसठ रोड स्थित श्रीराम विहार कॉलोनी में आज गोवर्धन पर्व के पावन अवसर पर कॉलोनीवासियों द्वारा सामूहिक रूप से गोवर्धन प्रसाद का आयोजन किया गया। इस अवसर पर कॉलोनी के सभी परिवारों ने उत्साह एवं श्रद्धा के साथ सहभागिता करते हुए एक साथ बैठकर प्रसाद ग्रहण किया और आपसी प्रेम, भाईचारे एवं सौहार्द

श्रद्धालुओ ने भक्तिभाव से ग्रहण किया अन्नकूट का भोग प्रसाद

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। दीपावली के पंचपर्वो के चतुथ्र पुष्प के रूप मे जनपद के विभिन्न मंदिरो मे अन्नकूट प्रसाद का वितरण किया गया। जिसे श्रद्धालु भक्तजनो ने श्रद्धा और प्रेम से ग्रहण किया। मेरठ रोड सदर तहसील स्थित प्राचीन शिव मंदिर मे अन्नकूट पर्व का आयोजन किया गया। रालोद के प्रोफेसनल मंच के जिलाध्यक्ष एवं तहसील

श्रीमद्भागवत कथा अनुष्ठान की भागवत से भारत बनेगा विकसित देश-रेशू

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। आगामी 13 से 20 नवम्बर तक रेशू विहार के रेशू प्रांगण में एक अनुष्ठान की श्रीमद्भागवत कथा सप्ताह का आयोजन किया गया है। 21 नवम्बर को देवउठनी एकादशी के पावन अवसर पर एक कन्या के विवाह का भी आयोजन किया जाएगा। रेशू परिवार के मुखिया जयप्रकाश गर्ग व सत्यप्रकाश रेशू ने बताया कि

अधिवक्ता सुरेंद्र सिंह मैनवाल की कांग्रेस में फिर हुई घर वापसी

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। मुजफ्फरनगर जनपद की राजनीति में सुरेंद्र सिंह मैनवाल की मंगलवार को कांग्रेस में फिर से घर वापसी हो गई हैं। वरिष्ठ अधिवक्ता सुरेंद्र सिंह मैनवाल पूर्व में कांग्रेस से जुड़े रहे हैं। इसके बाद उन्होंने बहुजन समाज पार्टी का दामन थाम लिया था और वर्ष 2022 के विधानसभा चुनाव में बसपा के टिकट

दी मुजफ्फरनगर नई मंडी गौशाला का दो दिवसीय श्री गोवर्धन पर्व एवं गौ माता पूजन का भव्य आयोजन

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। दी मुजफ्फरनगर नई मंडी गौशाला रजि. द्वारा नई मंडी गौशाला में दो दिवसीय श्री गोवर्धन पर्व एवं गौ माता पूजन का भव्य आयोजन किया गया। इस वर्ष भी इस कार्यक्रम का मुख्य आकर्षण गोबर से निर्मित 40 फुट के भगवान गोवर्धन की विशाल प्रतिमा रही, जिसे देखने और दर्शन करने के लिए भारी

कुंभ-2027 की तैयारियों को लेकर मंडलायुक्त ने किया स्थलीय निरीक्षण, अधिकारियों के साथ की समीक्षा बैठक

हरिद्वार (रिपोर्टर)। आयुक्त गढ़वाल मंडल आनंद स्वरूप ने सोमवार को हरिद्वार भ्रमण के दौरान कुंभ मेला-2027 की तैयारियों के तहत संचालित विभिन्न निर्माण एवं अनुरक्षण कार्यों का स्थलीय निरीक्षण किया। इसके बाद उन्होंने डाम कोठी में अधिकारियों के साथ बैठक कर कुंभ मेले से जुड़ी निर्माण योजनाओं, आधारभूत सुविधाओं एवं अस्थाई व्यवस्थाओं की प्रगति की

Advertisement
Cricket Score
Share Market
Gold Silver Price
Rashifal