जिला सूचना अधिकारी गिरजा शंकर जोशी के निधन पर पत्रकारों ने जताया गहरा शोक

Share :

हरिद्वार (रिपोर्टर)। नैशनलिस्ट यूनियन ऑफ जर्नलिस्ट्स उत्तराखंड ने नैनीताल जनपद के जिला सूचना अधिकारी गिरजा शंकर जोशी के आकस्मिक निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया है। उनके निधन की खबर से पत्रकारिता जगत एवं सूचना विभाग से जुड़े अधिकारियों और कर्मचारियों में शोक की लहर है। जनपद हरिद्वार के जिला सूचना अधिकारी रतीलाल शाह सहित हरिद्वार जनपद के विभिन्न पत्रकारों ने भी दिवंगत आत्मा को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए शोक संतप्त परिवार के प्रति संवेदना व्यक्त की।
हरिद्वार जिला सूचना अधिकारी रतीलाल शाह ने कहा कि गिरजा शंकर जोशी बेहद खुशदिल, सरल, सहज और मिलनसार व्यक्तित्व के धनी थे। पत्रकारों एवं मीडिया कर्मियों के साथ उनका व्यवहार सदैव आत्मीय और सहयोगात्मक रहा। उन्होंने कहा कि जोशी के आकस्मिक निधन से सूचना विभाग ने एक कर्मठ अधिकारी के साथ-साथ एक अच्छे इंसान को खो दिया है। उनका निधन विभाग और पत्रकारिता जगत के लिए अपूरणीय क्षति है।
नैशनलिस्ट यूनियन ऑफ जर्नलिस्ट्स उत्तराखंड के पदाधिकारियों एवं सदस्यों ने कहा कि गिरजा शंकर जोशी अपने मधुर व्यवहार और सहयोगी कार्यशैली के कारण पत्रकारों के बीच विशेष रूप से लोकप्रिय थे। उनके निधन से सभी ने एक संवेदनशील और मिलनसार व्यक्तित्व को खो दिया है।
इस दौरान पत्रकारों ने ईश्वर से दिवंगत आत्मा को शांति प्रदान करने तथा शोकाकुल परिजनों को इस अपार दुःख को सहन करने की शक्ति देने की प्रार्थना की। फ्रेंड्स रिपोर्टर परिवार भी दुख की इस गाड़ी में जोशी परिवार के साथ है।

खेल मैदान पर श्री राम कॉलेज बना ओवरऑल *विजेता*

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। स्थानीय चौधरी छोटूराम पीजी कॉलेज मुजफ्फरनगर में दो दिवसीय मां शाकंभरी विश्वविद्यालय सहारनपुर की अंतर महाविद्यालय कबड्डी पुरुष एवं महिला प्रतियोगिता का समापन आज बड़े धूमधाम से संपन्न हुआ पुरुष वर्ग में छः महाविद्यालय की टीमों ने प्रतिभाग किया, प्रदर्शन के आधार पर चार महाविद्यालय की टीम अंतिम लीग मैच खेलने पहुंची, जिसमें

पीआर पब्लिक स्कूल गांधी कॉलोनी में निःशुल्क नेत्र परीक्षण शिविर का आयोजन

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। भारत विकास परिषद (उदय शाखा) द्वारा शनिवार 12 सितंबर को पी.आर. पब्लिक स्कूल, गांधी कॉलोनी, मुजफ्फरनगर में निःशुल्क नेत्र परीक्षण शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में वरदान धर्मार्थ नेत्र सेवा संस्थान के दो विशेषज्ञ चिकित्सकों द्वारा विद्यालय के लगभग 150 छात्र-छात्राओं एवं शिक्षकों की निःशुल्क आंखों की जांच की गई। नेत्र परीक्षण

श्यामा-श्याम जी की सखियाँ’ द्वारा पहली बार भव्य श्रीमद्भागवत कथा का आयोजन, 16 सितंबर से उमड़ेगी श्रद्धा

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। नगर में धार्मिक और आध्यात्मिक चेतना को जगाने के लिए ‘श्यामा-श्याम जी की सखियाँ’ संस्था द्वारा एक अनूठा और भव्य आयोजन किया जा रहा है। नगर की श्रद्धालु महिलाओं की ओर से पहली बार आयोजित होने जा रही इस श्रीमद्भागवत कथा को लेकर क्षेत्र में भारी उत्साह है। संस्था से जुड़ीं नीलू अग्रवाल

रालोद दफ्तर की बदहाली पर कार्यकर्ताओं में आक्रोश, जयंत चौधरी तक पहुंचेगा मामला

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। राष्ट्रीय लोकदल (रालोद) के सर्कुलर रोड स्थित जिला कार्यालय की बदहाली अब पार्टी कार्यकर्ताओं के बीच चर्चा और नाराजगी का विषय बनती जा रही है। कार्यकर्ताओं का कहना है कि जिस कार्यालय से पार्टी की गतिविधियों, बैठकों और संगठनात्मक कार्यक्रमों का संचालन होता है, वहां बुनियादी सुविधाओं का भी अभाव बना हुआ है।

रालोद गठबंधन की सीमा में रहकर ही जनता की सेवा करेगा कैबिनेट मंत्री अनिल कुमार

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। रालोद का कार्यकर्ता सम्मेलन एवं प्रेस वार्ता रालोद कार्यालय सर्कुलर रोड पर आयोजित किया गया।सर्वप्रथम कार्यकर्ता सम्मेलन में मौजूद लोगों ने कहा कि उनकी समस्याओं की कोई सुनवाई नहीं हो रही है खास तौर पर पुरकाजी क्षेत्र को प्राथमिकता दी जा रही है अनेक वक्ताओं ने रालोद कार्यालय में अव्यवस्था का भी उल्लेख

खिलाड़ियों को शीघ्र मिलेंगी आधुनिक खेल सुविधाएं : मंत्री कपिल देव अग्रवाल

मुज़फ्फरनगर (रिपोर्टर)। राज्य मंत्री कपिल देव अग्रवाल, व्यावसायिक शिक्षा एवं कौशल विकास, उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा आज चौधरी चरण सिंह स्पोर्ट्स स्टेडियम, मुज़फ्फरनगर में शासन के निर्देशानुसार कराए जा रहे विभिन्न निर्माण एवं जीर्णोद्धार कार्यों का स्थलीय निरीक्षण किया गया। स्टेडियम में उत्तर प्रदेश राज्य निर्माण सहकारी संघ लिमिटेड द्वारा लगभग ₹814.82 लाख की लागत

Advertisement
Cricket Score
Share Market
Gold Silver Price
Rashifal