पूर्व मंत्री संजीव बालियान ने की यूपी विभाजन की पैरोकारी

Share :

मुजफ्फरनगर। पूर्व केन्द्रीय राज्यमंत्री डॉ. संजीव बालियान ने प्रदेश के हित में राज्य के विभाजन की आवाज उठाते हुए कहा कि छोटे राज्यों ने देश में तेजी से तरक्की की और यदि यूपी का विभाजन होता है कि वेस्ट यूपी देश का सबसे ज्यादा विकसित राज्य बनने का गौरव प्राप्त करेगा। उन्होंने यूपी विभाजन की लड़ाई के लिए युवाओं से आगे आकर आवाज उठाने का आह्वान करते हुए कहा कि यूपी के पिछड़ेपन में यहां की आबादी बड़ा कारण है, विभाजन होने से पूरब-पश्चिम सभी का फायदा होगा।
पूर्व केन्द्रीय मंत्री डॉ. संजीव बालियान हमेशा से छोटे प्रांत के पक्षधर रहे हैं। उन्होंने केन्द्र सरकार में अपने दोनों कार्यकाल के दौरान भी आवाज उठाते हुए विभाजन को यहां जनता के लिए हितकारी बताने से कभी गुरेज नहीं किया। अब एक बार फिर से उन्होंने यूपी विभाजन की आवाज को ताकत देने का काम किया। डॉ. संजीव बालियान हरियाणा चुनाव में इस वक्त सक्रिय हैं, जहां कई क्षेत्रों में वो पार्टी के प्रत्याशियों के लिए चुनाव प्रचार में जुटे हैं। इसी बीच सोशल मीडिया पर उनका वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें पूर्व मंत्री डॉ. संजीव बालियान कह रहे हैं कि उत्तर प्रदेश हिन्दुस्तान का सबसे बड़ा राज्य है, जहां की करीब 25 करोड़ की आबादी है और शायद राज्य के पिछड़ने का कारण यही है, कि जनसंख्या बल के आधार पर आकार इतना बड़ा है। उन्होंने कहा कि बहुत पहले से उत्तर प्रदेश के लोगों की मांग रही है कि इसका विभाजन होना चाहिए और पूरब, पश्चिम व बुंदेलखंड की कोई लड़ाई नहीं है। यदि पूर्वी उत्तर प्रदेश की बात करें तो वो पश्चिमी उत्तर प्रदेश से काफी पिछड़ा हुआ है। राज्य का विभाजन हो, यही सभी के लिए बेहतर है। पूर्व मंत्री डॉ. बालियान ने कहा कि अगर इतिहास देखें तो देश में जो भी छोटे राज्य बने हैं, उन्होंने तेजी से तरक्की की है। उत्तराखंड हमसे निकलकर बना है, आज उसकी तरक्की हम देख सकते हैं। महाराष्ट्र जीडीपी में पूरे देश में नम्बर वन है, जबकि भौगोलिक व जनसंख्या आधार पर वों यूपी से आधा ही है। इसके बावजूद भी इस राज्य ने अपनी प्रगति से सभी को चौंकाया है। उन्होंने युवाओं का आह्वान करते हुए कहा कि प्रदेश के विभाजन की बात लेकर उन्हें आगे आना चाहिए। युवा वर्ग इसके लिए गंभीरता से विचार करें। छोटा प्रदेश होगा तो उसको प्रशासनिक दृष्टिकोण से कंट्रोल करना काफी आसान हो जायेगा। छोटा प्रदेश विकसित राज्य होगा और पश्चिमी उत्तर प्रदेश तो हिन्दुस्तान का सबसे विकसित राज्य बन जायेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

मुजफ्फरनगर में पेस्टिसाइड विनिर्माता इकाइयों पर छापेमारी, 12 नमूने लिए, मचा हड़कंप

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। जनपद में किसानों को गुणवत्तायुक्त कीटनाशक उपलब्ध कराने के उद्देश्य से बुधवार को भारत सरकार और राज्य कृषि विभाग की संयुक्त टीम ने जनपद में स्थापित पेस्टिसाइड विनिर्माता इकाइयों का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान टीम ने पांच उत्पादन इकाइयों की जांच करते हुए कीटनाशकों के कुल 12 नमूने लिए, जिन्हें जांच के

श्री शिव महापुराण का यज्ञ भंडारे के साथ हुआ विश्राम

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। ज्ञात हो कि नगर के रामलीला टीला मुजफ्फरनगर में चल रही श्री शिव महापुराण कथा का द्वादश ज्योतिर्लिंग की पावन कथा गायन व यज्ञ भंडारे के साथ विश्राम हुआ। कथा व्यास गंगोत्री तिवारी मृदुल जी महाराज ने कहा कि भगवान शिव कलियुग के ऐसे देवता है जो अल्प आराधना मात्र से प्रसन्न हो

लक्सर कोतवाली पुलिस ने सुलझायी अंकित चौहान की गुमशुदगी की गुत्थी

हरिद्वार (रिपोर्टर)। लकसर थाना क्षेत्रांतर्गत शिवपुरी रायसी निवासी अंकित चौहान की गुमशुदगी की गुत्थी सुलझाते हुए पुलिस ने उसकी हत्या के आरोप में चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है। कारोबार व पारिवारिक रंजिश के चलते आरोपियों ने अंकित चौहान की हत्या करने के बाद सबूत मिटाने के लिए उसके शव को उसकी ही बाइक से

मल्ल्किार्जुन खड़गे की जनसभा में जा रहे कार्यकर्ताओं को रोके जाने के विरोध में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने किया प्रदर्शन

हरिद्वार (रिपोर्टर)। कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे की जनसभा में शामिल होने जा रहे पार्टी कार्यकर्ताओं को रोके जाने और पुलिस द्वारा कथित भेदभाव किए जाने के विरोध में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने शिवालिक नगर ब्लॉक अध्यक्ष मोहन सिंह राणा के नेतृत्व में शिवालिक नगर चौक पर प्रदर्शन किया और पुलिस कार्रवाई की निंदा की।

राष्ट्रभक्ति के उत्साह से गूंजा हरिद्वार, कैबिनेट मंत्री मदन कौशिक के नेतृत्व में निकली भव्य तिरंगा यात्रा

हरिद्वार (रिपोर्टर)। स्वतंत्रता दिवस के उपलक्ष्य में उत्तराखंड सरकार में कैबिनेट मंत्री एवं क्षेत्रीय विधायक श्री मदन कौशिक जी के नेतृत्व में भव्य तिरंगा यात्रा निकाली गई। हाथों में तिरंगा लेकर बड़ी संख्या में कार्यकर्ताओं, युवाओं एवं स्थानीय नागरिकों ने यात्रा में उत्साहपूर्वक सहभागिता की। तिरंगा यात्रा के दौरान पूरा क्षेत्र देशभक्ति के नारों और

महानगर कांग्रेस कमेटी हरिद्वार ने चंद्राचार्य चौक पर लोकतंत्र विरोधी भाजपा सरकार व पुलिस प्रशासन का फूंका पुतला

हरिद्वार (रिपोर्टर)। जिला महानगर कांग्रेस कमेटी हरिद्वार द्वारा चंद्राचार्य चौक पर लोकतंत्र विरोधी भाजपा सरकार व पुलिस प्रशासन का पुतला दहन कर विरोध प्रदर्शन किया गया।। विरोध प्रदर्शन को संबोधित करते हुए जिला महानगर कांग्रेस अध्यक्ष अमन गर्ग ने कहा कि हल्द्वानी में कांग्रेस पार्टी द्वारा आयोजित रैली में भाजपा सरकार के इशारे पर सरकारी

Advertisement
Cricket Score
Share Market
Gold Silver Price
Rashifal
सबसे ज्यादा पड़ गई