फायरवर्क्स डीलर वेलफेयर एसोसिएशन के वार्षिक अधिवेशन में पटाखा व्यापारियों को सरकार के सहयोग का भरोसा

Share :

लखनऊ (रिपोर्टर)। फायरवर्क्स डीलर्स वेलफेयर एसोसिएशन के वार्षिक अधिवेशन का आयोजन लखनऊ में अटल बिहारी कनर्वेशन सेंटर पर किया गया, जिसमें प्रदेशभर से बड़ी संख्या में पटाखा व्यापारी एवं संगठन के पदाधिकारी उपस्थित रहे। अधिवेशन में पटाखा व्यापार से जुड़े विभिन्न मुद्दों, व्यापारियों की समस्याओं, सुरक्षा मानकों तथा व्यापार को सुगम बनाने से संबंधित विषयों पर विस्तार से चर्चा हुई।

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक जी रहे। उन्होंने पटाखा व्यापारियों को स्पष्ट आश्वासन देते हुए कहा कि “मैं सभी पटाखा वालों के साथ हूँ।” उन्होंने व्यापारियों से अपनी दुकानों पर सभी निर्धारित सुरक्षा मानकों एवं नियमों का पूर्ण रूप से पालन सुनिश्चित करने की अपील की। साथ ही उन्होंने कहा कि किसी को भी पटाखा दुकानदारों का उत्पीड़न अथवा शोषण नहीं करने दिया जाएगा।
कार्यक्रम के विशिष्ट अतिथि एवं उत्तर प्रदेश अल्पसंख्यक आयोग के अध्यक्ष मोहसिन रज़ा ने पटाखा व्यापारियों को अपना परिवार बताते हुए कहा कि “सभी पटाखा वाले मेरे परिवार के सदस्य हैं।” उन्होंने भरोसा दिलाया कि व्यापारियों को जब भी उनकी आवश्यकता होगी, वे उनके साथ खड़े रहेंगे। उन्होंने कहा कि “अगर रात के 2 बजे भी मेरी जरूरत पड़ेगी, तो मैं उपलब्ध रहूँगा।”
विधान परिषद सदस्य सुधीर गुप्ता जी ने कहा कि प्रदेश सरकार सरल व्यापार के तहत व्यापारियों के साथ मजबूती से खड़ी है। उन्होंने कहा कि पटाखा व्यापारियों की समस्याओं के साथ-साथ व्यापार से जुड़े तथ्यों और जमीनी वास्तविकताओं को केंद्रीय वाणिज्य मंत्रालय के समक्ष रखा जाएगा, जिससे व्यापारियों की समस्याओं का उचित समाधान निकाला जा सके।
व्यापारी कल्याण बोर्ड के उपाध्यक्ष मनीष गुप्ता ने कहा कि व्यापारियों के लिए उनके दरवाजे हमेशा खुले हैं। उन्होंने आतिशबाजी व्यापारियों को अपना पूर्ण सहयोग देते हुए कहा कि वे हमेशा संगठन और पटाखा व्यापारियों के साथ खड़े रहेंगे। विधान परिषद सदस्य रजनीकांत माहेश्वरी ने भी अपना पूर्ण समर्थन देते हुए कहा कि संगठन एवं उसके व्यापारियों के लिए वे हमेशा उपलब्ध रहेंगे और आवश्यकता पड़ने पर हरसंभव सहयोग करेंगे।
अधिवेशन में उपस्थित व्यापारियों ने जनप्रतिनिधियों द्वारा दिए गए आश्वासनों का स्वागत किया और कहा कि व्यापारी वर्ग सभी सुरक्षा नियमों का पालन करते हुए सम्मानपूर्वक, सुरक्षित एवं भयमुक्त वातावरण में अपना व्यवसाय करना चाहता है।
संगठन के पदाधिकारी एवं सभी जनपदों के प्रमुख व्यापारी उपस्थित रहे। अधिवेशन में संगठन के महासचिव महेश गुप्ता, संगठन मंत्री अनुभव अग्रवाल, वरिष्ठ उपाध्यक्ष अम्बरीश कुमार अग्रवाल, ललित अग्रवाल, अखिलेश गुप्ता, रिजवान अहमद, वेद प्रकाश गुप्ता, दाऊ दयाल अग्रवाल, इमरान अली एवं सतीश चंद्र मिश्रा सहित संगठन के सचिव सचिन अग्रवाल मुजफ्फरनगर, तरुण मोटवानी एवं तोषित प्रीत सिंह, किशन सूद तथा कोषाध्यक्ष रतन चौरसिया एवं मुजफ्फरनगर जनपद से ललित गोयल, मधुसूदन अग्रवाल सुमित अग्रवाल अरुण जैन संदीप कुमार रविकांत अग्रवाल भी कार्यक्रम में उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन संगठन मंत्री अनुभव अग्रवाल द्वारा किया गया। कार्यक्रम के अंत में संगठन के अध्यक्ष हेमंत चांदना ने मुख्य अतिथियों तथा प्रदेशभर से कार्यक्रम में उपस्थित सभी व्यापारियों एवं संगठन के पदाधिकारियों का हार्दिक आभार व्यक्त किया। हेमंत चांदना जी ने कहा कि “व्यापारियों की एकजुटता ही संगठन की सबसे बड़ी ताकत है।” उन्होंने कहा कि संगठन भविष्य में भी पटाखा व्यापारियों के सम्मान, अधिकार, सुरक्षित व्यापार एवं उनकी समस्याओं के समाधान के लिए पूरी मजबूती के साथ कार्य करता रहेगा अंत में सभी व्यापारियों एवं अतिथियों का धन्यवाद किया।

परंपरागत खेती से आधुनिक बागवानी की ओर जब पॉलीहाउस ने बदली किसान संदीप सिंह की तकदीर

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। जिले के खतौली विकास खंड स्थित ग्राम सठेड़ी के निवासी श्री संदीप सिंह (पुत्र शिव चरण सिंह) की कहानी आज क्षेत्र के किसानों के लिए प्रेरणा का स्रोत बन चुकी है। एक समय था जब वे अन्य सामान्य किसानों की तरह गन्ना, गेहूं और धान जैसी पारंपरिक फसलों की खेती तक ही सीमित

स्वस्थ रीढ़, सक्रिय जीवन और सशक्त भविष्य की दिशा में एक सार्थक पहल

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। विद्यार्थियों को स्वस्थ जीवनशैली, सही शारीरिक मुद्रा और स्वास्थ्य संबंधी जागरूकता का महत्व समझाने के उद्देश्य से न्यू होराइजन स्कूल में एक विशेष एवं ज्ञानवर्धक रीढ़ स्वास्थ्य जागरूकता सत्र आयोजित किया गया। यह सत्र प्रसिद्ध रीढ़ रोग विशेषज्ञ डॉ. वासु जिंदल के मार्गदर्शन में आयोजित हुआ, जिसमें विद्यार्थियों ने अत्यंत उत्साह और रुचि

देश में मोटे अनाज का बढ़ रहा महत्व, श्रीराम कॉलेज में मिलेट्स जागरूकता कार्यक्रम

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। श्रीराम कॉलेज मुज़फ्फरनगर द्वारा उत्तर प्रदेश मिलेट्स ’श्री अन्न” पुनरुद्धार योजना के अंतर्गत कृषि विभाग उत्तर प्रदेश सरकार के सहयोग से एक दिवसीय मिलेट्स जागरूकता कार्यक्रम का सफल आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम का उद्देश्य छात्रों द्वारा मोटे अनाजों अर्थात मिलेट्स से निर्मित स्वादिष्ट खाद्य उत्पाद और उन्हें “सुपरफूड फॉर हेल्दी फ्यूचर” की

कराटे किंग वेदप्रकाश एवं अभिषेक ने सिखाएं छात्राओं को आत्मरक्षा के गुर

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। इनरव्हील क्लब ऑफ़ मुज़फ़्फ़रनगर चैम्बर के विशेष सहयोग से वीवी कराटे एकेडमी के डायरेक्टर कराटे किंग वेद प्रकाश शर्मा एवं सेन्साई अभिषेक शर्मा द्वारा जैन कन्या इंटर कॉलेज की छात्राओं को आत्मरक्षा के एडवांस गुर सिखाए गए ताकि विपत्ति आने पर बेटियाँ तत्काल अपनी रक्षा कर सकें इस अवसर पर वीवी कराटे अकेडमी

कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने किया नवनियुक्त प्रदेश उपाध्यक्ष अदनान नवाज खान व प्रदेश सचिव अमन अंसारी का स्वागत

हरिद्वार (रिपोर्टर)। कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने नवनियुक्त प्रदेश उपाध्यक्ष अदनान नवाज खान एवं प्रदेश सचिव अमन अंसारी का फूलमाला पहनाकर स्वागत किया। नवनियुक्त प्रदेश उपाध्यक्ष अदनान नवाज खान ने नेतृत्व का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि कांग्रेस की विचाराधारा का आमजन में प्रचार प्रसार करने के साथ युवाओं को पार्टी से जोड़कर संगठन को मजबूत

डेंगू मलेरिया की रोकथाम के लिए नगर निगम चलाएगा सघन अभियान, नगर आयुक्त ने दिए निर्देश

हरिद्वार (रिपोर्टर)। नगर आयुक्त ने डेंगू, मलेरिया एवं अन्य रोगों की रोकथाम के लिए सघन अभियान चलाने के निर्देश दिए हैं। नगर स्वास्थ्य अधिकारी डा.पवन कार्की की अध्यक्षता में नगर निगम में आयोजित बैठक में बीमारियों के रोकथाम के प्रयासों की समीक्षा करते हुए नगर आयुक्त ने सघन अभियान चलाने के निर्देश देते हुए कहा

Advertisement
Cricket Score
Share Market
Gold Silver Price
Rashifal
सबसे ज्यादा पड़ गई